राजकोट टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट में लौटने से रणजी ट्रॉफी का नूर लौट आया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले में धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की सौराष्ट्र टीम ने ऋषभ पंत की दिल्ली टीम को सिर्फ 3.1 ओवरों में यानी 19 गेंदों में ही 10 विकेट से रौंद दिया। मैच के हीरो खुद रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में ऋषभ पंत सहित कुल 7 विकेट झटके। इस तरह से उन्होंने 12 विकेट झटकते हुए दिल्ली को रौंद दिया। यह दिल्ली…
Read MoreDay: January 24, 2025
कांग्रेस पुराने पापों के लिए माफी मांगे : मोहन यादव
महेश्वर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महात्मा गांधी और बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, इसलिए कांग्रेस को अपने पुराने पापों के लिए माफी मांगना चाहिए। मोहन यादव सरकार के कैबिनेट की बैठक महेश्वर में हो रही है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस की महू में होने वाली रैली को लेकर हमला बोला और कहा, "यह बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म स्थली वाला प्रदेश है। बाबासाहेब ने समाज को समानता और सह-अस्तित्व का संदेश दिया…
Read Moreस्मार्टफोन Nothing Phone 3 जल्द सकता है लॉन्च
नई दिल्ली Nothing इस साल अपना दमदार स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च कर सकता है. कंपनी साल की पहली तिमाही में एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. इन सभी कयासों के बीच नथिंग ने एक टीजर ड्रॉप किया है. ब्रांड ने हमेशा की तरह इस बार भी एक पोकेमॉन का इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ब्रांड ने टीजर जारी किया है. नथिंग ने X पर Arcanine का एक फोटो पोस्ट किया है. ये एक फायर टाइप पोकेमॉन है. माना जा रहा है कि कंपनी का ये पोस्ट…
Read Moreकिसानों को उपज बेचने में मदद करता है एमपी फार्म गेट ऐप : कृषि मंत्री कंषाना
भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि "एमपी फार्म गेट" मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है। यह किसानों को अपनी फसलों की बिक्री एवं बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है। इस ऐप के माध्यम से किसान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों को आसानी से बेच सकते हैं। मंत्री कंषाना ने कहा है कि यह ऐप किसानों को उपज बेचने में सुरक्षित लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है। यह ऐप एमपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और एनआईसी एमपी द्वारा विकसित…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का किया निरीक्षण
इंदौर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही अपने आँखों की जाँच भी करायी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं…
Read Moreजोधपुर: वसुंधरा राजे ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
जोधपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर से भाद्राजून रवाना होने से पहले रेजिडेंसी रोड स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मारक पहुंची। यहां पर उन्होंने राजमाता विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वसुंधरा राजे ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जोधपुर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मारक के खराब रखरखाव की आलोचना की। उन्होंने राजमाता के योगदान के बावजूद उपेक्षा को उजागर किया और राजस्थान में शासन और महिलाओं के साथ व्यवहार पर चिंता जताई। उन्होंने…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंदौर के महापौर भार्गव के पिताजी की कुशलक्षेम जानी
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जुपिटर अस्पताल, इंदौर में इलाज प्राप्त कर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पिताजी से भेंट की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
Read More15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी गयी
भोपाल अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। शपथ में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी। इस अवसर पर सचिव अनिल सुचारी सहित मंत्रालय एवं सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस के ओबीसी आरक्षण के आरोपों को विधायक कौशिक ने बताया नौटंकी
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस भाजपा को घेरने में जुटी है. कांग्रेस के आरोपों को नौटंकी करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि यह कोई बीजेपी का निर्णय नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के हिसाब से चुनाव हो रही है. ओबीसी वर्ग को पर्याप्त टिकट दिया जाएगा. कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में मैराथन बैठक का सिलसिला आज…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और देश की समृद्धि का मुख्य आधार हैं। बेटियां सशक्त होंगी तो समाज और देश तीव्र गति के साथ प्रगति करेंगे, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता में सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना सबका कर्तव्य है।
Read Moreराज्यपाल पटेल युवा मतदाताओं को करेंगे वोटर कार्ड प्रदान
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 को राज्यपाल पटेल युवा मतदाताओं को करेंगे वोटर कार्ड प्रदान उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में प्रात: 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश सुखवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल द्वारा मतदाताओं को वोटर कार्ड (EPIC) का वितरण भी किया जाएगा। राज्यपाल विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 और लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों…
Read Moreमाँ नर्मदा के आशीर्वाद से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने महेश्वर में माँ नर्मदा के घाट पर की पूजा-अर्चना भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई की पावन नगरी महेश्वर में नर्मदा के घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ नर्मदा से प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
Read More40 बच्चों की तबीयत का मामला : जांच रिपोर्ट में श्री सीमेंट की लापरवाही आई सामने , कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
बलौदाबाजार श्री सीमेंट से निकलने वाली बदबूदार गैस के कारण खपराडीह स्कूल के विद्यार्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के मामले में अब सीमेंट कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है. कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिया है. बता दें, हाल ही में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खपराडीह स्कूल में अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. इस मामले में श्री सिमेंट प्लांट पर आरोप लगे कि प्लांट के FR…
Read Moreप्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में 1अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी, विशेष परिस्थिति में मंत्री कर सकेंगे ट्रांसफर
महेश्वर मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की नगरी महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने खरगोन के महेश्वर में 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक अप्रैल से अब प्रदेश की 17 धार्मिक नगरों में शराब दुकाने बंद हो जाएगी। वहीं, मंत्रियों को विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर करने का अधिकार दिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई। कैबिनेट…
Read Moreडिप्टी सीएम शर्मा ने नक्सली चलपति को भगवान बताए जाने पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी, उसके लिए ऐसी बात समझ से परे
रायपुर दो दिन पहले मारे गए एक करोड़ के ईनामी नक्सली चलपति को उसके ससुर द्वारा भगवान बताए जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने स्कूल बनने नहीं दिया, बिजली-पानी पहुंचने नहीं दी, कई बच्चों को बेघर किया, पुलिस से मिले होने की बात कहते हुए सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी. उसके लिए ऐसी बातें समझ से परे है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठन बैठक से पहले मीडिया से चर्चा की. इस…
Read More
