राजस्थान-उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में 2 अधिकारियों को राष्टपति पुलिस पदक तथा 12 को मिलेगा योग्यता प्रमाण पत्र

जयपुर। गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उदयपुर के  महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में 2 पुलिस अधिकारियों को राष्टपति पुलिस पदक तथा 12 को योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व 25 जनवरी को उदयपुर में ही सहेलियों की बाडी में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में पंद्रह कार्मिक पुलिस पदक, छह कार्मिक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित होगे। उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एवं साइबर क्राइम, हाल कार्मिक,…

Read More

खंडवा के सारंग और पोलैंड की पॉलिना ने किया प्रेम विवाह, जाने क्या है लव स्टोरी

खंडवा खंडवा से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यह प्रेम कहानी बॉलीवुड फिल्म द लंच बॉक्स की तरह है, जो पेट के रास्ते दिल तक पहुंची. दरअसल खंडवा जिले के सारंग शुक्ला और पोलैंड की पॉलिना स्कॉटलैंड की एक यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई कर रहे थे. दोनों एक ही लेन में रहते थे और एक ही बस से सफर करते थे. धीरे-धीरे दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई. सारंग शुक्ला को खाना बनाने का बहुत शौक था. जब वह अपने…

Read More

यूपी एटीएस का सुल्तानपुर में बड़ा एक्शन, पंजाब का संदिग्ध अरेस्ट, DGP ने दिया बड़ा आदेश

सुल्तानपुर  गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उत्तर प्रदेश एटीएस ने सुल्तानपुर में छिपकर रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मान है, जो मूल रूप से पंजाब के अर्नीवाला शेख सुभान का निवासी है। मान ने अपना हुलिया बदलकर सुल्तानपुर के तौकलपुर नगरा कादीपुर इलाके में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान छुपा रखी थी। खालिस्तानी ग्रुप की ओर से महाकुंभ में खलल डालने की धमकी के बाद यूपी एटीएस ने संदिग्धों पर नजरें तेज कर दी हैं। एडीजी यूपी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने बताया…

Read More

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रुप में नई पहचान दिलाने विभाग द्वारा आयोजित “कल्चरल डायरीज़”के चौथे संस्करण में शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर प्रदेश के लोक कलाकारों द्वारा घूमर, पद दंगल, मंजीरा, कथक-फ्यूज़न का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीता सिंघल के नेतृत्व में पारंपरिक घूमर और मंजीरा नृत्य की प्रस्तुति से हुई। सामान्यतया घूमर नृत्य एक घेरे में प्रस्तुत किया जाता है। इस बार घूमर नृत्य में नवाचार करते हुए एक घेरे के अंदर एक से अधिक घेरे बनाकर…

Read More

वीरेंद्र सचदेवा का दावा ‘आप’ ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जो फॉर्म भरवाए थे उन्हें कबाड़ी को दिए

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर एक बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि 'आप' ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जो फॉर्म महिलाओं से भरवाए थे उन्हें कबाड़ी को दे दिए। सचदेवा ने दावा किया है कि एक ही कबाड़ी के पास ऐसे 30 हजार फॉर्म, आधार, पैन, वोटर कार्ड और बैंक डिटेल पाए गए हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के…

Read More

पाकिस्तान के स्पिनर्स का डंका बजा और मेहमानों ने अपने हथियार डाल दिए, नोमान अली ने हैट्रिक समेत खोला पंजा

नई दिल्ली पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन पाकिस्तान के स्पिनर्स का डंका बजा और मेहमानों ने अपने हथियार डाल दिए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सेशन में 163 रनों पर सिमट गई। मेजबानों की इस सफलता के पीछे नोमान अली का अहम रोल रहा जिन्होंने हेट्रिक समेत पंजा खोला। नोमान इसी के साथ पाकिस्तान के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।…

Read More

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, संगम में डुबकी लगाई

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने में योगी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वहीं सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। इन बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने संगम में स्नान किया है। सपा प्रवक्ता महाकुंभ में पुजारी की वेश में नजर आए हैं। संगम में डुबकी लगाने के बाद अनुराग भदौरिया ने महाकुंभ में साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया है। अनुराग भदौरिया ने कहा कि कुंभ में…

Read More

शाहजहांपुर में सड़क हादसा : कंटेनर से टकराई कार, पांच युवकों की मौत, एक घायल

शाहजहांपुर शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर फिर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर इनकी हुई मौत शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र के कटियूली गांव के निकट ढाबा के पास हादसा हुआ। इसमें अल्हागंज की तरफ से जा रहे कंटेनर से जलालाबाद की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार टकरा गई। इससे दहेना गांव निवासी…

Read More

कार्ला सोफिया गैसकॉन पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस, ऑस्कर में नॉमिनेशन पाकर रचा इतिहास

लंदन ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशंस में थ्रिलर फिल्म 'एमिलिया पेरेज' का बोलबाला रहा. इसे 13 कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं. इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में कार्ला सोफिया गैसकॉन को नॉमिनेट किया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पाकर कार्ला ने इतिहास रच दिया है. जानते हैं कैसे. दरअसल, कार्ला पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ऑस्कर्स नॉमिनेशन मिला है. वो स्पेनिश एक्ट्रेस हैं. फिल्म 'एमिलिया पेरेज' में उनके काम को काफी सराहना मिली है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्हें 'एमिलिया पेरेज' के लिए…

Read More

राजस्थान-सांस्कृतिक विरासत का “सांभर महोत्सव 2025” शुरू, रोमांचकारी साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव, "सांभर महोत्सव 2025" का शुक्रवार को आगाज़ हुआ। रोमांचकारी साहसिक गतिविधियों से लेकर जीवंत प्रदर्शन तक, सांभर महोत्सव का पहला दिन अद्भुत और शानदार रहा। मनमोहक लोक प्रदर्शन से लेकर परंपरा के जीवंत उत्सव तक, यह उत्सव की एक अविस्मरणीय शुरुआत हुई। पूर्व विधायक फुलेरा विधानसभा श्री निर्मल कुमावत और अतिरिक्त निदेशक पर्यटन श्री राकेश शर्मा ने गुब्बारे उड़ाकर "सांभर महोत्सव 2025" का विधिवत शुभारम्भ किया।  संध्या के समय देवयानी तीर्थ सरोवर पर दीपोत्सव और महाआरती की गई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के अनुसार…

Read More

संसार सागर से बेड़ा पार कराता है यह महामंत्र

श्री चैतन्य महाप्रभु का जन्म बंगाल के नवद्वीप नामक ग्राम में शक संवत् 1407 की फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था। इनके पिता का नाम श्रीजगन्नाथ मिश्र और माता का नाम शची देवी था। यह भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे। इन्हें लोग श्री राधा का अवतार मानते हैं। बंगाल के वैष्णव तो इन्हें भगवान का ही अवतार मानते हैं। श्री चैतन्य महाप्रभु विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। न्यायशास्त्र में इनको प्रकांड पाण्डित्य प्राप्त था। कहते हैं कि इन्होंने न्यायशास्त्र पर एक अपूर्व ग्रंथ लिखा था, जिसे देख कर इनके…

Read More

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में फिर से ठंड बढ़ी , इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान में गिरावट

भोपाल  मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 25 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से फिर से ठंड बढ़ गई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान सबसे कम 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो-सतना में रात टेम्परेचर सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री नीचे आया। राजगढ़ की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में दोस्तों के साथ शादी में गया युवक हुआ लापता, छह दिन बाद गांव के कुएं मिला शव

रायपुर। घोटिया चौकी क्षेत्र के सुधापाल खासपास में रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक 19 जनवरी की देर रात अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने दो दिनों तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी नही पता चला। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई। छह दिन के बाद गुमशुदा युवक के घर से 200 मीटर दूर कुएं में युवक का शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी लगने के बाद घोटिया पुलिस के साथ ही लोहंडीगुड़ा पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के…

Read More

छत्तीसगढ़-27 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाली विभागीय परीक्षा स्थगित, स्थानीय चुनाव बने रुकावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोजित की जाने वाली  विभागीय परीक्षा स्थगित की गई है। सोमवार 27 जनवरी 2025 से तीन फरवरी 2025 तक ये परीक्षा होने वाली थी। राज्य शासन ने इसके पीछे की वजह नगर पालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम और उप चुनाव 2025 होना बताया है। अब विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद किया जायेगा। इसकी सूचना आगामी दिनों में अलग से दी जायेगी। सोमवार 27 जनवरी 2025 से तीन फरवरी 2025 तक ये परीक्षा होने वाली…

Read More

छत्तीसगढ़-धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन के पार, 29 हजार 599 करोड़ रूपए का किया भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला जारी है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़…

Read More