वैभव सूर्यवंशी पर ICC का बड़ा एक्शन, 50% मैच फीस कटी; कई खिलाड़ियों पर भी गिरी गाज

नई दिल्ली

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में 15 जून को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले के बाद हुए विवाद में श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे और वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई की गई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जेयप्रकाश ने हलम्बगे को वैभव सूर्यवंशी को उकसाने और मैदान पर तनाव बढ़ाने का दोषी माना है. विशेन हलम्बगे और वैभव सूर्यवंशी की 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई है। 

ये भी पढ़ें :  आज से शुरू होगा एशिया कप का महा संग्राम, भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी करोड़ों फैन्स की निगाहें

वहीं भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा की मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है. श्रीलंका-ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा है। 

यह विवाद उस समय हुआ जब सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों और भारत-ए के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस हो गई थी। 

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज में अपने बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वैभव ने 4 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक जड़ा, 10 चौके और 8 छक्के लगाए

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली थी. ओर बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. इंडिया-ए यह मुकाबला सुपर ओवर में हार गया था. यह घटना सुपर ओवर में बेहद तनावपूर्ण मुकाबले के बाद हुई थी। 

भारत-ए के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने सूर्यवंशी का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी इस घटना से सीखेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी मैदान पर व्यवहार को लेकर शिक्षित किया जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें :  67 साल के इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर रणजी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में इस त्रिकोणीय सीरीज में अपने बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वैभव ने 4 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment