अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके, नासा ने ISS से ली गई खूबसूरत तस्वीर साझा की

प्रयागराज प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। देश-दुनिया से तमाम साधु और संत और कल्पवासी संगम किनारे पहुंच चुके हैं। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ का नजारा देखते ही बन रहा है। इसी बीच नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने ISS से ली गई खूबसूरत तस्वीर साझा की है। पेटिट ISS से ली गई अनोखी तस्वीर में प्रकाश से भरी संगमनगरी नजर आ रही है। डॉन पेटिट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के…

Read More

महाराष्ट्र के इस मंत्री पर मर्डर केस में गिर सकती है गाज, सबूत मिलते हैं तो देवेंद्र फडणवीस मांग लेंगे इस्तीफा

मुंबई महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि यदि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो उन्हें मंत्री पद छोड़ने को कहा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पाटिल ने रविवार को सांगली में संवाददाताओं को बताया कि देशमुख की हत्या की व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। राज्य सरकार में मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले…

Read More

क्या एक और चायवाला बनेगा माननीय…BJP में एक फिर जताया भरोसा

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को महापौर पद का टिकट देकर पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। जीवर्धन चौहान का नाम न तो उम्मीदवारों की दौड़ में था और न ही उनके नाम की कोई चर्चा हो रही थी। राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को टिकट देकर भाजपा ने चौंका दिया है। मधुसूदन महापौर भी रह चुके हैं। भाजपा की सूची…

Read More

ई-ऑफिस प्रणाली हेतु सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएं जानकारी- कलेक्टर

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रही है। डिजिटाइजेशन के माध्यम से सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, विभागों का समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति में तेजी लाने हेतु ई-ऑफिस की शुरुआत की गई है। इस हेतु तृतीय श्रेणी तक के सभी अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से सूचना विज्ञान केंद्र विभाग अनूपपुर को डाटा उपलब्ध कराएं। जिससे 31 मार्च तक सभी कार्यालयों में…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे घाटारानी माता के मंदिर में, दर्शन-पूजा कर माँगी खुशहाली

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर के श्री घाटारानी माता (चामुंडा माता) मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को मुख्यमंत्री भजनलाल ने दी बधाई जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के श्री शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), श्रीमती बेगम बतूल और श्री बैजनाथ महाराज को पद्मश्री का सम्मान मिलना प्रदेश के लिए…

Read More

रायपुर-दुर्ग में ACB और EOW का एक्शन, शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस में छापा

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में ACB और EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार सुबह तीन गाड़ियों में एसीबी के 10 से अधिक अधिकारी दुर्ग के शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस मोक्षित कॉरपोरेशन में छापेमारी करने पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर के ठिकानों और दुर्ग में एसीबी ने एक साथ छापेमारी की है. मोक्षित कार्पोरेशन में छापे मारी : जानकारी के मुताबिक, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह सुबह गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के घर एक साथ पहुंची. तीन गाड़ियों में एक…

Read More

तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए जिन्दल स्टील

रायपुर जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी स्टील निर्माण के भविष्य को आकार देने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अग्रणी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें दुनिया भर से 175 प्रतिनिधि और 60 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आयोजन में मैकिंजी, सैप, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, मेटसो, रॉकवेल और एसएमएस…

Read More

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : चोरी गए सोने चांदी के जेवर, मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर      पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रात्रि में बंद घरों में ताला तोड़कर  चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है , पुलिस द्वारा गिरफ्तार मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़ ) के रहने वाले दो आरोपियों से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर, चार मोबाइल हैंडसेट, नगदी रकम एवं वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिलकुल कीमती 250000 रुपए जप्त की है  ।          रिपोर्ट कर्ता श्री प्रकाश पांडे पिता तुलसी प्रसाद पांडे उम्र 46 साल निवासी वार्ड नंबर  04…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ को 141 ग्राम चांदी का रावण भेंट, दशहरे पर बारिश न होने की पूरी हुई मनोकामना

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था और चमत्कारों की कहानियां अक्सर सुनने को मिलती हैं। इसी कड़ी में जिले के बड़ी सादड़ी निवासी छोटूलाल वाल्मीकि ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का रावण भेंट किया। यह रावण 141 ग्राम चांदी से निर्मित है और इसे छोटूलाल ने दशहरे पर अपनी प्रार्थना के सफल होने की खुशी में चढ़ाया। दरअसल दशहरे के मौके पर छोटूलाल वाल्मीकि ने निंबाहेड़ा में प्रदेश के सबसे बड़े 76 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण…

Read More

30 जनवरी को “मद्य निषेध संकल्प दिवस” मनाया जाएगा

भोपाल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश में "मद्य निषेध संकल्प दिवस" मनाया जाएगा। संचालनालय, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश ने सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त, सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भौंसले ने बताया है कि मद्य निषेध संकल्प दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज और विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा त्यागने के लिए प्रेरित करना है। इसमें विभिन्न गतिविधियां जैसे सेमिनार, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में अलग-अलग हादसों में 6 की मौत, कांग्रेस के पूर्व विधायक घायल और 3 गंभीर

कोरबा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली दुर्घटना आज सुबह 3 बजे केंदई गांव के पास हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर समेत 3 लोग महाकंभ से लौटते समय घायल हो गए। दूसरी घटना में तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। तीसरी घटना में अनियंत्रित बाइक के…

Read More

छत्तीसगढ़-कांकेर में ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। जिले के चारामा नगर में स्थित एक ऑटो सेंटर में काम कर रहे एक ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी जब ऑटो मैकेनिक अपने दुकान पर अकेले काम कर रहा था. यह घटना चारामा थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हनुमान चालीसा बजाने पर धमकी, ऑटो चालक इशहाक खान के धमकाने का आया वीडियो

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक ऑटो चालक ने मंदिर में पहुंच कर हनुमान चालीसा बंद करने की धमकी दी है.  पूरी घटना आज सुबह 7:00 की है जिसका की सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.  जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर में रोज की तरह हनुमान चालीसा स्पीकर पर बज रहा था. जानकारी के मुताबिक इसी बीच अचानक एक ऑटो चालक इशहाक खान मंदिर पहुंचा और वहां खड़े व्यक्ति को धमकी देने लगा कि ‘इतना हिंदू बनने का शौक है, तो अयोध्या…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जापान यात्रा के लिए दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में निवेश के लिए जापान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होने पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने राजकीय विमानतल पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी को सायंकाल नई दिल्ली से जापान के लिए प्रस्थान करेंगे।  

Read More

भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू होने के बाद भी अपराध बढ़ रहे

भोपाल  सरकार ने बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ नौ दिसंबर 2021 से भोपाल व इंदौर में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू की थी। दावा था कि इस प्रणाली में अपराध घटेंगे। दोषियों को सजा जल्दी मिल सकेगी। पुलिस अधिकारियों के नाम और व्यवस्था बदल गई, पर अपराध कम नहीं हुए। हालत यह है कि दोनों शहरों में व्यवस्था लागू होने के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते गए। पुलिस मुख्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2021 से मई 2024 यानी लगभग ढाई वर्ष में इंदौर में दुष्कर्म की 849 घटनाएं…

Read More