भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को राज्य स्तर के एससीवीटी परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई न केवल श्रमिक परिवारों के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि कौशल विकास के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को नये आयाम भी दे रहा है। टॉप-3 में संस्थान की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने मारी बाजी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है,…
Read MoreDay: January 27, 2025
भोपाल मण्डल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
भोपाल 76वाँ गणतंत्र दिवस भोपाल रेल मण्डल में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम हबीबगंज रेलवे कालोनी स्थित खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां मण्डल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी नें राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात महाप्रबन्धक, पश्चिम मध्य रेल के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर डीआरएम नें सभी रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। डीआरएम ने कहा कि हमारे रेल कर्मियों ने सतर्क और…
Read Moreग्वालियर मेले में अब तक की सबसे महंगी कार बिकी, रोड टैक्स में मिली 32 लाख की छूट
ग्वालियर ग्वालियर व्यापार मेला में अब तक की सबसे महंगी कार बिकी। इंदौर की एक फर्म ने 3 करोड़ 95 लाख रुपए कीमत की मर्सडीज वेन को खरीदा है। मेला छूट में फर्म को 32 लाख रुपए के रोड टैक्स की छूट मिली। इंदौर और भोपाल के अन्य ग्राहकों ने भी सात अन्य महंगी कार ग्वालियर व्यापार मेले से खरीदीं हैं। इसके अलावा 202 कार और 211 दो पहिया वाहन भी बिके। पिछले 11 दिन में अब तक मेले से 7605 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री हो…
Read MoreSmriti Mandhana को आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) साल 2024 के अवॉर्ड का ऐलान कर रही है. इसी कड़ी में स्मृति मंधाना को भी बड़ा अवॉर्ड मिला है. मंधान को आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है. स्मृति भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हैं और उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. स्मृति ने चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), लौरा वोलवॉर्ड और एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया) को पीछे छोड़ा. स्मृति के लिए शानदार रहा 2024 स्मृति मंधाना ने 2024 में कुल 13 वनडे मैचों की 13 पारियों में…
Read Moreवेस्टइंडीज की मुल्तान टेस्ट में ऐतिहासिक जीत, खुद के बिछाए जाल में फंसा पाकिस्तान
मुल्तान पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 120 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की. मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 133 रनों पर सिमट गई. यह मुकाबला तीसरे दिन (27 जनवरी) के पहले सेशन में ही समाप्त हो गया. वेस्टइंडीज के लिए ये जीत है बेहद खास देखा जाए तो वेस्टइंडीज की टीम ने लगभग 35 साल बाद पाकिस्तानी…
Read Moreभोपाल : एमपी नगर में डीबी सिटी मेट्रो स्टेशन से फुट ओवरब्रिज जुड़ेगा
भोपाल भोपाल में डीबी मॉल और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाया जा रहा है, जो मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट पॉइंट से सीधे मॉल तक पहुंचेगा। इस पहल से यात्रियों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे न केवल सुरक्षा में सुधार होगा बल्कि समय की भी बचत होगी। पैदल यात्रियों के लिए यह सुविधा मेट्रो और मॉल के बीच की आवाजाही को अधिक सुगम बनाएगी। प्रोजेक्ट का काम तेज गति से चल रहा है और जल्द ही यह ब्रिज जनता के…
Read Moreराजस्थान-जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश की चेतावनी, फतेहपुर में शीतलहर से पारा हुआ जीरो
भरतपुर। राजस्थान में ठंड और बारिश का दौर फिलहाल बना रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जनवरी को हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव उत्तरी भारत सहित राजस्थान पर भी देखने को मिलेगा फिलहाल राजस्थान…
Read Moreगृहमंत्री शाह ने सीएम योगी, बाबा रामदेव और साधु-संतों के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी
प्रयागराज गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी, स्वामी रामदेव और अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे। अमित शाह, सीएम योगी और स्वामी रामदेव के स्नान के वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें वह संगम पर स्नान करते हुए दिख रहे हैं। अब तक कितने लोगों ने किया स्नान 27 जनवरी को खबर लिखे जाने तक 60.19 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया। वहीं महाकुंभ की शुरुआत से लेकर 26 जनवरी तक 13.21 करोड़ से…
Read Moreभारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की, ICC ने साल का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर चुना
नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर चुना है. भारतीय टीम को अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेलनी है. उससे पहले यह अच्छी खबर सामने आई है. जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे. बुमराह ने इस साल कुल 13 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 14.92 के औसत से 71 विकेट चटकाए. बुमराह 32 विकेट्स के साथ…
Read Moreराजस्थान-हनुमानगढ़ पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के सुपरविजन में उप निरीक्षक मोहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान फरीदकोट निवासी अर्जुन सिंह (28 वर्ष) और नई खुंजा निवासी मनोज सोनी (32 वर्ष) को…
Read Moreख़बर ये भी : जब मिर्ची से आहुति वाले महायज्ञ में पहुंचे BJP विधायक…पंडितों ने कराई विशेष पूजा, होता रहा मंत्रोच्चार
सतीश शर्मा, कुरुद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर आज कुरूद से लगे बीरेझर स्थित मां मातंगी धाम परिसर में आयोजित विश्व के अनोखे आध्यात्मिक आयोजन बगलामुखी हवन में सम्मिलित होने पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक चंद्राकर ने 11 टन लाल मिर्च की आहुति वाले इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही यज्ञस्थल पहुंचे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर यज्ञ करते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक के साथ उपस्थित आयोजन समिति के अनेक संत लगातार मंत्रोच्चार के जरिए अजय चंद्राकर से लाल मिर्ची द्वारा…
Read Moreपूर्व RTO सौरभ शर्मा ने किया सरेंडर, छापे में मिली थी करोड़ों की संपत्ति
भोपाल राजधानी भोपाल में कार से 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए नकदी के मामले में मोस्ट वांटेड पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि सौरभ शर्मा ने सरेंडर कर दिया है। लोकायुक्त, ईडी और IT का इंतजार खत्म। दुबई से भारत लौट कर किया सरेंडर। जानकारी मिल रही है कि सौरभ की जान पर खतरे को लेकर उसके वकील राकेश पाराशर ने सोमवार को भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडर करवाया है। कोर्ट ने सौरभ की केस डायरी मंगवाई है.…
Read Moreराजस्थान-हनुमानगढ़ में रुपये दोगुना करने वाले दो ठग गिरफ्तार, 10.75 लाख के नकली नोट बरामद
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन सिटी पुलिस ने नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी भोले भाले लोगों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर असली नोटों के बदले नकली नोट देकर फरार हो जाते थे। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों का रिमांड मंजूर करवा कर पूछताछ में जुटी हुई है। एसीपी अरशद अली ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि हनुमानगढ़ में एक ठगी का गिरोह…
Read Moreछत्तीसगढ़-बलोद में सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और मासूम बच्ची की हालत गंभीर
बलोद. जिले में देर रात एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई. वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची. जानकारी के मुताबिक, पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे. इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पत्नी…
Read Moreअफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने एक बड़ा आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया
नई दिल्ली अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने एक बड़ा आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ वे पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें आईसीसी का कोई सालाना अवॉर्ड मिला है। हालांकि, पहला आईसीसी अवॉर्ड अफगानिस्तान के लिए ऑलराउंडर राशिद खान ने जीता था। अजमतुल्लाह उमरजई आईसीसी ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 बने हैं। अजमतुल्लाह उमरजई से पहले राशिद खान ने आईसीसी अवॉर्ड अफगानिस्तान के लिए जीता था। वे 2010-19 के आईसीसी टी20आई प्लेयर ऑफ द डिकेड बने थे। अजमतुल्लाह उमरजई ने 2023 में शानदार…
Read More
