अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने एक बड़ा आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया

नई दिल्ली
अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने एक बड़ा आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ वे पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें आईसीसी का कोई सालाना अवॉर्ड मिला है। हालांकि, पहला आईसीसी अवॉर्ड अफगानिस्तान के लिए ऑलराउंडर राशिद खान ने जीता था। अजमतुल्लाह उमरजई आईसीसी ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 बने हैं। अजमतुल्लाह उमरजई से पहले राशिद खान ने आईसीसी अवॉर्ड अफगानिस्तान के लिए जीता था। वे 2010-19 के आईसीसी टी20आई प्लेयर ऑफ द डिकेड बने थे।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अभियान शुरू करेगी पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले खिताब पर नजर

अजमतुल्लाह उमरजई ने 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2024 में दुनिया के सबसे बेहतरीन वनडे इंटरनेशनल खिलाड़ियों में से एक बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने दाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अफगानिस्तान की टीम को नए स्तर पर पहुंचाया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने T20I और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन पिछले साल में किया, लेकिन वे सबसे ज्यादा प्रभावशाली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दिखे। उन्होंने साल का अंत अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर किया और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भी वे 2024 में दूसरे अफगानी थे।

ये भी पढ़ें :  बेंगलुरु टेस्ट: न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रनों पर खत्म, रचिन ने 134 रन बनाए

उनसे आगे बल्लेबाजी में ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर थे। अफगानिस्तान ने पिछले साल 5 में से 4 वनडे सीरीज जीतीं। ये अपने आप में अफगानिस्तान की टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। उमरजई की बात करें तो 14 मैचों में उन्होंने कुल 17 विकेट निकाले, जबकि बल्ले से उन्होंने 14 मैचों में 417 रन बनाए। गेंदबाजी में वे साल 2024 में टॉप 10 में शामिल थे, जबकि पिछले साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 15वें नंबर पर थे, लेकिन उनको ये अवॉर्ड उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मिला। राशिद खान को आईसीसी अवॉर्ड उनके दशक में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किए गए दमदार प्रदर्शन के लिए मिला था।

Share

Leave a Comment