लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। प्रदेश में महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर बड़ी छूट देने की तैयारी कर ली गई है। अब तक 10 लाख रुपये तक की संपत्तियों पर मिलने वाली 1 फीसदी की छूट को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये तक की संपत्तियों पर लागू करने की तैयारी है। इससे महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। महिलाओं के हाथें में संपत्ति का अधिकार…
Read MoreDay: February 12, 2025
हज-2025 के लिए सऊदी अरब ने सख्त किए नियम, बच्चों को शामिल होने से रोकने का निर्णय
रियाद सऊदी अरब की सरकार ने इस साल, 2025 की हज यात्रा से पहले नियमों को सख्त कर दिया है। सऊदी ने वीजा समेत कई नए नियम लागू किए हैं, जिससे हज की चाहत रखने वाले दुनियाभर के मुस्लिमों को मुश्किल पैदा हो सकती है। सऊदी ने हज में बच्चों को साथ लाने पर रोक लगाई है, पेमेंट का तरीका बदला है और 14 देशों के यात्रियों के लिए सिंगल-एंट्री वीजा लागू किया है। इन बदलावों से हज यात्रा की पुरानी परंपराएं खत्म हो गई हैं, जिससे कई लोग हज…
Read Moreचुनाव से पहले मुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जमकर नाराजगी जाहिर की
नई दिल्ली चुनाव से पहले मुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि Freebies की वजह से लोग काम करने को तैयार नहीं है। अदालत बुधवार को शहरी इलाकों में बेघरों से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही थी। फिलहाल, इस मामले पर सुनवाई को 6 हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया गया है। शीर्ष न्यायालय में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच शहरी इलाकों में बेघरों को घर के अधिकार से जुड़े मामले पर सुनवाई कर…
Read Moreराज्य सरकार वंचित वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार वंचित वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए बनेंगे 10 लाख आवास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से स्थापित की लोकतांत्रिक व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी का संघर्ष पूर्ण जीवन प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा स्त्रोत संत रविदास ने देश-धर्म पर स्वाभिमान और प्रभु भक्ति के साथ कर्म को सर्वाधिक महत्व दिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर…
Read Moreप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 की समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
जयपुर निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग मुहम्मद जुनैद द्वारा विभाग के समस्त परियोजना प्रबंधक एवं निदेशालय स्तर के समस्त अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त निदशकों के साथ विभाग में जारी समस्त परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 WDC एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलबंन अभियान योजनाओं के अन्तर्गत कार्यों की स्वीकृति उनके क्रियान्वयन एवं प्रगति हेतु समय सारणी बनाकर उनके अनुसार क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जिन परियोजना प्रबंधकाें की प्रगति कम थी उन्हें यथासंभव निर्धारित लक्ष्य अनुसार…
Read Moreगवर्मेंट कॉलेज हनुमना में एक विवादित घटना, उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए
रीवा मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने जमकर बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया गया. इस जश्न में छात्र छात्राओं के साथ महिला अतिथि विद्वान भी शामिल रहीं. हालांकि हद तो तब हो गई कि छात्रों ने महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में बीयर की बोतल खोली गई और केक काटा. मामला मऊगंज जिले का है. जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया. इस…
Read Moreराज्यपाल ने कहा, श्री राम की छवि दिव्य, अलौकिक और भव्य
जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर परिजनों सहित भगवान श्री राम लला के दर्शन किए। राज्यपाल श्री बागडे ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की इस दौरान पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से राष्ट्र और राज्य की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने श्री राम के अलौकिक स्वरूप को देख भाव विभोर होते हुए कहा कि श्री राम की छवि दिव्य, अलौकिक और भव्य है।
Read Moreशीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विदेश यात्रा की इजाजत नहीं
नई दिल्ली शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने इंद्राणी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने विदेश यात्रा की इजाजत मांगी थी। दरअसल, अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी पूर्व मीडिया एक्जीक्यूटिव इंद्राणी मुखर्जी ने विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने निचली अदालत को हत्याकांड में सुनवाई तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी इंद्राणी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले…
Read Moreरीको द्वारा मातासुला औद्योगिक क्षेत्र में सोलर पीवी मैन्यूफैक्चरिंग कम्पनी को भूमि आवंटित
जयपुर ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए रीको तेजी से भूखण्ड आवंटित कर रहा है और इसी कड़ी में रीको द्वारा गुरुग्राम स्थित सनकाइंड फोटोवोल्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को 5-5 एकड़ के दो भूखंड जयपुर के मातासुला औद्योगिक क्षेत्र में सोलर पीवी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए आवंटित किया गया है। इस परियोजना के तहत सनकाइंड 1.5 गीगावाट सालाना क्षमता के सोलर पीवी मॉड्यूल का निर्माण करेगा, जो सोलर एनर्जी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का एक प्रमुख हिस्सा है। इस परियोजना…
Read Moreराज्य मानव अधिकार आयोग देगा विधि विद्यार्थियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण
जयपुर राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री जी आर मूलचंदानी ने बुधवार को सचिवालय में आयोग द्वारा विधि विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री मूलचंदानी ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विधि विद्यार्थी मानवाधिकारों को कानूनी, सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से समझकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों की संक्षिप्त में जानकारी दी।…
Read Moreमहाकुंभ में अब तक 50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई- सीएम योगी
प्रयागराज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ये नया उत्तर प्रदेश है. 25 करोड़ की आबादी है और कल तक 50 करोड़ लोग प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं.' इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा. महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। संगम से 15 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक 1.83 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज…
Read Moreमुरैना के युवक ने सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, फिर खुद पहुंचा थाने
मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव के 20 वर्षीय युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। यह घटना तब सामने आई जब युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विजिलेंस विभाग का फोन नंबर प्राप्त कर उसे कॉल किया। युवक ने फोन पर अधिकारियों से कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को मारना चाहता है, ताकि वह "डॉन" बन सके युवक ने कैसे दी धमकी? युवक ने फोन पर अधिकारियों से कहा कि मेरी योगी आदित्यनाथ…
Read Moreआयकर विभाग की टीमों ने कानपुर कन्नौज में 35 जगहों पर छापा मारा, पान मसाला और इत्र कारोबारियों पर रेड
कानपुर आयकर विभाग की टीमों ने आज बुधवार की सुबह कानपुर कन्नौज में कई ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की. आयकर विभाग की टीम ने यहां 35 जगहों पर छापा मारा. यह छापेमारी खासतौर पर पान मसाला, इत्र और कोल्ड स्टोरेज कारोबार से जुड़े व्यापारियों के परिसरों पर की गई. जानकारी के अनुसार, कानपुर में मशहूर S&K पान मसाला ग्रुप के मालिक नवीन कुरेले के घर और व्यावसायिक ठिकानों पर रेड मारी गई, जबकि गणपति ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर भी जांच की गई. इसी तरह, कन्नौज में बड़े…
Read Moreदावा-मोदी को हटाना चाहता था अमेरिका, दुनियाभर के चुनावों में USAID का दखल
नई दिल्ली/ वाशिंगटन अमेरिका के पूर्व विदेश विभाग के अधिकारी माइक बेंज (Mike Benz) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने भारत के आंतरिक राजनीति में दखल दिया है। इतना ही नहीं अमेरिका ने बांग्लादेश की राजनीति में भी दखल देने की कोशिश की है।उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका ने मीडिया प्रभाव, सोशल मीडिया सेंसरशिप और विपक्षी आंदोलनों को वित्तीय सहायता के माध्यम से भारत की राजनीति को प्रभाव डालने की कोशिश की है। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने अमेरिकी संस्था ‘यूएसएड’…
Read Moreभारतीय शेयर बाजार में निचले स्तरों से रिकवर होकर 76,000 के पार बंद हुआ
मुंबई भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी देखी गई। हालांकि, सत्र के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 76,171.08 और निफ्टी 26.5 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 23,045.25 पर था। दिन के दौरान दोनों मुख्य सूचकांकों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। बीएसई बेंचमार्क में 75,388.39 के निचले स्तरों से करीब 800 अंकों और एनएसई बेंचमार्क में 22,798.35 के निचले स्तरों से करीब 250 अंकों की मजबूत रिकवरी देखी गई। निफ्टी के ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा,…
Read More
