आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य को दी श्रद्धांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महाराज के देवलोक गमन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम रामभक्त का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है, उनके मंगलकारी विचार और भक्तिमय व्यक्तित्व समस्त सनातन जगत को धर्म और मानव…
Read MoreDay: February 12, 2025
संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए शेख हसीना को जिम्मेदार ठहराया
ढाका संयुक्त राष्ट्र ने आज बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि बांगलादेश की पूर्व सरकार ने सत्ता बनाए रखने के लिए पिछले साल प्रदर्शनकारियों पर सुनियोजित हमले करवा और हत्याएं हुईं। यह'मानवता के खिलाफ अपराध' हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने विरोध प्रदर्शनों का दमन किया। इस दौरान सैकड़ों गैरकानूनी हत्याएं की गईं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने…
Read Moreकेरल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक मामला, प्राइवेट पार्ट से लटकाए गए डम्बल
कोट्टायम: केरल के एक मेडिकल कॉलेज से रैगिंग की एक खौफनाक वारदात सामने आई है जिसमें जूनियर छात्रों को सीनियर्स ने पहले कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया, फिर उनके गुप्तांगों पर डम्बल लटका दिया। इतना ही नहीं, उसके बाद सीनियर्स ने ज्योमेट्री बॉक्स के कंपास से बार बार वार किया गया और तीन महीने तक बुरी तरह पीटा। केरल के एक सरकारी कॉलेज में हुए रैगिंग की इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है, जहां नर्सिंग के तीसरे वर्ष के पांच छात्रों को कथित तौर पर अपने…
Read Moreट्रंप के गाजा योजना को लेकर अरब दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया, जॉर्डन ने भी सुनाई खरी-खरी
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा योजना को लेकर अरब दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल गैत और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने इस योजना को सख्ती से खारिज कर दिया है। अरब लीग के महासचिव अबुल गैत ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में कहा कि फिलिस्तीनियों को गाजा और वेस्ट बैंक से विस्थापित करना अरब क्षेत्र के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, "अरब जगत पिछले 100 साल से इस विचार के खिलाफ लड़ता आ रहा है।" इसी…
Read Moreशुभमन गिल ने ठोका सातवां वनडे शतक, रच दिया इतिहास, हाशिम अमला का बड़ा रिकॉर्ड तोडा
अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है. इस मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. गिल ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 2500 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली. गिल ने 31 जनवरी 2019 को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. भारत के लिए अपना 50वां वनडे मैच (50वीं पारी) खेलते हुए शुभमन गिल ने इस जादुई आंकड़े…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक आस्था के पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दान-धर्म-स्नान के इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान विष्णु और माँ गंगा से सबके जीवन में मंगल और कल्याण की प्रार्थना है।
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द, सद्भावना और आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण संत रविदास जी की उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संत शिरोमणि के विचारों को राज्य सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्य समाज के संस्थापक, शुद्धि आंदोलन के प्रणेता और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानव कल्याण, राष्ट्र सेवा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए स्वामी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण होम कर दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी के ओजस्वी विचारों के दिव्य प्रकाश से मानवता का सदैव कल्याण होता रहेगा।
Read Moreआप पार्टी के मुखिया केजरीवाल को भी एक अहम निर्णय लेना है, करना है विपक्ष के चेहरे की तलाश
नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर फैसला लेना है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी एक अहम निर्णय लेना है। सरकार गठन के बाद दिल्ली में पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले अरविंद केजरीवाल को विपक्ष के चेहरे की तलाश करनी होगी। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी 'आप' पहली बार विपक्ष में बैठने जा रही है। ऐसे में पार्टी को नेता विपक्ष के लिए चेहरा तय करना…
Read Moreचैंपियंस ट्रॉफ़ी से हटे स्टार्क, कप्तानी करेंगे स्मिथ
मेलबर्न मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों से चैंपियंस ट्रॉफ़ी से अपना नाम वापस ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया ने एक अलग दिखने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है जिसकी कप्तानी स्टीवन स्मिथ करेंगे। मार्कस स्टॉयनिस के संन्यास के साथ-साथ पैट कमिंस, जॉश हेज़लवुड और मिशेल मार्श की चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया को पहले ही अपनी स्थायी टीम में कई बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि वे पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फ़रवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में…
Read Moreकांस्य पदक विजेता भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में मकाऊ को 5-0 से रौंदा
किंगदाओ (चीन) पिछले संस्करण के कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को किंगदाओ स्पोर्ट्स सेंटर कॉन्सन जिमनैजियम में ग्रुप डी में मकाऊ को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस शानदार जीत ने भारत के नॉकआउट चरण में प्रवेश की पुष्टि भी कर दी है। 2023 के कांस्य पदक विजेता गुरुवार को अपने दूसरे ग्रुप चरण के मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेंगे, जिसमें ग्रुप स्टैंडिंग का निर्धारण होगा। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। राष्ट्रीय खेलों…
Read Moreजम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे प्रधानमंत्री 17 फरवरी को दिखाएंगे हरी झंडी
जम्मू उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे…
Read Moreराष्ट्रीय खेल: कयाकिंग और कैनोइंग मुकाबलों के पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा
टिहरी 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। उत्तराखंड के टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी गति और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रमुख स्पर्धाओं में उत्तराखंड, सर्विसेज और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। के-1 पुरुष 1000 मीटर: उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता स्वर्ण के-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03:49.81 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के एल.…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा
खंडवा महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे होने वाली शयन आरती नहीं होगी। मान्यताओं के अनुसार भू-लोक का भ्रमण कर प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ ओंकारेश्वर मंदिर में मां पार्वती के साथ शयन करते हैं। इसके लिए मंदिर में शयन आरती के बाद नियमित रूप से सेज, झूला और चौसर सजती है। तीर्थनगरी में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का उल्लास रहेगा। भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए तड़के तीन बजे से मंदिर के पट खोल…
Read Moreराष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन
देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस के मिश्रित डबल्स मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पारेड ग्राउंड के मल्टी पर्पस हॉल में हुए इन मैचों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी ने पहला सेट 7-11 से जीता, लेकिन इसके बाद पश्चिम बंगाल ने 11-3, 11-6 और 11-4 से लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।…
Read More
