महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को नासिक जिला अदालत से बड़ा झटका, मिली 2 साल की सजा

मुंबई महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को नासिक जिला अदालत ने बड़ा झटका देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही माणिकराव कोकाटे को 50,000 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 1995 से जुड़ा हुआ है, जब माणिकराव और उनके भाई सुनील कोकाटे पर आवासीय योजनाओं के तहत धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। जानें मामला क्या था? यह मामला 1995 से 1997 के बीच का है, जब माणिकराव और उनके भाई ने सरकारी आवासीय योजनाओं के तहत फ्लैट प्राप्त…

Read More

भोपाल : AIIMS और किरण फाउंडेशन के बीच अंगदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समझौता

भोपाल एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्र. (डॉ) अजय सिंह के मार्गदर्शन में, संसथान ने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किरण फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने किरण फाउंडेशन एक गैर-सरकारी संगठन है जो अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों के लिए अंगों की व्यवस्था करने के लिए समर्पित है। इस समझौते का उद्देश्य जनता को शिक्षित करना, अंगदान से जुड़े मिथकों को दूर करना और लोगों को अपने अंग दान करने के…

Read More

बस्तर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, ग्राम सरकार चुनने ग्रामीणों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

बस्तर  छत्तीसगढ़ में आज ग्राम सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है. इस बीच कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र एलेंगनार से 6 किलोमीटर दूर झीरम में भी ग्रामीण बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. बुलेट पर बैलेट भारी पड़ रहा है. युवाओं से लेकर बूढ़ों तक सभी में काफी उत्साह नजर आ रहा है. लोगों का लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रामीण दुर्गम रास्तों से उतरकर मतदान करने पहुंच रहे हैं. आपका बता दें, साल 2013 में झीरम में एक बड़ी नक्सल घटना…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतना पटवारी और शिक्षकों को पड़ा भारी, गिरी निलंबन की गाज

जशपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतना पटवारी और शिक्षकों को भारी पड़ गया. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन की पहली कार्रवाई जशपुर जिला के कांसाबेल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रधान पाठक जुनास खलखो के खिलाफ हुई है. प्रधान पाठक की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के तौर पर लगाई गई थी. लेकिन सामग्री वितरण के दौरान खलखो नशे की हालत में पाए गए. कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करते हुए कांसाबेल विकास खण्ड शिक्षा…

Read More

बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का किया फैसला, रोहित ने प्लेइंग XI में किए ये बदलाव

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस बांग्लादेश आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले पिछले वनडे की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी आए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती की जगह रवींद्र जडेजा को चुना गया है। भारत की प्लेइंग XI में दूसरे पेसर हर्षित राणा होंगे। वहीं स्पिनर की तिकड़ी में जडेजा का साथ अक्षर पटेल…

Read More

फरवरी के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश का मौसम फिर बदलेगा, 21 फरवरी से 2-3° गिरेगा पारा, भिंड-मुरैना में हल्की बारिश

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर से अपना मिजाज बदल लिया है, जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान है, जिसमें सिवनी, मंडला, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली और शहडोल शामिल हैं। अगले 24 घंटों में भिंड ,मुरैना, श्योपुर कलां ग्वालियर, दतिया और छतरपुर में भी बूंदाबांदी के आसार है। जबकि अन्य हिस्सों…

Read More

भोपाल की एक किशोरी महाकुंभ में स्नान करने निकली, गलत ट्रेन में चढ़कर कानपुर पहुंची

भोपाल प्रयागराज महाकुंभ में संगम में स्नान करने के मन से एक किशोरी बिना जानकारी के ट्रेन में चढ़ गई। नाबालिग अकेले ही घर से निकली थी। उसे प्रयागराज जाना था, लेकिन पहुंच गई कहीं और। जी हां वह भोपाल से 650 किमी दूर कानपुर के पास गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। मामले का खुलासा जिस तरह से हुआ वह आपको हैरान कर देगा। गोविंदपुरी स्टेशन में इधर-उधर भटकते समय जब आरपीएफ ने किशोरी से बात की तो वह रोने लगी। इसके बाद आरपीएफ ने किशोरी के पिता को फोन…

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी हैं. इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगी. बता दें कि भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने राम लीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए शासित तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों मौजूद रहे.

Read More

अन्नू कपूर हुए 68 साल के, फिल्म, टेलीविजन और रेडियो जगत में बनाई अलग पहचान

मुंबई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, गायक और होस्ट अन्नू कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने शानदार अभिनय क्षमता और अनोखी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले अन्नू कपूर ने फिल्म, टेलीविजन और रेडियो जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्मी करियर की शुरुआत बता दें कि अन्नू कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म मंडी से की थी, जिसे श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था. इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपने बहुआयामी अभिनय से दर्शकों का…

Read More

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर

नई दिल्ली  दिल्ली में नए सीएम की घोषणा हो गई. रेखा गुप्ता को बुधवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया. रेखा गुप्ता के नाम के घोषणा के साथ ही कैबिनेट मंत्री के लिए 6 विधायकों के नाम सामने आए हैं. साथ ही अब विधानसबा का स्पीकर और डिप्टी स्पीकर कौन होगा इसका नाम भी फाइनल हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर बनाया जाएगा. वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा. विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से विधायक…

Read More

समस्त संस्थानों का आपसी सामंजस्य, प्रदेश के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा : परमार

कार्ययोजना : उच्च शिक्षा मंत्री परमार समस्त संस्थानों का आपसी सामंजस्य, प्रदेश के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा : परमार हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान का, पुनर्शोध के साथ दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता: उच्च शिक्षा मंत्री परमार आईआईएसईआर में, राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता में विचार-मंथन: उच्च शिक्षा मंत्री परमार भोपाल भारत का ज्ञान, विश्व मंच पर सबसे पुरातन और सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है, यह ज्ञान परम्परा एवं मान्यता के रूप में भारतीय समाज में सर्वत्र विद्यमान है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर, भारतीय समाज में…

Read More

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री आधी रात को बाइक से घूमते दिखे, बुंदेलखंड महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

छतरपुर  देश के जाने माने कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीरश्वर धीरेन्द्र शास्त्री आधी रात को अचानक बाइक से निकल पड़े. वह बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले बुंदेलखंड महाकुंभ, कन्या विवाह और कैंसर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को देखने निकले थे. बाबा बागेश्वर का ऐसा रूप देखकर उनके भक्त भी हैरान रह गए और उनके पीछे दौड़ पड़े. उन्होंने PM मोदी के मंच, राष्ट्रपति के लिए बन रहे ग्रीन रूम, भक्तों के बैठने की व्यवस्था, कथा पंडाल में आने और भक्तों के जाने के गेटों की व्यवस्था का निरीक्षण…

Read More

रायपुर : पांच दिवसीय माता मावली मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, देव आस्था और परंपरा का प्रतीक नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र का ऐतिहासिक माता मावली मेला आज श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। पांच दिवसीय मेले की शुरूआत माता मावली मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना और परघाव (देवताओं के स्वागत की परंपरा) के साथ हुई। आसपास के गांवों से आए स्थानीय देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली और छत्र के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मेला स्थल पर पहुँचकर ढाई परिक्रमा की रस्म पूरी की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं…

Read More

वनमाली कथा समय एवं विष्णु खरे कविता सम्मान समारोह का भव्य शुभारंभ

भोपाल  कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति के लिये समर्पित वनमाली सृजनपीठ द्वारा तीन दिवसीय वनमाली कथा समय एवं राष्ट्रीय विष्णु खरे कविता सम्मान समारोह का भव्य शुभारंभ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में बुधवार को हुआ। समारोह के पहले सत्र में वरिष्ठ कहानीकार ममता कालिया, वनमाली कथा पत्रिका के प्रधान सम्पादक मुकेश वर्मा, तद्भव पत्रिका के सम्पादक अखिलेश, कहानीकार ओमा शर्मा ने 'समकालीन साहित्यिक पत्रकारिता का परिदृश्य और वनमाली कथा' विषय पर सत्र में अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये। आरएनटीयू के कुलाधिपति एवं वरिष्ठ कथाकार संतोष चौबे ने वनमाली कथा पत्रिका की पूरी यात्रा…

Read More

छत्तीसगढ़ : नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली तक लॉबिंग, डहरिया-भगत का दिल्ली में डेरा

रायपुर  लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दबाव बढ़ रहा है। पीसीसी अध्यक्ष के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का नाम चर्चा में आते ही प्रदेश के कई बड़े नेता लामबंद हो गए हैं। वे प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी आदिवासी नेता को देने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर दिल्ली तक लॉबिंग शुरू हो चुकी है जिसे लेकर सिंहदेव का कहना है कि, किसी को सिर्फ जातीय या वर्गीय आधार पर पद नहीं…

Read More