प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मध्यप्रदेश के लिए कई सौगातें लेकर आ रहे हैं: विष्णुदत्त शर्मा हम सब कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी हमारा मार्गदर्शन करेंगे: विष्णुदत्त शर्मा मध्यप्रदेश को बदनाम कर रही कांग्रेस, यह प्रदेश की जनता का अपमान: विष्णुदत्त शर्मा सनातन से लेकर साधु-संतों का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भोपाल आगमन को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार का निरीक्षण कर मीडिया से की चर्चा भोपाल भारतीय जनता पार्टी के…
Read MoreDay: February 20, 2025
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केन्द्रीय बजट 2025-26 पर जबलपुर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया
जबलपुर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025-26 पर बुधवार को जबलपुर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। केंद्रीय बजट संपूर्ण भारत के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला है। इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं यानी ज्ञान (GYAN) के मुख्य स्तंभों के अतिरिक्त मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को…
Read Moreरायपुर : माता मावली मेले में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप, विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन
रायपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में आज से शुरू हुए ऐतिहासिक माता मावली मेले में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने माता मावली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री कश्यप ने कहा कि मावली माता का आशीर्वाद बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की शक्ति प्रदान करता है। यह मेला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाते हैं। उन्होंने…
Read Moreदेश की राजधानी में अब रेखा राज… मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; 6 विधायकों को भी मिली नई कमान
नई दिल्ली शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ दिल्ली के 6 विधायकों ने भी गुरुवार (20 फरवरी) दोपहर को रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी हो गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार (19 फरवरी) को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता…
Read Moreयुवाओं को हमारे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए: राज्यमंत्री श्रीमती गौर
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि युवाओं को हमारे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्तमान की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर बुधवार को परमवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर गोविंदपुरा साकेत नगर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि दुनिया में कुछ ऐसी महान विभूति और व्यक्तित्व होते हैं, जो अपने श्रेष्ठ कर्मों से अपनी…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह
रायपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में नजर आ रहा है. सुबह नौ बजे तक के आंकड़े के अनुसार, प्रदेश में औसत 7 .48 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इसमें पुरुष मतदाताओं की 7 .82 प्रतिशत तो महिला मतदाताओं 7 .14 प्रतिशत भागीदारी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग जिलों में सुबह नौ बजे तक के आंकड़े अलग-अलग हैं. एक तरफ बिलासपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 12.77 प्रतिशत मतदान हुआ…
Read Moreसमर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए 1 लाख 88 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक एक लाख 88 हजार 645 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। मंत्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूँ की विक्री के लिए समय-सीमा में पंजीयन जरूर करायें। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए जिला बुरहानपुर में 10, खरगौन में 487, बड़वानी में 56, अलीराजपुर में 23, खंडवा में 1999, धार में 9119, झाबुआ में 1872, इंदौर में 17298, मंदसौर 2077,…
Read Moreपंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 43 ब्लॉकों में होगा मतदान शुरू , 46,83,736 मतदाता डालेंगे वोट
रायपुर छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान होगा. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. इस चरण में कुल 46,83,736 मतदाता वोट डालेंगे. 21 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे. दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. प्रदेश के…
Read Moreवित्त विभाग से जुड़े विभागीय नीतिगत विषयों पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया विमर्श
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से नवीन मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2025 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया गया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन प्रावधानों पर भी गहन चर्चा हुई, जिसमें प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट के अनुमोदन के लिये प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। यह प्रावधान मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा…
Read Moreधरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में दतिया जिले के ग्राम हसापुर का चयन
“पीएम जनमन बाल स्वच्छता अभियान’’ दतिया दतिया जिले की ग्राम पंचायत भरोली के ग्राम हसापुर का पीएम जनमन बाल स्वच्छता अभियान के अंतर्गत धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में चयन किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में अनुसूचित जनजाति आबादी के लिये समान अवसरों का सृजन, सामाजिक, आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढाँचे के सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में प्रगति करना है। राज्य शासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की वृहद समीक्षा की
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना नागरिकों के लिए एक प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक आसानी से पहुँचे, इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन क्षेत्रों में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों को योजना से संबद्ध किया जाए, जहाँ वर्तमान में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एम्पेनेलमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे राज्य के प्रत्येक नागरिक हर क्षेत्र तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।…
Read Moreधान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उमरिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से उनके बैंक खाते में अंतरित करेगी। इसका लाभ छोटे किसानों को भी मिलेगा। किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने पहले कोदो-कुटकी के उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। गेहूं उत्पादक किसानों से भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल उपज खरीदी जाएगी। दुग्ध उत्पादक किसानों से सरकार दूध खरीदेगी और उन्हें बोनस भी देगी। किसानों को सोलर पंप देकर उन्हें बिजली के बिल से भी मुक्ति दिलाई जायेगी।…
Read Moreभारतीय ब्रिगेड आज करेगी चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज… बांग्लादेश से होगी कड़ी टक्कर
दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम आज अपने अभियान का आगाज आज गुरुवार 20 फरवरी को करने उतरेगी। टीम इंडिया का ये पहला मुकाबला यूएई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से खेला जाएगा। भारत जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में जीत शुरुआत करना चाहगे तो वहीं बांग्लादेश की टीम भी नजमुल हुसैन सांतों के नेतृत्व में भारत को हराने के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि आप भारत में इसे…
Read Moreड्रोन नीति की कृषि के क्षेत्र में होगी महत्वपूर्ण भूमिका : कृषि मंत्री कंषाना
भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मध्यप्रदेश की अर्थ-व्यवस्था में कृषि आधारित उद्योगों की अहम भूमिका है। कृषि के क्षेत्र में किए गए निवेश से प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार ने ड्रोन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिये मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 को स्वीकृति दे दी है। इसमें ड्रोन के सुरक्षित और कुशलतम उपयोग के…
Read Moreपर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा और आधारभूत संरचना विकसित करने टूरिज्म बोर्ड करेगा महत्वपूर्ण एमओयू
भोपाल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इंडिया हाईक्स, इंडिगो एयरलाइन्स, रेडबस, यूएन वुमन जैसी संस्थाओं के साथ पर्यटन गंतव्य स्थलों में महिला सुरक्षा, स्वच्छता के साथ ही पर्यटन सुविधाओं में विस्तार और कौशल विकास जैसे विषयों पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य को सुरक्षित,…
Read More
