– उज्जैन, साँची, भोजपुर, भीमबेटका, खारी विलेज होमस्टे और भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भी बने आकर्षण का केंद्र – समिट में हो रहा मध्यप्रदेश की लोक कलाओं का रंगारंग प्रदर्शन भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर, राजसी किले और लुभावने प्राकृतिक स्थलों को नवीन तकनीक और इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां डेलीगेट्स ने होलोग्राम के जरिए महांकाल के सजीव दर्शन कराये जा रहे हैं।…
Read MoreDay: February 24, 2025
सत्र के पहले दिन ‘प्रोटेम स्पीकर’ ने सभी 70 विधायकों को शपथ दिलाई, नाम के संग जाति जोड़ने पर अड़ गए AAP विधायक
नई दिल्ली नवगठित दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र का सोमवार को आगाज हुआ। 26 सालों के बाद सत्ता में वापसी करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिने ओर बैठने का मौका मिला। सत्र के पहले दिन 'प्रोटेम स्पीकर' ने सभी 70 विधायकों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सबसे पहले तो मुस्तफाबाद से जीते मोहन सिंह बिष्ट ने सबसे बाद में शपथ ली। विधायकों ने हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, मैथिली समेत 6 भाषाओं में विधायकी की शपथ ली। कुछ विधायकों…
Read Moreरतलाम से चित्तौड़गढ़ के लिए निकली 79303 डेमू पैसेंजर ट्रेन से इंजन हुई अलग, बड़ा हादसा टला
रतलाम रतलाम से चित्तौड़गढ़ के लिए निकली 79303 डेमू पैसेंजर ट्रेन से इंजन अलग हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना बड़ायला चौरासी से जावरा स्टेशन के बीच हुई। ट्रेन की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में इंजन को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। सुबह करीब 9:56 बजे रतलाम से रवाना हुई 79303 रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू ट्रेन 10:24 बजे बड़ायला चौरासी पहुंची। यहां से आगे रवाना होने के दौरान ही ट्रेन से इंजन अलग…
Read Moreइंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और पुलिस विभाग नने की सड़क सुरक्षा कार्यशाला
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु प्रभावी वातावरण बने। इसके लिए वाहन चालकों को शिक्षित, प्रशिक्षित करने के साथ वाहन मालिको के लिए आर्थिक दंड देने और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एक माह "नो एक्सिडेंट मंथ" के रूप में मनाने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री बागडे सोमवार को बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा…
Read Moreप्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर वायनाड में आपदा पीड़ितों के लिए पर्याप्त राहत और पुनर्वास की मांग की
नई दिल्ली केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड में पिछले वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पर्याप्त राहत और पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने लिखा कि त्रासदी के छह महीने बाद भी प्रभावित लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और अपने जीवन को फिर से बसाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि 30 जुलाई 2024 को वायनाड जिले के चूरलमाला और मुंडक्कई में भूस्खलन की विनाशकारी घटना हुई…
Read Moreप्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
जयपुर। वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं सीकर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय शर्मा ने रविवार को राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025—26 के संबंध में भूमि आवंटन, उपलब्धता, चिन्हीकरण की स्थिति, विभिन्न विभागों के संबंध में वर्ष 2024—25 के लिए की गई बजट घोषणाओं की प्रगति, भूमि आवंटन एवं निर्माण कार्य से पूर्व संस्थानों को प्रारंभ किए जाने के लिए वैकल्पिक, किराये के भवनों का चयन, जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में सीकर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के…
Read Moreएमपी मोबिलिटी एक्सपो-2025: ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन में देश का प्रमुख केंद्र बनता मध्यप्रदेश
भोपाल मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भविष्य के परिवहन समाधानों के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में एमपी मोबिलिटी एक्सपो ने राज्य की ऑटोमोटिव क्षेत्र में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया गया। नवाचार और स्थिरता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ निवेशकों को एमपी मोबिलिटी एक्सपो के उद्देश्य का महत्व प्रदर्शित करना था। मध्यप्रदेश ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माताओं और अगली पीढ़ी की मोबिलिटी पर जोर…
Read Moreमनावर में जैन मंदिर में हुई चोरी, चोरो ने 20 किलो चांदी का सामान और दानपेटी चुराई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मनावर, धार धार जिले के मनावर में चैतन्यधाम स्थित भगवान महावीर दिगंबर जिनालय में रविवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 20 किलो चांदी के आभूषण और छह महीने से संचित दानपेटी चोरी कर ली। चोरी की कुल अनुमानित राशि करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। फरियादी राकेश जैन ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि मंदिर रोजाना सुबह 5 बजे खोला जाता है और रात 9:30 बजे बंद कर दिया जाता है। पुजारी रत्नेश जैन के बाहर होने के कारण, उनकी पत्नी आरती जैन…
Read Moreमनेंद्रगढ़ पंचायत निर्वाचन 2025: चार नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को प्रदान किया प्रमाण पत्र
सरगुजा जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में 20 फरवरी 2025 को मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत में पंचायत निर्वाचन के तहत मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मतगणना के परिणाम स्वरूप त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अन्तर्गत विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के क्षेत्र क्रमांक 05 (केल्हारी) से अनीता सिंह श्याम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. विनय शंकर सिंह को हराकर जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की। वहीं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 (ताराबहरा) से उजित नारायण…
Read Moreगोवा से भूटान शराब ले जा रहे कंटेनर से 10 पेटी बेच दी, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
बिलासपुर आबकारी विभाग ने करीब 13 दिन पहले एक करोड़ की शराब जब्त की। जांच के दौरान पता चला कि कंटेनर के ड्राइवर ने 10 पेटी शराब पहले ही बेच दी थी। जांच के बाद आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी ने ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत और षड्यंत्र की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी छबि पटेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 फरवरी को एक कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। कार के…
Read Moreबांग्लादेश ने किवी टीम को 237 रनों का दिया लक्ष्य
नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में आज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अगर टीम की बात करें तो न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम ने आज दो-दो बदलाव किए हैं। नाथन स्मिथ की जगह काइल जैमिसन और बीमार डारेल मिचेल की जगह रचिन रविंद्र को शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश ने सौम्य सरकार और तंजीद शाकिब को बाहर करके महमदुल्लाह और नाहिद राणा को लेकर आए हैं। बांग्लादेश की पारी का अंत हो चुका है।…
Read Moreबांग्लादेश में एयरफोर्स बेस पर हमला, एक की मौत, बांग्लादेश की सेना ने की पुष्टि
ढाका पड़ोसी देश बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में वायु सेना अड्डे पर कुछ बदमाशों मे हमला बोल दिया है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। बांग्लादेश की सेना ने इसकी पुष्टि की है कि सोमवार को कॉक्स बाजार जिले में वायुसेना अड्डे पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय स्थानीय व्यापारी शिहाब कबीर के रूप में की गई है, जिसकी कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के शासन संभालने…
Read Moreविद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर ही महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा – शिक्षा मंत्री
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि प्रदेश के महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संचालन के सम्बन्ध में उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा केवल नाम के लिए…
Read Moreखुफिया अलर्ट से मच गया हड़कंप, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 देखने आने वाले विदेशियों के अपहरण का प्लान, हो सकते है किडनैप
इस्लामाबाद पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) की नई साजिश को लेकर बड़ा दावा किया है। इसमें कहा गया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 देखने आने वाले विदेशियों के अपहरण का प्लान है। इसके बदले उनसे फिरौती के तौर पर मोटी रकम वसूली जा सकती है। माना जाता है कि यह आतंकी संगठन खासतौर से चीनी और अरब नागरिकों को टारगेट करता है। पाकिस्तानी आईबी की चेतावनी में कहा गया, ‘आईएसकेपी के लड़ाके ऐसे बंदरगाहों, हवाई अड्डों, कार्यालयों और होटलों की निगरानी कर रहे हैं जहां इन…
Read Moreउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक
जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में सोमवार को राजस्थान पुलिस अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू ने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक,डीजीपी डिस्क, अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कर्ष सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। परेड में चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर आयुक्तालय की महिला पुलिसकर्मी, आयुक्तालय जयपुर के पुरुष पुलिस कर्मी व यातायतकर्मी, हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर, ईआरटी पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर एवं राजस्थान पुलिस अकादमी से एक-एक कुल आठ प्लाटून सम्मिलित हुई। इस…
Read More
