27 फरवरी को महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षद लेंगे शपथ, सीएम साय और मंत्रिगण भी होंगे शामिल

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. यह भव्य समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे.…

Read More

विधानसभा में आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने पर दिल्ली में बड़ा विवाद, आप विधायकों ने किया हंगामा

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद विधानसभा के पहले सत्र का पहला ही दिन हंगामेदार रहा। विधायकों की शपथ के बाद विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर चुना गया। इसके बाद नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। आतिशी ने मुख्यमंत्री दफ्तर से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। पहले तो विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें फटकार लगाई और फिर जब हंगामा…

Read More

न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को मिली ‘बम की संदिग्ध धमकी’

न्यूयॉर्क न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को रविवार शाम ‘बम की संदिग्ध धमकी' मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर रोम की ओर भेज दिया गया और जांच के बाद इसे फिर से उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई। अधिकारियों के मुताबिक इस विमान में 199 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने ‘ बताया कि चालक दल द्वारा सूचना दिए जाने के बाद अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान ‘एए292' का मार्ग परिवर्तित किया गया और उसे रोम की…

Read More

टमाटर की खेती करने वाले किसान रो रहे खून के आंसू , सड़क में फेंके कई क्विंटल टमाटर

जशपुर छत्तीसगढ़ में टमाटर की खेती करने वाले किसान खून के आंसू रो रहे हैं, क्योंकि खेतों में कई टन टमाटर की फसल तैयार है लेकिन उसका खरीदार कोई नहीं है. जशपुर के लुड़ेग में टमाटर 1 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है. इससे किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस समस्या से परेशान किसान आज कई टन टमाटर सड़कों में फेंक कर सस्ते दाम का विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. दरअसल, इन दिनों टमाटर अधिकतम 10 रुपए किलों के भाव बिक रहे हैं. अन्य…

Read More

अल्पसंख्यक विभाग के उमंग 2K25 ने जमाया रंग

जयपुर. अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जयपुर कार्यालय की ओर से रविवार को प्रथम जिला स्तरीय मदरसा खेल महोत्सव का आयोजन सवाई मान सिंह स्टेडियम में किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक सिद्धा ने बताया कि प्रथम जिला स्तरीय मदरसा खेल महोत्सव "उमंग 2K25" का आयोजन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहों के सहयोग से किया गया। इस खेल महोत्सव में राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर से पंजीकृत मदरसों के लगभग 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेल महोत्सव के लिए खिलाड़ियों को…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों के चेहरे पे आई मुस्कान

डिंडौरी  शासन प्रशासन के के द्वारा चलाया जा रहा अभियान बहुत सराहनीय है। जिससे परिजनों को अपने बिछड़े परिवार को पाकर उनके चेहरे पर आ रही है मुस्कान।गुम  हुए नाबालिक  बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी  जगनाथ मरकाम व अनु.अधि.(पुलिस) शहपुरा  मुकेश अबिंद्रा व थाना प्रभारी शाहपुर  कुवंर सिंह मरावी के मार्गदर्शन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम किसान निधि के 6 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान निधि के 6 वर्ष पूर्ण होने पर देश के समस्त किसान भाई -बहनों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लगातार किसानों को सशक्त बनाने के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें, अन्नदाताओं को सीधे बैंक में आर्थिक सहायता पहुंचाना, एमएसपी पर खरीदी, कृषि बजट में बढ़ोत्तरी सहित किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के अन्य प्रयास शामिल हैं।…

Read More

विराट की ऐतिहासिक पारी देखकर BCCI के अधिकारी हुए गदगद, जमकर की तारीफ

दुबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अधिकारियों ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। यहां तक कि बीसीसीआई की पूर्व चैयरमैन और पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली की प्रशंसा की। बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 51वां वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दबाव में असाधारण धैर्य का शानदार परिचय दिया। बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा है कि कोई अन्य…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन विभिन्न उद्योगपतियों ने मुलाकात की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन सोमवार को विभिन्न उद्योगपतियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। पतंजलि समूह के आचार्य बालकृष्ण ने भेंट के दौरान मुख्यमंत्री से हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में निवेश के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में इटली के कान्सूलेट जनरल श्री वॉलटर फेरेरा भी थे। ईजीट्रिप डॉट कॉम के सीईओ एवं कॉ-फाउण्डर श्री रिकांत पिटी ने भी भेंट की और पर्यटन क्षेत्र में निवेश संबंधी चर्चा की। टॉरेंट…

Read More

रिप्स-2024 से स्थानीय युवाओं के लिए उत्पन्न हुए रोजगार: उद्योग मंत्री

जयपुर. उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 (रिप्स-2024) से स्थानीय युवाओं के लिए औद्योगिक इकाइयों में रोजगार की असीम संभावनाएं बनी हैं। साथ ही, राज्य सरकार स्थानीय युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें कुशल श्रमिक बनाने पर प्रभावी कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री सोमवार को प्रश्नकाल में विधायक डॉ. जसवन्त सिंह यादव द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्यमियों द्वारा अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार दिया…

Read More

कटरीना कैफ अपनी सासू मां के साथ पहुंचीं महाकुंभ, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ के साथ-साथ जाने-माने सेलेब्स भी संगम पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुबह अक्षय कुमार घाट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। अब विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंची हैं। उनके साथ सासू मां भी नजर आईं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही विक्की कौशल ने भी संगम में डुबकी लगाई थी। कटरीना कैफ ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद…

Read More

Apple ने हाल ही में लॉन्च किया iPhone 16e, मिल रही 10 हजार की छूट

 नई दिल्ली Apple ने हाल ही में iPhone 16e को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है। फोन मौजूदा वक्त में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 28 फरवरी से शुरू हो रही है, जबकि इसी दिन से डिलीवरी और सेल शुरू हो जाएगी। फोन को भारत में 50 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। ग्राहक सेल में 10 हजार रुपये तक की छूट का लुत्फ उठा पाएंगे। iPhone 16E, Apple की iPhone 16 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है, जिसे हाल ही में…

Read More

App Store से Apple ने हटाए 1.35 लाख ऐप्स

 अगर आप iPhone यूजर हैं और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए App Store का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। टेक दिग्गज Apple ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म से लगभग 1.35 लाख ऐप्स हटा दिए हैं। यह कदम App Store में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्यों हटाए गए इतने ऐप्स? Apple ने ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक का समय दिया था ताकि वे अपने ट्रेडर इंफॉर्मेशन को अपडेट कर सकें। हालांकि, लाखों ऐप्स इस नियम का पालन नहीं कर पाए,…

Read More

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुई उर्वशी की सुकुमार से मुलाकात

दुबई भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ाए हैं। इस सनसनी मचा देने वाले मैच को देखने के लिए स्टेडियम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और 'पुष्पा' फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार भी शामिल हैं। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उर्वशी को सुकुमार से गर्मजोशी से मिलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, यूजर्स ने इस पर मौज ले ली…

Read More

एल्विश यादव से मिलकर फीमेल फैन का रो-रो कर हुआ बुरा हल

मुंबई एल्विश यादव का फैनडम अगले लेवल पर ही है। हाल ही में एक फीमेल फैन का यूट्यूबर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़की रोती-बिलखती नजर आ रही है। लड़की की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। वो एल्विश से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगी और यहां तक कि उनके पैरों में गिर पड़ी। यह सिर्फ खुशी के आंसू नहीं थे, बल्कि वो पूरी तरह से सिसकियां लेकर रो रही थी और कांप रही थी। अब वायरल हो रही क्लिप में, एल्विश उसे शांत करने की…

Read More