प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ: आज शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर दोपहर दो बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि…
Read MoreDay: February 26, 2025
महाकुंभ में स्नान न करने को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित अन्य दिग्गज नेताओं पर जनार्दन मिश्रा का तीखा प्रहार
रीवा अपने बयानों से सबका ध्यान खींचने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने महाकुंभ में स्नान न करने को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य दिग्गज नेताओं पर तीखा प्रहार किया है. सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, " इन्हें तो सनातन धर्म से कोई लेना देना ही नहीं है. ये केवल चुनाव के समय ही कुर्ते के ऊपर से जनेऊ डालकर घूमते हैं." चुनाव के समय बन जाते हैं सनातनी रीवा संसदीय क्षेत्र से सांसद जनार्दन मिश्रा…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर का जीवन भारतीय समाज के लिए त्याग और तपस्या की अनोखी मिसाल है। भारत की आजादी के कालखंड में वीर सावरकर ने राष्ट्र चेतना के लिए अपने कालजयी विचारों से 'स्व' के भाव की ज्योत जलाई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सावरकर को नमन कर करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 6वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की 6वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से भारतीय सैनिकों ने, न केवल आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बल्कि वैश्विक समुदाय को देश की शक्ति से भी परिचय कराया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैनिकों के काफिले पर घातक हमले के बाद वायुसेना के बम वर्षक विमानों ने 26 फरवरी 2019 को एलओसी से सटे आतंकी शिविरों…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें, सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान कर सभी के जीवन से अंधकार को मिटाकर सद्गुणों से प्रकाशमान बनाएं, यही कामना है।
Read Moreराजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को
राजस्थान राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 27 और 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें 14 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 41 जिला मुख्यालयों पर 1,756 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार, 27 फरवरी को लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा होगी, जबकि 28 फरवरी को केवल लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए लेवल-1 में 3,46,625 उम्मीदवार, लेवल-2 में 9,68,501 उम्मीदवार, और दोनों स्तरों के लिए 1,14,696 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। REET परीक्षा केवल…
Read Moreकैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह के बीच 20 मिनट की मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिनों तक चले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद इंदौर के लिए रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बारे में पूछा, तब उन्हें बताया गया कैलाश विजयवर्गीय इंदौर निकल चुके हैं। इसके बाद अमित शाह का कॉल कैलाश विजयवर्गीय के पास पहुंचा तब तक कैलाश भोपाल से काफी दूर निकल चुके थे। लेकिन अमित शाह का कॉल आने के…
Read Moreमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, धारा 370 हटने से राज्य में घटी अलगाववादी गतिविधियां
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी मान लिया है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में अलगाववादी गतिविधियों में कमी आई है। उन्होंने मीडिया चैनल से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद अलगाववादी राजनीति कमजोर हुई है, इसे कोई नकार नहीं सकता। हुर्रियत चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को सीआरपीएफ सुरक्षा कवर मिलना पहले असंभव था, यह इस बदलाव का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अगर अलगाववादी राजनीति कमजोर हुई है, तो इसका मतलब…
Read More2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे भगवान केदारनाथ के कपाट
देहरादून चार धाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है. जिसमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम शामिल हैं. यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है, बल्कि पवित्र गंगा और हिमालय की दिव्यता से भक्तों को एक अद्भुत अनुभव भी देती है. इस बीच चारधाम यात्रा 2025 (Chardham Yatra 2025) की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है. वहीं केदारनाथ (Kedarnath Yatra 2025) धाम के कपाट खुलने की तारीख भी सामने आ गई है. 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के…
Read Moreभारतीय खिलाड़ी आईपीएल मे नजर आएंगे, इस दौरान होती रहे टेस्ट सीरीज की तैयारी, BCCI बना रही प्लान
नई दिल्ली टीम इंडिया अभी तो दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मे नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कई और जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह को छोड़ दें तो टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेली है, लेकिन आईपीएल 2025 के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की तैयारी भी बोर्ड कराना चाहता…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हुआ बड़ा आतंकी हमला
जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। इस इलाके से सेना का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने वाहन पर हमला बोला दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जंगल से ही आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग गाड़ी को निशाना बनाकर की। जवाब में सेना के जवानों ने भी ऐक्शन लिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह हमला बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब हुआ।…
Read Moreशाहरुख खान और उनका परिवार खाली करेगा आलीशान बंगला ‘मन्नत’
मुंबई बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख अपने आलीशान बंगले 'मन्नत' को खाली करने वाले हैं। खबर है कि वह कुछ महीनों के लिए बांद्रा में ही परिवार के साथ किराए के घर में रहेंगे। बीते दिनों शाहरुख ने जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा से पाली हिल में दो लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। यह दोनों अपार्टमेंट 'पूजा कासा' नाम की बिल्डिंग में हैं। मुंबई स्थित शाहरुख खान का घर 'मन्नत' की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का यह घर पर्यटकों के…
Read Moreप्रयागराज महाकुंभ मेला 2025:कई देशों की आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने 45 दिन में किया अमृत स्नान
महाकुम्भनगर तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे महाकुंभ मेला ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर 65 करोड़ का आंकड़ा पारकर इतिहास रच दिया। महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक ही लाखों लोगों ने स्नान कर इस महारिकॉर्ड को स्थापित कर इस महाकुम्भ को संख्या के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। दावा किया जा रहा है कि कुंभ ही नहीं, दुनिया के किसी भी आयोजन में आज तक एक साथ इतनी बड़ी संख्या में…
Read Moreगाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा, 5 शिवभक्तों को बेकाबू कार ने रौंद, 3 की मौत
गाजियाबाद गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे 5 शिवभक्तों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला। घटना में दो सगे भाइयों सहित 3 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात 1 बजे मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ। तीनों मृतक हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने…
Read Moreमेन रोड पर बुजुर्ग हुआ लूट का शिकार, बाइक सवार लुटेरों ने दिया अंजाम
कोरबा लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका नजारा कोरबा में देखने को मिला. बैंक से पैसा निकालकर पैदल जा रहे बुजुर्ग से मेन रोड पर लुटेरे पैसे लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गायत्री नगर पोखरी पारा निवासी अपिकर केरकेटा एसएस प्लाजा स्थित बैंक आफ बलौदा शाखा से 90 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार पास में पहुंचे और हाथ से रकम झटककर फरार हो गए. बुजुर्ग ने लुटेरों को पकड़ने के…
Read More
