देश को अब ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास और एकता की इसी भावना के साथ आगे बढ़ना है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विशाल महाकुंभ समागम की तुलना गुलामी की मानसिकता की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्र रूप से सांस लेने वाले राष्ट्र की नई जागृत चेतना से की। महाकुंभ के समापन के एक दिन बाद उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा, "महाकुंभ समाप्त हो गया है। एकता का 'महायज्ञ' संपन्न हो गया है।" उन्होंने कहा कि देश को अब 'विकसित भारत' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास और एकता की इसी भावना के साथ आगे बढ़ना है। मोदी ने कहा कि संगम में जितनी…

Read More

इडली बनाने में प्लास्टिक का हो रहा था उपयोग, 52 होटलों के खिलाफ हुई कार्रवाई

बेंगलुरु आमतौर पर लोग दक्षिण भारतीय व्यंजन इडली को बेहद चाव से खाते हैं लेकिन इसको लेकर कर्नाटक में एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद  राज्य सरकार ने 52 होटलों पर कार्रवाई की है. कर्नाटक खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्यभर में 52 होटलों में इडली बनाने के लिए पॉलीथीन शीट के अवैध इस्तेमाल का खुलासा किया है जिससे लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है. इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गुरुवार को जानकारी दी. प्लास्टिक शीट से इडली बनाने पर सख्ती स्वास्थ्य…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना मेंटर घोषित किया

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना मेंटर घोषित किया है। फ्रैंचाइजी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की।  आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टूर्नामेंट के 18वें सत्र का कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जारी कर चुका है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। गुरुवार को फ्रेंचाइजी की तरफ से बताया गया कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन आगामी टूर्नामेंट से पहले टीम से…

Read More

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का रास्ता साफ, आज खोले जाएंगे कंटेनर, जलाने की प्रक्रिया शुरू

इंदौर यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का रास्ता साफ हो गया है। भोपाल से यह कचरा पीथमपुर लाया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दिया। गुरुवार सुबह मामले को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कोर्ट ने शासन के उस जवाब को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के…

Read More

पुणे में स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज

मुंबई पुणे में स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (उबाटा) के नेता संजय राउत ने घटना को 2012 में दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसा करार दिया है। पुणे की कानून व्यवस्था को लेकर जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध में काफी तेजी से इजाफा हुआ है।   पुणे में स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय…

Read More

दिल्ली एम्स के सर्जन एक अभूतपूर्व सर्जिकल केस में सफल रहे, परजीवी जुड़वां भाई के अवशेषों को निकालने में सफलता हासिल की

नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के सर्जन एक अभूतपूर्व सर्जिकल केस में सफल रहे हैं। उन्होंने उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के 17 वर्षीय युवक से उसके परजीवी जुड़वां भाई के अवशेषों को निकालने में सफलता हासिल की। इस युवक के शरीर में एक अविकसित जुड़वां भाई था, जिसकी एक जोड़ी पैर और अविकसित पुरुष जननांग युवक के धड़ से बाहर निकले हुए थे। यह जन्मजात समस्या थी, जिससे युवक को 17 वर्षों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जटिल सर्जरी युवक के शरीर में जुड़वां भाई के…

Read More

राज्यपाल बागडे ने फुलंब्री में महिला छात्रावास, ग्रंथालय और सभागृह निर्माण के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया

जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के  फुलंब्री में श्री संत सावता माळी ग्रामीण महाविद्यालय में पी.एम.उषा योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले महिला छात्रावास, ग्रंथालय और सभागृह निर्माण के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। उन्होंने इससे पहले भूमि पूजन करते हुए इन भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने गांवो में उच्च शिक्षा के प्रभावी प्रसार के साथ वहां आधारभूत सुविधाओं को महत्वपूर्ण बताया।

Read More

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, 2024 में हुए एमओयू के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

जयपुर  मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू के कार्यान्वयन की गुरूवार को समीक्षा बैठक ली। गत 13 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक के बाद एमओयू के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री पंत ने अधिकारियों को उपलब्ध सरकारी भूमि का लैंड बैंक बनाने और इसे निवेशकों को आसानी से उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। रीको द्वारा भूमि बैंक विकसित करने और निवेशकों को तेजी से भूमि आवंटित करने के लिए उठाए गए कदमों…

Read More

एक राष्ट्र एक चुनाव: एक नई दिशा की ओर: न्यायमूर्ति रोहित आर्य (सेवानिवृत)

भोपाल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जॉन मेनार्ड कीन्स ने एक बार कहा था, 'कठिनाई नए विचारों को विकसित करने में नहीं, बल्कि पुराने विचारों से मुक्त होने में है।‘ संभवत: एक देश एक चुनाव का विरोध कर रहे राजनीतिक दल और नेता पुराने विचारों से मुक्‍त होने में ही कठिनाई महसूस कर रहे हैं, या सिर्फ विरोध की राजनीति के तकाजे उन्‍हें इस अभिनव प्रयास का समर्थन करने से रोक रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी नीव विविधता में एकता की अवधारणा पर टिकी हुई है। "एक राष्ट्र,…

Read More

पशुपालन डिप्लोमा कार्यक्रम के सैद्धांतिक और व्यवहारिक परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा

जयपुर पशुपालन, डेयरी, गोपालन और मत्स्य विभाग के शासन सचिव  डॉ समित शर्मा ने कहा है कि पशुपालन डिप्लोमा कार्यक्रम के सैद्धांतिक और व्यवहारिक परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना बहुत आवश्यक है। यह देखा गया है कि इन परीक्षाओं में पर्यवेक्षक और निरीक्षक के रूप में सेवानिवृत अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है जिससे कई बार परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठते हैं। शासन सचिव ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन भूमिकाओं में सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियुक्ति की…

Read More

किसान कल्याण मिशन बनेगा खेती को लाभ का धंधा बनाने का माध्यम : कृषि मंत्री श्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान कल्याण मिशन अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह मिशन कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने का प्रमुख माध्यम बनेगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्राकृतिक कृषि के प्रसार एवं किसानों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का गठन किया गया है। प्राकृतिक खेती कर रहे एवं प्राकृतिक खेती के इच्छुक राज्य के किसानों के पंजीयन के लिए पोर्टल प्रारंभ किया…

Read More

हार से मातम में पाकिस्तान, संसद में उठेगा मुद्दा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देंगे बयान

इस्लामाबाद ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बड़ी फजीहत हुई है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की ही मेजबानी में खेला जा रहा है. मगर यह मेजबान टीम ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बड़ सकी है. बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान टीम बगैर कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब अपनी टीम की हार का मुद्दा संसद में उठाएंगे. वो इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर संसद में रखेंगे. पीएम…

Read More

अजीत डोभाल को गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में समन जारी, 21 दिनों के भीतर देना होगा जवाब

अमेरिका सिख कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अमेरिकी संघीय अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, पन्नू ने अपनी याचिका की प्रति भारत के शीर्ष खुफिया अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंप दी है। पन्नू की याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारत सरकार, अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या के लिए हायर किया था। यह साजिश…

Read More

कोलकाता नगर निगम से जारी आदेश में लिखा गया 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नहीं रहेगी

कोलकाता कोलकाता नगर निगम ने एक आदेश जारी कर विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी रद्द कर दी और ईद की एक दिन की छुट्टी बढ़ाकर दो दिन कर दी. निगर निगम के इस आदेश पर जमकर बवाल हुआ. कोलकाता नगर निगम का ये आदेश हिंदी मीडियम स्कूलों के लिए था. बवाल इतना बढ़ा कि कोलकाता नगर निगम (KMC) ने इस आदेश को रद्द कर दिया. इसके बाद कोलकाता नगर निगम ने इस आदेश को जारी करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कोलकाता नगर निगम…

Read More

शिखर धवन का मानना ​​है कि रोहित शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में परिपक्व हुए

नई दिल्ली पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना ​​है कि रोहित शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में परिपक्व हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपने साथियों के साथ रोहित का करीबी रिश्ता है जो भारतीय टीम के लिए अच्छा है। काफी समय तक रोहित के सलामी जोड़ीदार रहे धवन ने कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज टीम को संभालने के लिए काफी अनुभवी है। धवन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ और ‘जियोहॉटस्टार’ पर विशेष सीरीज ‘द शिखर धवन एक्सपीरियंस’ में कहाकि 2013 से 2025 तक, 12 साल का अनुभव…

Read More