जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ACB ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई. इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित एक अन्य मकान में भी ACB की टीम पहुंची हुई है. इसके साथ ही ACB और EOW की टीम ने सुकमा के…
Read MoreDay: March 9, 2025
ISI के मददगार और कुलभूषण जाधव को अगवा करवाने वाले मुफ्ती की हत्या
बलूचिस्तान कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा करने में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी (ISI) की मदद करने वाले मुफ्ती शाह मीर की हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसे कई गोलियां मारीं। इसके बाद शाह मीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ISI ने कुलभूषण जाधव को साल 2016 में ईरान से अगवा किया था। इस काम में मुफ्ती शाह मीर ने पाक खूफिया एजेंसी की मदद की थी। शाह मीर बलूचिस्तान के एक प्रमुख मुफ्ती था। मुफ्ती पर पहले भी दो बार…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा, कहा – विकसित भारत और छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपनाएं स्वदेशी
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा आज राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित पुस्तक “स्वदेशी की विकास यात्रा”…
Read Moreयूपी के नेता राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में पत्नी ने दर्ज कराया केस
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भानवी का आरोप…
Read Moreटीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन ICC नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
नई दिल्ली टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड ने भारत को जमकर तंग किया है। यहां तक कि भारत के खिलाफ एक भी फाइनल कीवी टीम ने नहीं गंवाया है। न्यूजीलैंड ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं और दोनों बार उनके सामने भारत की ही टीम थी। साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था और फिर 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को धूल चटाई थी।…
Read Moreनर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स द्वारा “कला सागर” प्रदर्शनी का आयोजन
भोपाल रविंद्र भवन, भोपाल में 8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्टस भोपाल के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री रामेश्वर शर्मा जी माननीय विधायक हुजूर भोपाल एवं अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रकार डॉ.एल.एन. भावसार जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स विभिन्न कला विधाओं के क्षेत्र में 14 वर्षों से प्रतिष्ठित संस्थान है, प्रदर्शनी में नर्मदा कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा निर्मित बेहतरीन चित्रकला कृतियों का प्रदर्शन किया…
Read Moreमानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 1000 छात्रों ने लगाई दौड़
रायपुर यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा “रन फॉर मान” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था. इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 छात्र, जिनमें 50 विशेष रूप से सक्षम छात्र भी शामिल थे. उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पुश-अप चैलेंज, जुम्बा सेशन और चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई. मुख्य आकर्षण रहा यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा रन फ्लैग-ऑफ, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानसिक और…
Read Moreकलेक्टर नेहा मारव्या पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, (एसडीएम) भारती मेरावी से सौहार्दपूर्ण भेंटक शुभकामनाएं प्रेषित की
डिंडौरी मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा डिंडोरी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रवि तेकाम के नेतृत्व में आज 8 मार्च 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय कलेक्टर महोदया नेहा मारव्या एवं माननीय पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एसडीएम) भारती मेरावी से सौहार्दपूर्ण भेंटकर राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष तृतीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रेवा सिंह कुशराम मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह…
Read Moreअमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की एडवाइजरी जारी की है। आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका से भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों तथा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। यात्रा परामर्श में अमेरिकियों…
Read Moreदो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संचार प्रणाली और नेटवर्क प्रौद्योगिकी (सीएसएनटी-2025) पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 7 मार्च 2025 को हुआ। यह सम्मेलन वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग (स्कोप) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, और आईईईई (IEEE) कंप्यूटर सोसाइटी चैप्टर के सहयोग से आईईईई (IEEE) मध्य प्रदेश अनुभाग द्वारा समर्थित है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों पर चर्चा करके नवाचारों एवं समाधानों को बढ़ावा देना है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत डॉ. पुष्पिंदर सिंह पथेजा, सम्मेलन अध्यक्ष और डीन स्कोप के…
Read Moreराजभर के बेटे के पुलिस पर बिगड़े बोल, कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे: मंत्री दयाशंकर सिंह
बलिया बलिया में बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर की 5 मार्च को पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर यूपी के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओेमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इस बयान पर योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा जवाब सामने आया है। बलिया…
Read Moreबलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ
बलौदाबाजार बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान…
Read Moreभावनगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न की पिटाई, आरोपी बैचमेट और सीनियर पर मामले दर्ज
भावनगर गुजरात के भावनगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के दो प्रशिक्षु छात्रों को सोशल मीडिया पर चुटकुले साझा करना भारी पड़ गया। दरअसल प्रशिक्षु छात्रों के वरिष्ठों और बैच के साथियों ने दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को रैगिंग मानते हुए चारों आरोपी छात्रों तो तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। पीड़ित इंटर्न्स इशान कोटक और अमन जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी वरिष्ठ छात्र और बैचमेट, मेडिकल…
Read Moreसीरिया में 2 दिनों में 1000 लोगों की मौत, महिलाओं को नंगा कर घुमाया, बीच सड़क पर मार दी गोली
सीरिया सीरिया में गुरुवार को हुए हिंसक संघर्षों में 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। सुरक्षा बलों और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच संघर्ष के दौरान हिसा हुई थी। एसोसिएटेड प्रेस ने इसकी जानकारी दी है। यह हिंसा तब शुरू हुई जब वर्तमान सरकार के पक्ष में गोलियां चलाने वाले बंदूकधारियों ने पूर्व राष्ट्रपति असद के प्रति वफादार अलावित अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बदले की भावना से हत्या की शुरुआत की। अब हिंसा कुछ हद तक रुक गई है और सरकार ने अधिकांश इलाकों पर…
Read Moreमथुरा में तड़के एक एनकाउंटर में एक लाख का इनामी अपराधी ढेर
मथुरा यूपी के मथुरा में रविवार तड़के एक एनकाउंटर में एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी फ़ाती असद मारा गया। अंतर्राज्यीय छैमार गिरोह के सरगना असद के खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के ज्ञात मुक़दमे दर्ज थे। रविवार की सुबह मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एटीवी के पीछे यह मुठभेड़ हुई। जिसमें यह दुर्दांत अपराधी घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद ने यूपी के अलावा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम…
Read More
