कोलकाता के आरजी कर मामले की पीड़िता की मां ने PM मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार, मांगा मिलने का समय

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप-मर्डर का शिकार हुई महिला डॉक्टर की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं. शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "मैं पीएम से मिलना चाहती हूं. उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने और हमारी बेटी के लिए न्याय की हमारी अपील पर विचार करने की मांग करना चाहती हूं." उन्होंने कहा,…

Read More

उदयपुर में घर में घुसकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर उदयपुर के हिरण मगरी थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पानेरियों की मादड़ी इलाके के होली चौक की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान डूंगरपुर निवासी के रूप में हुई है, जो इस मकान में किराए से रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या…

Read More

योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, एक घंटे तक चला मंथन

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई. इसके साथ ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई है. सीएम योगी ने महाकुंभ आयोजन के सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा की. इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.…

Read More

प्रदेश सरकार के प्रयासों से हो रहा है महिला सशक्तिकरण उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

जिले के आंगनबाड़ी आश्रम छात्रावास की महिला कर्मचारियों को मिली धुएं से मुक्ति राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान बराबर है कलेक्टर अजीत वसंत रायपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत…

Read More

एमबीबीएस डॉक्टरों को पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री जांच के अधिकार देने की तैयारी में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी एमबीबीएस डॉक्टरों को सामान्य तरह की कुछ पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री जांच के अधिकार देने की तैयारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह प्रदेश में पैथोलॉजिस्टों की कमी है। इस कारण गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। एक ही निजी विशेषज्ञ डॉक्टर के नाम पर एक ही शहर में कई जांच केंद्रों में रिपोर्ट तैयार की जाती है। सच्चाई यह होती है कि डॉक्टर एक या दो जगह ही जांच करता है। बाकी जगह लैब टेक्नीशियन जांच कर…

Read More

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, जम्मू से यूपी तक होली में भी बरसेंगे बादल!

जम्मू पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते कुछ दिनों से हिमालय में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड ठहर सी गई है। वहीं अब होली के आसपास भी कई जगहों पर बारिश और तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती…

Read More

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कुलदीप ने रचिन को बोल्ड किया, वरुण ने यंग को किया आउट

दुबई न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन…

Read More

कैलिफोर्निया घटना की भारत ने की निंदा, कहा- हम मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे, कड़ी कार्रवाई हो

नई दिल्ली भारत सरकार ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक प्रमुख हिंदू मंदिर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हुए हमले को लेकर विरोध जताया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और स्थानीय अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयस्वाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हमने चेनो हिल्स कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बारे में रिपोर्ट्स देखी हैं। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। हम स्थानीय अधिकारियों से…

Read More

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025: जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

नई दिल्ली 8 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया है। आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस खिताबी मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को मोटी रकम मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम पर भी धन वर्षा होने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने पहले ही कर दिया था। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी की…

Read More

मध्य प्रदेश में रियायती बिजली के लिए 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भार है, फिर लाड़ली बहना का खर्च, पड़ रहा भारी

भोपाल भले ही लाड़ली बहना योजना सियासी तौर पर भाजपा सरकार के लिए फायदेमंद रही हो पर यह खजाने पर भारी पड़ रही है। लगभग 19 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष इस एक योजना पर ही व्यय हो रहे हैं। इसी तरह 25 हजार करोड़ रुपये का भार विद्युत कंपनियों को मुफ्त और रियायती दर पर बिजली देने के एवज में अनुदान देने के कारण आ रहा है। स्कूटी, लैपटाप, साड़ी, जूते और कन्यादान जैसी योजनाएं भी सरकार के वित्त प्रबंधन को प्रभावित कर रही हैं। लाड़ली बहनों को सस्ता रसोई…

Read More

महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल गई और पैसों का भी इंतजाम हो गया तो फिर खातों में क्यों नहीं डाले गए हैं?, जाने पूरी बात

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के लिए भाजपा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी। सचिवालय में शनिवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि योजना को मंजूरी मिल गई और पैसों का भी इंतजाम हो गया तो फिर खातों में क्यों नहीं डाले गए हैं? दरअसल, यह स्कीम दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए नहीं…

Read More

बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति को 3.4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी करते किया अरेस्ट

बेंगलुरु बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति को 3.4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उसे 4 मार्च को पकड़ा गया था। आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी कर्नाटक की अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है। राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट…

Read More

न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है, एक बार फिर रोहित शर्मा हारे टॉस

दुबई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे…

Read More

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा, और कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूद गया बीएससी का छात्र

इंदौर वैष्णव इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कॉलेज में बीएससी के छात्र मयूर राजपूत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पूर्व मयूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा है। उसने लिखा कि वह अच्छा इंसान नहीं बन पाया, न अच्छा बेटा बन सका। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक घटना गुमाश्ता नगर की है। प्रजापत नगर निवासी 21 वर्षीय मयूर राजपूत ने आत्महत्या की है। दोपहर करीब तीन बजे मयूर कालेज की तीसरी मंजिल से कूद गया। छात्रों ने शव देखकर…

Read More

शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन के ऐसी कोच में अटेंडर ने महिला के साथ की छेड़छाड़

उज्जैन शिप्रा एक्सप्रेस से पति व बच्ची के साथ एक महिला धनबाद से उज्जैन की यात्रा कर रही थी। थर्ड एसी कोच के अटेंडर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने अटेंडर को पकड़कर जमकर पीटा। उज्जैन स्टेशन पर आरोपित को जीआरपी को सौंपा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए मामला पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय नगर, रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश को सौंपा है। पुलिस ने बताया कि रांची निवासी महिला अपने पति व…

Read More