मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जुमे के दिन होली का त्योहार पड़ने पर की गंगा-जमुनी तहजीब की अपील

इंदौर  भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार होली को लेकर कैबिनेट मंत्री बयान दिया है. कैलाश विजयवर्गीय ने गंगा जमुनी तहजीब के तहत होली मनाने की अपील की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को छावा फिल्म दिखाने के दौरान कहा इस साल होली का त्योहार पवित्र रमजान माह में शुक्रवार के दिन आ रहा है, सभी को साथ में मिलकर होली मनाना चाहिए. कैलाश विजयवर्गीय की गंगा-जमुनी अपील दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं को छावा फिल्म…

Read More

भगोरिया में शामिल होने पलायन कर गए ग्रामीण लौटे, मेले का ऐतिहासिक महत्व

आलीराजपुर/झाबुआ आदिवासी अंचल में प्रमुख सांस्कृतिक पर्व भगोरियों मेलों की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। अब 13 मार्च तक अंचल सांस्कृतिक उत्सव के उल्लास में डूबा रहेगा। पहले दिन झाबुआ-आलीराजपुर जिले के वालपुर, कट्ठीवाड़ा, उदयगढ़, बड़ी, भगोर, बेकल्दा, मांडली व कालीदेवी में मेले लगे। हजारों की संख्या में लोग इनमें मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर पारंपरिक नृत्य करते हुए निकले। युवतियां भी पारंपरिक गेर भगोरिया का सबसे बड़ा आकर्षण रही। बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग भगोरिया उत्सव में शामिल होने के लिए आए। शनिवार को…

Read More

MP में खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, मंत्री विजय शाह ने किया बड़ा ऐलान, जानें कहां से होगी इसकी शुरुआत

 खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डी मार्ट की तर्ज पर प्रदेश में ट्राईबल मार्ट भी खोले जाएंगे, जिसका संचालन खुद महिलाएं करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी। मंत्री शाह ने कहा कि इसके लिए एक एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत से ये ट्राइबल मार्ट बनाया जाएगा। जिसमें दो करोड़ रुपए का…

Read More

MP के लाखों श्रमिकों-कर्मियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि?

भोपाल मध्य प्रदेश के लाखों श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने वेतन के साथ दिए जाने वाले परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की है।नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू की गई है, ऐसे में एरियर का भी भुगतान होगा।इस संबंध में श्रम विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। यह वृद्धि जनवरी से जून 2024 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई 2 पाइंट की वृद्धि के आधार पर की गई है। इससे पहले श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की गई थी, जिसका…

Read More

इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी फाइनल में इंडिया टीम का पलड़ा भारी रहेगा

 इंदौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल का इंतजार पूरे देशवासियों को है। हर भारतवासी के दिल की ख्वाहिश है कि टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर फाइनल जीते और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बने। इसी बीच सट्टा बाजार में भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर दांव लगाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर सट्टा बाजार (Indore Satta Bazar) ने भी फाइनल मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी की है। बता दें कि इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान सटीक…

Read More

मोहन सरकार छोटे शहरों में अस्पताल खोलने पर देगी मेगा सब्सिडी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने हेल्थ सेक्टर में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए हेल्थ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2020 में बदलाव कर नए सिरे से लागू करने की बात कही है। इस पॉलिसी के तहत छोटे शहरों में नए मल्टी और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने पर 20 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। यही नहीं इस काम को करने के लिए मोहन सरकार जमीन भी सस्ते दामों पर देगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी करेगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहर…

Read More

प्रदेश सभी पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट लगाया जाएगा, चार्जिंग स्टेशन लगाने पर विशेष छूट दी जाएगी

भोपाल मध्य प्रदेश की इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025 लागू कर दी गई है। इलेक्ट्रानिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग एवं सर्वि सेंटर के लिए विकास मापदंड निर्धारित करने की अधिसूचना  जारी कर दी गई। नई नीति के तहत सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशनों के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। राजमार्गों, प्रमुख सड़कों पर प्रत्येक 25 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन, राजमार्गों पर प्रत्येक 100 किलोमीटर पर लंबी दूरी/ हेवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक वाहन के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन (दोनों तरफ) लगाए जाएंगे। प्रत्येक एक किमी बाई, एक किमी ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग…

Read More

फ्रांस ने दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोजन भंडार खोजा, 46 मिलियन टन प्राकृतिक हाइड्रोजन मौजूद

पेरिस फ्रांस ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया में सबसे बड़े हाइड्रोजन भंडार को खोजने की ऐलान किया है। यह भंडार मोसेल क्षेत्र में फोल्सविलर की मिट्टी के नीचे दबा है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस प्राकृतिक हाइड्रोजन भंडार की कुल मात्रा 46 मिलियन टन है। वर्तमान में इस हाइड्रोजन भंडार की कीमत 92 ट्रिलियन डॉलर है, जो समय के साथ कई गुना ज्यादा हो सकती है। इसे फ्रांस के लिए एक छिपा हुआ खजाना माना जा रहा है, जो ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र…

Read More

‘MP में धर्मांतरण और दुराचार करने वालों को होगी फांसी’, सीएम मोहन यादव ने दी चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया।  मोहन यादव ने कहा जो भी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से धर्मांतरण कराएंगे उनको भी फांसी देने का प्रबंध हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। दुराचार और धर्मांतरण करने वालों को मिलेगी फांसी डॉ मोहन यादव ने कहा कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले मामले में सरकार बहुत कठोर है। इसलिए इस संबंध में फांसी का प्रावधान किया…

Read More