इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी फाइनल में इंडिया टीम का पलड़ा भारी रहेगा

 इंदौर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल का इंतजार पूरे देशवासियों को है। हर भारतवासी के दिल की ख्वाहिश है कि टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर फाइनल जीते और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बने। इसी बीच सट्टा बाजार में भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर दांव लगाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर सट्टा बाजार (Indore Satta Bazar) ने भी फाइनल मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी की है। बता दें कि इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान सटीक साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें :  सीएम का बड़ा तोहफा: दिवाली बाद लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये हर माह

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक हुए मुकाबलों में इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। इंडिया अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ ग्रुप मुकाबले में इंडिया के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में फाइनल मुकाबला कांटे का होने का अनुमान है। इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के मुताबिक फाइनल में इंडिया टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है इसलिए इंदौर सट्टा बाजार में इंडिया का भाव 43 पैसे और न्यूजीलैंड का भाव 57 पैसे चल रहा है।

ये भी पढ़ें :  सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

फलोदी सट्टा बाजार ने भी की भविष्यवाणी

इंदौर सट्टा बाजार से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार भी भारतीय टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बाजी मारेगी और विजेता बनेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment