टीकाकरण, बच्चों की गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कर बढ़ाता है उनकी इम्युनिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य का आधार है। टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेशवासियों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ भारत के लिए टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति के लिए सहभागिता करने का संकल्प…

Read More

इंदौर रंगपंचमी पर दुनिया को दिखाएगा अपना रंग, टोरी कार्नर की गेर में आईआईटी के विद्यार्थी ट्राले पर डांस करेंगे

इंदौर होली के बाद अब रंगपंचमी पर 19 मार्च को इंदौर अपना रंग दुनिया को दिखाने की तैयारी में जुट गया है। पिछली बार नहीं निकली टोरी कार्नर की गेर इस बार दोगुने उल्लास के साथ निकाली जाएगी। हालांकि इस बार रसिया कार्नर की गेर नहीं निकलेगी। इधर संगम कार्नर ने चल समारोह की खास तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बांके बिहारी के ढोल पर मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक रंग उड़ाया जाएगा। मारल क्लब की गेर में बोरिंग मशीन से गुलाल उड़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हिंद रक्षक…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव के पिता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम, जमालपुर पहुंचकर उनके पिता श्री कदम सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।  

Read More

बड़ा हादसा टला: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी

कोरबा पेंड्रा से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में उतर गई. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और बस में चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई. यात्रियों के अनुसार, बस जडगा के पास पहुंची थी, तभी उसका पट्टा अचानक टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में चली गई. हालांकि, बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बस में बड़ी संख्या में महिलाएं…

Read More

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली

रायपुर     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई  नियद नेल्ला नार  योजना  से विकास की रोशनी पहुंचने  लगी है। इसी  के तहत  सुकमा जिले के  अंतिम ब्लॉक कोंटा के पूवर्ती कैंप अंतर्गत नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के ग्राम टेकलगुड़ियम के 75 घर आजादी के  बाद  पहली  बार बिजली की रौशनी से दमकने लगे हैं। वहां के निवासियों के जीवन में नई रोशनी आई है। शासन की नियद नेल्लानार योजना के तहत इस क्षेत्र…

Read More

पद्म भूषण रमाकांत रथ के निधन पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दुख जताया

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात ओडिया कवि पद्म भूषण रमाकांत रथ के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे। उन्हें पद्म भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रख्यात कवि रमाकांत रथ जी के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे। उन्हें…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसक्वीएन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभव जाने. मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा, सहित हर क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है. जशपुर के युवा पायलट में अपना भविष्य बना सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है. उन्होंने युवाओं को जशपुर के पर्यटन स्थल का भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बताया कि जशपुर…

Read More

अपराधियों ने दूध के लिए डबल मर्डर को दिया अंजाम, गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग

आरा बिहार में बेलगाम अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने दूध के लिए डबल मर्डर को अंजाम दिया है। महज 1 लीटर दूध के लिए भोजपुर जिले के आरा में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने घटना स्थल…

Read More

बच्‍ची के साथ रेप के बाद हाथरस में मचा बवाल, गुस्‍साई भीड़ ने चलाए पत्‍थर

हाथरस यूपी के हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप की बात सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। गुस्‍साई भीड़ ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर चलाए तो वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह उनका गुस्‍सा शांत कराया। हंगामे और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में जवानों को तैनात किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।…

Read More

क्या है 227 साल पुराना ‘एलियन एनमी ऐक्ट’ जिसे नहीं लागू कर पाए ट्रंप

वाशिंगटन निर्वासन में तेजी लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18वीं सदी के एक कानून का इस्तेमाल किए जाने की घोषणा की लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को इसे लागू करने से रोक दिया। शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को वॉर्निंग दे दी थी। इसके तत्काल बाद ही उनपर कार्रवाई शुरू हो गई और विमानों में भर-भरकर लोगों का निर्वासन होने लगा। सैकड़ों भारतीयों को भी अमेरिका से निकाला जा चुका है। क्या है एलियन एनिमी…

Read More

आज से संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू, HC ने दिया था एक हफ्ते का समय

संभल संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्‍से में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। रविवार की सुबह नौ मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, सफेद रंग से ही मस्जिद की पुताई की जा रही है। एएसआई की दो सदस्‍यीय टीम ने शनिवार को श्रमिकों के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया था। साथ ही मैटेरियल को लेकर भी चर्चा की थी। मस्जिद पर मौजूद जिम्‍मेदार लोगों का कहना है कि रंगाई-पुताई का काम जल्‍द से जल्‍द पूरा करने के लिए यदि आवश्‍यकता महसूस हुई तो मजदूर…

Read More

होली के बाद उसे वापस ससुराल लौटना था, परिजनों ने कहा- ससुराल में कर रहे थे परेशान, फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्वालियर मिलिट्री स्कूल की 34 वर्षीय महिला अकाउंटेंट अलका चौरसिया ने अपने मायके में फांसी लगा ली। एक माह पहले ही अलका की शादी भोपाल निवासी धीरज चौरसिया से हुई थी। उसने होलिका दहन से ठीक पहले पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद ही आत्महत्या कर ली। यह घटना माधौगंज क्षेत्र की है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। मायके वालों के बयान भी ले लिए हैं। माधौगंज स्थित प्रीतमपुर कालोनी में रहने वाली अलका चौरसिया राजस्थान के धौलपुर स्थित…

Read More

आईपीएल 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, क्यूआर/बारकोड वाले मैच टिकट यात्रा टिकट के रूप में भी काम करेंगे

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) और मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की, ताकि टीम के घरेलू मैचों के दौरान प्रशंसकों की सुविधाओं में इजाफा किया जा सके। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक सीएमआरएल के साथ साझेदारी के जरिये मैच टिकट वाले प्रशंसक बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मेट्रो रेल में यात्रा कर सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अब कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, क्यूआर/बारकोड वाले मैच…

Read More

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे, 5 जिलों में आज बारिश के आसार

भोपाल मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं। ऐसे में उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में बारिश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में शनिवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज…

Read More

जयपुर में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि से फसल चौपट, कलेक्टर ने लिया जायजा

जयपुर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जयपुर समेत कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। वर्तमान में प्रदेश में रबी फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है, खासकर गेहूं और चने की कटाई शुरू हो चुकी है। लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओलावृष्टि से खेतों…

Read More