धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का आतंक, गांव में घुस मक्का की फसल को किया नष्ट

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. देर रात प्रतापपुर सर्किल के ग्राम बगड़ा में चार हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आए और किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. गांव में अचानक हाथियों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वन विभाग की मदद के बिना ही ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए हाथियों को भगाने का प्रयास किया. धर्मजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आसपास के कई गांवों में डर का…

Read More

सुरक्षा बल को ले जा रही बस में विस्फोट, पांच की मौत

क्वेटा पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान के नौशकी में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। हमले में पांच सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि 12 सैन्यकर्मी घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं बलूचिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की बसें सुरक्षा बलों को लेकर जा रही थीं। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि बलूचिस्तान के नौशकी जिले में नौशकी-दलबंदिन राजमार्ग पर एक बस के…

Read More

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त मिली, नए कप्तान ने इन्हें बताया हार का जिम्मेदार

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से घटिया बल्लेबाजी की गई, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। इस मैच में सलमान अली आगा पाकिस्तान की टीम के कप्तान थे, जो पहली बार फुल टाइम कैप्टन के तौर पर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पहले ही मैच में टीम को हार मिली। उन्होंने हार के कारणों पर बात की और माना कि बल्लेबाजी…

Read More

रायगढ़ में युवक की लाश मिलने फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिली। जिससे…

Read More

भारतीय मूल की दो महिलाओं को कनाडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कनाडा भारतीय-कनाडाई अनीता आनंद और दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा को कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कार्नी (59 साल) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली है। ट्रूडो ने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे। भारतीय मूल की महिलाओं को अहम मंत्रालय आनंद को (58) नवाचार, विज्ञान और उद्योग…

Read More

पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप में एफआईआर दर्ज, वकीलों और पुलिस के बीच विवाद

इंदौर इंदौर में हाई कोर्ट के सामने रास्ता जाम कर रहे वकील पिता-पुत्रों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वे बुजुर्ग बाइक सवार की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही वकीलों पर कायमी की गई है। तीनों पिता-पुत्रों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। हालांकि अफसरों ने वकीलों की मांग पर पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की घोषणा की है। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक कुलकर्णी नगर निवासी राजू उर्फ कालू गौड़ से आरोपित अरविंद जैन, अपूर्व जैन और अर्पित जैन ने विवाद…

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी नहीं सुधरी पाकिस्तान टीम की हालत, मिली शर्मनाक हार

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से शुरुआत के कुछ ही दिन बाद बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट को बाद में भारत ने जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने टीम में कुछ बदलाव किए। यहां तक कि टी20 फॉर्मेट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया। कप्तानी की जिम्मेदारी भी सलमान अली आगा को सौंप दी गई, लेकिन नतीजा फिर भी नहीं बदला। पाकिस्तान टीम की हालत अभी भी वैसी ही है, जैसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में थी। पाकिस्तान को…

Read More

ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में देर रात बड़ा हादसा, एसी में शार्ट सर्किट के बाद लगी आग

ग्वालियर ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसी में शार्ट सर्किट के बाद विद्युत उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। जहां प्रसूता और इनके बच्चों तक का दम घुटने लगा। ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक धुआं भर गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और पानी फेंकना शुरू किया गया। देर रात तक…

Read More

जमीन विवाद मामले में टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या

टीकमगढ़ टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।   मारपीट से मौके पर ही हो गई मौत शराब के…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 सुनीता विलियम्स की वापसी का रास्ता साफ

वाशिंगटन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाने के लिए स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 नए यात्रियों को लेकर इंटरनेशन स्पेस स्टेशन पर पहुंच चुका है। यान से स्पेस स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को देखते ही वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। सभी लोगों ने नए यात्रियों का स्वागत गले लगाकर किया। एक दिन पहले यानि शुक्रवार को अंतरिक्ष…

Read More

मोहन यादव ने मऊगंज में हुई घटना पर दुख जताते हुए हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मऊगंज मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को दो गुटों में हो रहे विवाद को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया था। इसमें एक एएसआई की मौत हो गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया और हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर डीजीपी कैलाश मकवाना आज घटना स्थल पर पहुंचेंगे, इनके साथ एडीजी इंटेलिजेंस भी रहेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा- मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी…

Read More

स्टारबक्स ड्राइव-थ्रू से ऑर्डर उठाते समय गिरी गर्म कॉफी, मुआवजे में मिलेंगे 434 करोड़ रुपए

  कैलिफोर्निया अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक जूरी ने Starbucks को डिलीवरी ड्राइवर माइकल गार्सिया को $50 मिलियन (करीब 434.78 करोड़ रुपए ) का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला 8 फरवरी 2020 का है, जब लॉस एंजेलिस में एक स्टारबक्स ड्राइव-थ्रू से ऑर्डर उठाते समय गर्म कॉफी के ढक्कन की सही से सीलिंग न होने के कारण वह गार्सिया पर गिर गई। गंभीर जलन और जीवनभर की क्षति कोर्ट दस्तावेजों के अनुसार, एक बारिस्ता ने बेवरेज कैरियर में तीन ड्रिंक्स रखी थीं, लेकिन उनमें से एक का…

Read More

राजस्थान कांग्रेस की आज एक अहम बैठक, पूर्व सीएम, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 2 बजे जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सह-प्रभारी रित्विक मकवाना, चिरंजीव राव, पूनम पासवान सहित प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक, सांसद और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।…

Read More

उदयपुर में आज महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार तड़के उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था। मेवाड़ राजवंश के प्रमुख स्तंभ थे अरविंद सिंह अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई…

Read More

कोरबा में मरीज को लेने जा रही 102 महतारी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

कोरबा सिविल लाइन थाना अंतर्गत बेन्द्रकोना गांव के पास एक तेज रफ्तार 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि देर रात 102 महतारी एक्सप्रेस को इवेंट मिला। जहां वह मरीज को लेने के लिए जिला मेडिकल कॉलेज से रवाना हुई। इस दौरान बेन्द्रकोना मुख्य मार्ग पर 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। वाहन का चालक देवदास…

Read More