मेष राशि- आज करियर और फाइनेंशियल लाइफ नॉर्मल रहेगी। कुछ लोगों को आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज तनाव से दूर रहें। वृषभ राशि- आज काम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी। ऑइली फूड से दूरी बनाएं और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। मिथुन राशि- आज करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे।…
Read MoreDay: March 18, 2025
‘शिवाजी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय’ हो, 10 हजार हिंदुओं ने मोर्चे के माध्यम से किया शक्तिशाली प्रदर्शन
नेशनल डेस्क, कोल्हापुर ‘शिवाजी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय’ किए जाने की मांग को लेकर हिंदू जनजागृति समिति और हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में १० हजार हिंदुओं ने एकजुट होकर अपनी मांग को प्रखर रूप से रखा। मोर्चा दसरा चौक से प्रारंभ हुआ और लक्ष्मीपुरी, वीनस कॉर्नर, ‘बी’ न्यूज कार्यालय होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। वहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस मोर्चे में केवल नाम परिवर्तन की मांग ही…
Read Moreफेसबुक से परवान चढ़े प्रेम संबंध, नहीं हो सकी थी शादी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की युवती की अपील
बिलासपुर फेसबुक पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्रेम संबंध शादी तक नहीं पहुंच सका। शादी का झांसा देकर युवक द्वारा यौन शोषण करने के आरोपों के तहत निचली अदालत ने उसे संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ पीड़िता ने हाई कोर्ट में अपील दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि युवती बालिग थी और उसने अपनी सहमति से संबंध बनाए थे। इसलिए आरोपित पर दुष्कर्म का आरोप साबित नहीं होता। पीड़िता ने उसकी पहचान आरोपित से 2018-19…
Read Moreओटीएस समाप्त होने के बाद बकाएदारों पर सख्ती से चलेगा डंडा, काटे जाएंगे 10 हजार से अधिक कनेक्शन
फिरोजाबाद जिले में 1.64 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जो महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जिन पर 363.95 लाख रुपये का बिल बकाया है। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) समाप्त होने के बाद ऐसे उपभोक्ता विद्युत विभाग के रडार पर हैं। इनके विरुद्ध अभियान शुरू होगा। प्रदेश सरकार ने सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 15 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक तीन चरणों में एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई थी। इसमें सरचार्ज में छूट का…
Read Moreदिल्ली में नई सरकार बनते ही पुरानी बसों का इस्तेमाल करके रेस्टोरेंट बनाए जाने जा रहे, DDA ने बनाया खास प्लान
नई दिल्ली आपने कई जगहों पर ट्रेन और प्लेन थीम वाले रेस्टोरेंट देखे होंगे। अब दिल्ली में नई सरकार बनते ही दिल्ली की पुरानी बसों का इस्तेमाल करके रेस्टोरेंट बनाए जाने जा रहे हैं। इस अभियान को चलाने के पीछे दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य यमुना के किनारों को साफ रखना है। इसके साथ ही दिल्ली में यमुना किनारे जगह-जगह 'बस रेस्टोरेंट' खोले जाएंगे। इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने काम भी शुरू कर दिया है। 'एक पंथ दो काज' डीडीए के…
Read Moreपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय ने पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया, कोर्ट से लगा झटका
गोंडा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय ने पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश /न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) राजेश कुमार तृतीय ने पूर्व सांसद के विरुद्ध विचाराधीन, न्यायालय में झूठी गवाही देने के मामले में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है। पूर्व सांसद के अधिवक्ता ने जुर्माने की धनराशि जमा करा दी है। बता दें कि करीब 35 वर्ष पूर्व सांसद ने थाना नवाबगंज में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में तीन आरोपित के…
Read Moreकेंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ोतरी की घोषणा करने की संभावना, कर्मचारियों को मिलेगा बंपर फायदा
नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की घोषणा करने की संभावना है, जिससे एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी। इस कदम का कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पर सीधा असर पड़ेगा। कैबिनेट बैठक के बाद आज डीए बढ़ोतरी की घोषणा होने की संभावना केंद्र सरकार लंबे समय से डीए बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। शुरुआत में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इसकी घोषणा होली से…
Read Moreराज्य के गौ तथा भैंस वंशीय पशुओं के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
जयपुर पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राज्य के गौ तथा भैंस वंशीय पशुओं के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। यह सघन अभियान 18 मार्च से 17 मई तक चलेगा। शासन सचिव पशुपालन, डॉ. समित शर्मा ने राज्य में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलों के संयुक्त निदेशकों को माइक्रो लेवल पर टीकाकरण की विस्तृत योजना बनाकर इसकी क्रियान्विति करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ब्लॉक लेवल पर भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। डॉ शर्मा ने…
Read Moreप्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया, हिंदू समुदाय के योगदान को सराहा
नई दिल्ली न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 16-20 मार्च तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। लक्सन ने एक्स पर लिखा, "न्यूजीलैंड के हिंदू समुदाय ने हमारे देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज दिल्ली में, मैंने कई कीवी-हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान – बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में नमन किया।" सोमवार शाम को न्यूजीलैंड के नेता ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजधानी में गुरुद्वारा रकाब गंज…
Read Moreदिल्ली सीएम ने कहा- हमारा पांच साल का पूरा सत्र इसी प्रकार से मुद्दों पर चर्चा करते हुए चले, ताकि हित में काम हो सके
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में सकारात्मक संवाद और विकास की प्रतिबद्धता देखने को मिली। पक्ष और विपक्ष, दोनों ने मिलकर दिल्ली की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार किया और शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जिम्मेदारी हम सबको दी है, दिल्ली की जनता का दिल जीतकर हम सब लोग इस सदन के अंदर पहुंचे हैं, यह हम सबके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का एहसास है…
Read Moreइजरायल ने गाजा पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, एयर स्ट्राइक से पहले अमेरिका से की चर्चा, व्हाइट हाउस का खुलासा
वाशिंगटन इजरायल ने मंगलवार तड़के गाजा पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें सैंकड़ों फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इस बीच अमेरिका ने कहा कि यहूदी राष्ट्र ने सोमवार को हमले से पहले उसके साथ विचार-विमर्श किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, "आज रात गाजा में अपने हमलों के बारे में इजरायल ने ट्रंप प्रशासन और व्हाइट हाउस से परामर्श किया।" गाजा में फिलिस्तीनी चिकित्सकों का कहना है कि 19 जनवरी को इजरायल…
Read Moreनागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन, अफवाहों को बताया जिम्मेदार
मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा पर मंगलवार को विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि यह हिंसा एक अफवाह से शुरू हुई, जिसमें कहा गया था कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी चादर पर धार्मिक चिह्न था, जिसे जलाया गया। शाम को यह अफवाह फैली और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। फडणवीस ने कहा कि हिंसा में 12 दोपहिया वाहन तोड़े गए और एक क्रेन, दो जेसीबी तथा कुछ चार-पहिया वाहनों में आग लगा दी…
Read Moreआलीराजपुर के बोरकुआं 13 वर्षीय एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपित गिरफ्तार
आलीराजपुर जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बोरकुआं 13 वर्षीय एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। तीन आरोपितों ने पीड़िता की मां की दुकान के भीतर बालिका को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों सहित साथ देने वाले दो अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है। बोरकुआं निवासी कक्षा छटी की छात्रा परीक्षा देकर अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बोरकुआं के पटेल फलिया का…
Read Moreमहाराष्ट्र विधानसभा में भी जमकर हंगामा, राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे को पद से हटाया जाए
मुंबई नागपुर में भीषण हिंसा भड़क गई। शहर के इतिहास में 98 सालों के बाद ऐसा दंगा भड़का, जिसमें तीन डीसीपी लेवल के पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा कई नागरिक भी जख्मी हुए, जिनमें से एक आईसीयू में है। इस पूरे बवाल के बाद पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज की हैं और 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। इसके अलावा सदन के बाहर भी विपक्षी दलों के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों की मांग है कि…
Read Moreमध्यप्रदेश ने कृषि में किए कई नवाचार, इसलिए देश में है अव्वल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की उर्वर धरा में खेती-किसानी लाभ का व्यवसाय है। हमने इसी दिशा में काम किया। नई कृषि विधियों को अपनाया, कई नवाचार किए। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश कृषि विकास के मामले में पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्यों से आगे निकलकर देश में अव्वल स्थान पर है। हम खेती-किसानी और किसान दोनों की समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में नेशनल डिफेंस कॉलेज की ओर से मध्यप्रदेश आए अध्ययन यात्रा दल…
Read More