गुरुवार 20 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। कुछ लोगों की मुलाकात उनके एक्स लवर से भी हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। वृषभ राशि- आज के दिन किसी भी बहस में ना पड़ने की सलाह दी जाती है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट जो किसी कारणवश रुक गया था, वो फिर से अब शुरू हो सकता है। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मिथुन राशि- ऑफिस में…

Read More

बिल गेट्स ने कहा- भारत में ग्लोबल हेल्थ और विकास को बदलने की क्षमता है

नई दिल्ली गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य बिल गेट्स ने बुधवार को कहा कि भारत न केवल अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल इनोवेशन का निर्माण कर रहा है, बल्कि ऐसे समाधान भी बना रहा है, जिनमें ग्लोबल हेल्थ और विकास को बदलने की क्षमता है। गेट्स फाउंडेशन और महिला सामूहिक मंच के सहयोग से सीआईआई द्वारा आयोजित एक वैश्विक मंच पर बोलते हुए, बिल गेट्स ने इनोवेशन, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी में भारत के लीडरशिप की सराहना की। इस मंच के साथ वैश्विक चुनौतियों से निपटने…

Read More

सीएम योगी ने सुशासन व सुदृढ़ कानून व्यवस्था की बदौलत एक तरफ उत्तर प्रदेश को जहां सर्वोत्तम प्रदेश बना डाला

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन व सुदृढ़ कानून व्यवस्था की बदौलत एक तरफ उत्तर प्रदेश को जहां सर्वोत्तम प्रदेश बना डाला, वहीं आठ वर्ष में 204 करोड़ से अधिक पौधरोपण से इसे 'हरित प्रदेश' के रूप में भी समृद्ध कर दिया। भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, यूपी के वनावरण और वनाच्छादन में 559.19 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 के तहत यूपी में 36.80 करोड़ पौधरोपण हुए। सीएम योगी के नेतृत्व में वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग ने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जब राज्यों से विकास सूचकांक बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने प्रति व्यक्ति वृद्धि दर ऊंची दिखाई

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि जब राज्यों से विकास सूचकांक बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने प्रति व्यक्ति वृद्धि दर ऊंची दिखाई, लेकिन जब सब्सिडी की बात आई तो उन्होंने दावा किया कि उनकी 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) है। अदालत ने कहा कि सब्सिडी का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचने चाहिए। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने कहा, 'हमारी चिंता यह है कि क्या गरीबों को मिलने वाले लाभ उन लोगों तक पहुंच रहे हैं जो…

Read More

ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या से संबंधित फाइलों को किया सार्वजनिक

वाशिंगटन ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक कर दिया। कैनेडी की 1963 में टेक्सास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अब यह दस्तावेज जनता के लिए पूरी तरह सुलभ हो गए हैं। इसे सरकारी पारदर्शिता में एक 'बड़ा कदम' माना जा रहा है। अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने एक्स पर इस कदम की घोषणा करते हुए कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप अधिकतम पारदर्शिता के एक नए युग की शुरुआत…

Read More

ग्वालियर में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सियासत तेज, कांग्रेस की भीतरी लड़ाई सड़कों पर आई

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सियासत तेज हो गई है। सुनील शर्मा के समर्थन में ग्वालियर के कांग्रेस पार्षद और महिला नेत्री उतर आई हैं। सीनियर नेता के समर्थकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सुनील शर्मा पर लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए महिला नेत्री ज्योति सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील शर्मा ग्वालियर विधानसभा से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साथ…

Read More

राजनाथ सिंह ने कहा- गोली चलाए बिना सबसे बड़ी बाधा ‘अनुच्छेद 370’ को हटाकर जम्मू-कश्मीर का देश में पूर्ण विलय किया

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी गोली चलाए बिना सबसे बड़ी बाधा 'अनुच्छेद 370' को हटाकर जम्मू-कश्मीर का देश में पूर्ण विलय किया। यह सभी हितधारकों को ध्यान में रखते हुए पूरी सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' और 'सुशासन' के माध्यम से लोगों और सरकार के बीच…

Read More

घरेलू सामान खरीदने एक दुकान पर गई थी महिला, तभी महिला की बेटी के गले में चाकू टिका दिया, अंगूठी व चेन लूटी

भिलाई महिला घरेलू सामान खरीदने घर से कुछ दूर एक दुकान पर गई थी। उसकी दोनों बेटियां साथ ही थी। वह दुकान से घर जाने के लिए निकली तभी एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा। उसने महिला की बेटी के गले में चाकू टिका दिया। सोने की अंगूठी व चेन लूटकर भाग निकला। इंजीनियर पति ने एआई तकनीक से आरोपित की तस्वीर बनाई है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे हुई यह लूट मरोदा सेक्टर-1 निवासी पीड़िता सुमन साहू बालोद पीएचई विभाग में इंजीनियर है। उसका पति…

Read More

जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

जबलपुर जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि राज्यशिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों के मुख्यालय पर शासकीय स्कूलों के कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 1456 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की थी। आज 19 मार्च 2025 को कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर चयनित 32 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 3 बजे…

Read More

सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए, सैकड़ों लोग पहुंचे थाने

बुरहानपुर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गए। जिससे शहर की शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। सूचना पाकर कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मानने तैयार नहीं थे। इसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने आनन फानन में पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रांजिट विजिट पर डुमना आगमन गुरुवार को

जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार 20 मार्च की दोपहर ट्रांजिट विजिट पर डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरुवार की दोपहर 2.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल आयेंगे और तकरीबन पाँच मिनट बाद यहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा डिंडौरी जिले के शाहपुर प्रस्थान करेंगे। शाहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर से शाम 4.45 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Read More

गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली। इसके बाद कुछ और लोगों को भी शराब की सप्लाई की जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया। मामले में पुलिस कंटेनर के ड्राइवर और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, मामले में शामिल एक आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने 10 फरवरी को पेंड्रीडीह बाइपास में कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की।…

Read More

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में हुए विरासत के संरक्षण और विकास कार्यों को संयोजित कर बनाई कॉफी टेबल बुक

ग्वालियर ग्वालियर शहर में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत समृद्ध विरासत को आधुनिकता के साथ सजाने – संवारने से संबंधित कार्यों और शहर के विकास की दिशा में जुड़े आयामों को समायोजित कर “काफी टेबल बुक” तैयार की गई है। इसकी एक ई-बुक भी तैयार की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा बुधवार को इस “काफी टेबल बुक” का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से ग्वालियर शहर के सौंदर्यीकरण व विकास…

Read More

करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार भगवान श्रीराम के प्रदेश में विभिन्न आगमन स्थलों के संरक्षण और उन्नयन का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण लीला-स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिये श्रीकृष्ण पाथेय योजना को क्रियान्वित करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीला धाम में भी श्रृद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को…

Read More

अचल सम्पत्ति के वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप बनेगी गाइडलाइन

ग्वालियर अगले वित्तीय वर्ष अर्थात वर्ष 2025-26 के लिये जिले की अचल सम्पत्ति के पंजीयन की गाइडलाइन के संबंध में आम नागरिकों से प्राप्त सुझावों पर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में गहनता से विचार किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला मूल्यांकन समिति ने सही सुझावों को स्वीकार किया है। साथ ही अचल सम्पत्ति के वास्तविक बाजार मूल्यों के अनुरूप गाइडलाइन के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया गया है।  गाइडलाइन को अचल संपत्ति के वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप बनाने के…

Read More