नई दिल्ली दिल्ली में अब दिनभर की तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मंगलवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. मंगलवार सुबह से दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप रही, लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि नहीं हुई. सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7…
Read MoreDay: March 19, 2025
विद्युत निगमों में अभियंता संवर्ग की सीधी भर्ती परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को निर्धारित
जयपुर राज्य के पाँचों विद्युत कंपनियों में कुल 487 पदों के लिये प्रारम्भ की गई भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभियन्ता संवर्ग के कुल 271 पदों पर राजस्थान के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर ऑनलाइन परीक्षा 11 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जायेगी। अभियन्ता संवर्ग के कुल 271 पदों में कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 228 पद, कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल) के 25 पद, कनिष्ठ अभियन्ता (सी एण्ड आई/कम्युनिकेशन) के 11 पद, कनिष्ठ अभियन्ता (फायर एंड सेफ्टी) के 2 पद और कनिष्ठ रसायनज्ञ के 5 पद शामिल हैं।…
Read Moreराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 22 को, राजस्व मंडल में 119 प्रकरण चिह्नित
जयपुर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 22 मार्च, शनिवार को किया जायेगा। राजस्व मंडल में लोक अदालत के तहत आपसी समझाइश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने को लेकर राजस्व मंडल स्तर पर बैंच का गठन किया गया है। अतिरिक्त निबंधक (न्याय) श्री हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से सदस्य श्री राजेश कुमार दड़िया (न्यायिक अधिकारी) व सदस्य श्री मदनलाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है। राजस्व मण्डल, अजमेर में 22 मार्च, शनिवार को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन…
Read Moreशनि अमावस्या के दिन होती है शिव जी की पूजा, जाने कब मनेगी 28 या 29 मार्च
नई दिल्ली अमावस्या तिथि को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तिथि पितरों को प्रसन्न करने के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी गई है। शनि अमावस्या के दिन पर देवों के देव महादेव और शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विशेष मगत्व माना गया है। इससे जातक को शनि की बाधा से भी मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप शनि अमावस्या के दिन क्या कार्य कर सकते हैं। कब है शनि अमावस्या चैत्र माह की अमावस्या तिथि 28 मार्च को शाम 07 बजकर 55…
Read Moreसोने के दाम MCX पर 88,488 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रेकॉर्ड पर पहुंचे
नई दिल्ली सोने के दाम आसमान छू रहे हैं! MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना 88,488 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया है। वहीं सोने ने एक और रेकॉर्ड बना दिया है। सोने का बाजार पूंजीकरण 20 लाख करोड़ डॉलर से भी ज्यादा हो गया है। यह पहली बार है जब इसका मार्केट कैप इतना ज्यादा हुआ है। एमसीएक्स पर सोने के अप्रैल वायदा अनुबंध 0.52% या 465 रुपये बढ़कर 88,488 रुपये प्रति…
Read Moreहाई कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने की मांग के मामले में दिया आदेश, नहीं मिलेगी छूट
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानि ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने की मांग के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद पूर्व में सुरक्षित किया गया आदेश सुना दिया। कोर्ट ने 20 याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की बहस के मूलभूत बिंदुओं को अभिलेख पर लिया था। इसी के साथ अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था। जिसे सार्वजनिक करते हुए मांग अस्वीकार कर…
Read Moreभोपाल सहित 16 जिलों में छह लाख 82 हजार उपभोक्ताओं ने कराई ईकेवायसी, नहीं करने पर नहीं मिलेगा लाभ
भोपाल प्रदेश में ईकेवायसी कराने पर ही बिजली उपभोक्ताओं को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।इसके लिए बिजली कंपनी द्वारा सतत प्रक्रिया के तहत ईकेवायसी करवाई जा रही है।जिसके तहत मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के राजधानी सहित 16 जिलों में कुल छह लाख 82 हजार 742 उपभोक्ताओं ने ईकेवायसी करवा ली है। भोपाल में एक लाख से अधिक दर्ज हुईं ईकेवायसी राजधानी में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने ईकेवायसी करवा ली है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 38 हजार 800 और शहरी क्षेत्र में 63 हजार 781 उपभोक्ता शामिल हैं।…
Read Moreमाता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खब, अब कुछ नियम कानूनों को करना होगा पालन
जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। माता वैष्णो देवी भवन और कटड़ा के आसपास के क्षेत्रों को पवित्र घोषित किया गया है। ऐसे में इन जगहों पर कुछ नियम कानून बनाए गए हैं जिनका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के अनुसार अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ नियम कानूनों को पालन करना होगा। ये नियम इस प्रकार हैं – – कटड़ा और उसके आसपास के 10 किलोमीटर…
Read MoreCSK के एक दिलचस्प आंकड़े ने सभी को चौंकाया, इस टीम के सामने अब तक 20 बार हार का स्वाद चखना पड़ा
नई दिल्ली आईपीएल 2025 की शुरुआत के साथ ही, हर टीम अपने फॉर्म को लेकर चिंतित है और अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण आंकड़े ने सभी को चौंका दिया है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली सीएसके के पास शानदार ट्रॉफी रिकॉर्ड है, लेकिन एक टीम के खिलाफ यह हमेशा संघर्ष करती है। आइये जानते हैं वो कौन सी टीम है जिसके सामने 'कमजोर' नजर आती है CSK और उस टीम के हाथों CSK को…
Read Moreहेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में LIC मचाएगी तहलका
नई दिल्ली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करने की तैयारी में है। इसके लिए LIC हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिग्रहण की प्रक्रिया में लग गई है। यह जानकारी कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने दी है। इस खबर के बीच LIC के शेयर में तेजी आई और सप्ताह के दूसरे दिन यह 1.70% बढ़कर 758 रुपये के पार पहुंच गया। बता दें कि 3 मार्च को शेयर 715 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है।…
Read Moreएमपी के ग्वालियर शहर में 25 दुकानों को लीज पर देगा नगर निगम, मांगे आवेदन
ग्वालियर ग्वालियर शहर में प्राइम लोकेशन वाली शहर की पांच प्रमुख संपत्तियों में बनी 25 दुकानों को नगर निगम निजी हाथों में देने जा रहा है। इन संपत्तियों पर बनी दुकानों को निगम 30 साल के लिए लीज पर देगा। निगम अफसरों ने बताया कि इन संपत्तियों को लीज पर देकर करीब पांच करोड़ रुपए से अधिक के रेवेन्यू निगम के खाते में आने की उम्मीद है। उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान ने बताया कि नगर निगम स्वामित्व की इन दुकानों को लीज पर देने के लिए निगम की ओर से…
Read Moreबाघों की सुरक्षा के लिए वन प्रबंधन के विशेष इंतजाम, जंगल की आग और बाघों की सुरक्षा के लिए समर अलर्ट
उमरिया मध्य प्रदेश के जंगलों में गर्मी के मौसम के दौरान बाघों के बीच वर्चस्व की जंग और तेज हो जाती है। इस बार ऐसा न होने पाए, इसकी तैयारी में वन प्रबंधन जुटा हुआ है। इसके लिए जंगलों में समर अलर्ट घोषित किया गया है और जंगल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौसम में परिवर्तन के साथ न सिर्फ जंगल के स्वरूप में परिवर्तन होने लगता है, बल्कि वन्य प्राणियों के विचरण में भी परिवर्तन दिखाई देने लगता है। यही कारण है कि उनकी सुरक्षा…
Read Moreइंदौर : गंगवाल बस स्टैंड से चंदन नगर चौराहा होते हुए धार रोड आने की परेशनी होगी जल्द समाप्त
इंदौर इंदौर के गंगवाल बस स्टैंड से चंदन नगर चौराहा होते हुए धार रोड आना-जाना किसी मुसीबत से कम नहीं है। यहां दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है और कई बार जाम लगता है। यह समस्या जल्द हल होने वाली है, क्योंकि चंदन नगर चौराहे पर फ्लाई ओवर बनेगा। महापौर के प्रस्ताव पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) ब्रिज का फिजिबिलिटी सर्वे कराएगा। ट्रैफिक समस्या से राहत इंदौर में ट्रैफिक समस्या के निदान के लिए प्रमुख चौराहों पर ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंदन नगर चौराहे का…
Read Moreजबलपुर में होगी टी-72 टैंक की ओवरहॉलिंग, एक पखवाड़े में आएंगे दो टी-72 टैंक
जबलपुर निगमीकरण के बाद आयुध निर्माणियों में नए डिफेंस प्रोडक्ट के निर्माण को लेकर तेजी आई है। शहर की चारों निर्माणियां भी इसमें आगे हैं। टी-72 टैंक प्रोजेक्ट इसमें सबसे नया है। अब धनुष से आगे के फीचर वाली तोप का निर्माण चल रहा है। दूसरी तरफ ब्रहोस मिसाइल के बारहेड की फिलिंग और टैंक भेदी बम के नए वर्जन बन रहे हैं। आयुध निर्माणियों में नए उत्पाद जुड़े आयुध निर्माणियों में 18 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाता था। इस अवसर पर ओएफके, जीसीएफ, वीएफजे और ओएफजे (पूर्व नाम…
Read Moreखुलासा :माँ ने स्वीकार किया कि वो अपनी बेटी के ब्वायफ्रेंड के साथ हमबिस्तर हुई
लंदन 16साल से एक काला सच दबाकर बैठी थी। लेकिन जब दबाना हुआ मुश्किल तो सोशल मीडिया पर कबूल किया कि उसने अपनी बेटी के पति के साथ शारीरिक रिश्ता बनाया था। पूरी कहानी दंग कर देगी। आज जो हकीकत आप पढ़ने जा रहे हैं वो किसी कहानी सरीखी लगती है, लेकिन ये एक सच्ची कहानी है। ये एक मां का कुबूलनामा है जिसने अपनी बेटी से ऊपर हमेशा ड्रग्स और नशे को रखा। ये हकीकत है उस महिला की ज़िंदगी की जिसने नशे में डूबकर एक ऐसी शर्मनाक हरकत…
Read More
