नई दिल्ली IPL 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। दो दिन चली नीलामी में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन आईपीएल 2025 के पहले मैच के बाद ही उनकी किस्मत चमक गई। मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद उनको दो करोड़ रुपये की डील मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स से उनको 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ…
Read MoreDay: March 23, 2025
अब शहडोल के बुढ़ार में पुलिस पर हमला, पथराव में तीन घायल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
शहडोल ऊगंज और दमोह में पुलिस बल पर हमले के बाद अब शहडोल जिले के बुढ़ार में बदमाशों ने गोलीकांड के आरोपित की तलाश में गई महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पथराव कर घायल कर दिया। घटना ईरानी बाड़े की है। पुलिस ने आरक्षक बालभद्र सिंह की रिपोर्ट पर फिरोज अली जाफरी समेत 11 पुरुष, सात महिलाओं और चार अन्य पर एफआईआर दर्ज की है। शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मुताबिक 20 मार्च की रात बुढ़ार पुलिस कुछ संदिग्धों की तलाश में गई थी। बुढ़ार थाने में…
Read Moreकुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन द्वारा भोपाल मंथन का आयोजन, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उद्घाटन किया
भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय वैचारिक महाकुंभ में विभिन्न विचारकों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में देशभर से 20 से अधिक प्रमुख वक्ताओं ने पांच सत्रों में अहम विषयों पर विचार प्रस्तुत किए, जिससे यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद, सनातन धर्म, और समृद्ध भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण संवाद का केंद्र बन गया। उद्घाटन सत्र से लेकर अन्य सत्रों तक, यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद, सनातन धर्म, और समृद्ध भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण संवाद का केंद्र बन गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य स्थिति के…
Read Moreआत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगी जमीन व आवास के साथ ही स्वचलित हथियारों के लिए पांच लाख तक की राशि
रायपुर छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने नक्सल आत्मसमर्पण नीति 2025 घोषित की है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को जमीन व आवास के साथ ही स्वचलित हथियारों के लिए पांच लाख तक की राशि दी जाएगी। नक्सलियों के स्वजन को उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार की राशि दी जाएगी। नक्सली के विरुद्ध घोषित इनामी राशि का 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम पांच लाख रुपये आत्मसमर्पण में मदद कराने वाले पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को वितरित किया जाएगा।…
Read Moreजस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बुरे फंसे, दिल्ली HC ने फोन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा अपने सरकारी आवास में आग लगने के दौरान मिले कैश को लेकर घिरते दिख रहे हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) के निर्देश पर जस्टिस वर्मा को अपने फोन के सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है। इसमें बातचीत, मैसेज और डेटा शामिल हैं, क्योंकि उनके इर्द-गिर्द विवाद लगातार सामने आ रहा है। जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को दिए गए एक बयान में नकदी बरामदगी की…
Read Moreबिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में "बिहार-तिहार स्नेह मिलन" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता केवल कहावत नहीं, अब सामाजिक हकीकत बन चुकी है। उन्होंने…
Read Moreमां की निर्ममतापूर्वक हत्या और चोरी के आरोपी बेटे और उसके दोस्त को उम्रकैद
धार मां की निर्ममतापूर्वक हत्या और चोरी के आरोपी बेटे और उसके दोस्त को न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियों पर चार-चार हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। जानकारी उपसंचालक लोक अभियोजक त्रिलोक चंद बिल्लौर ने दी है। दरअसल घटना सागोर थाना क्षेत्र के खंडवा की है। कलयुगी बेटे ने पैसे के लालच में दोस्त के साथ मिलकर 24 अप्रैल 2019 को मां की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। आरोपी बेटे ने बुजुर्ग मां की रस्सी से गला घोट कर हत्या के बाद…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म "छावा" देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।…
Read Moreरफ्तार का कहर: खाई में पलटी यात्री बस तीन मौत, 25 लोग घायल
जबलपुर मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला जबलपुर जिले का है जहां यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन यात्री की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।…
Read Moreसुपर सन्डे में आज IPL के दो मुकाबले, जाने हैदराबाद और चेन्नई में कैसा होगा पिच का मिजाज?
नई दिल्ली IPL 2025 के आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें एक सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच है, जो हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है, जो चेन्नई में खेला जाएगा। इन दोनों मैदानों की पिच रिपोर्ट क्या कहती है, उसे जान लीजिए। चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की ज्यादा जीत मिलती है, जबकि हैदराबाद में रन चेज में टीमों को फायदा मिलता है। इसके अलावा हैदराबाद में पेसर हावी रहते हैं, लेकिन चेन्नई में स्पिनर भी मुकाबले में अहम…
Read Moreअजिंक्य रहाणे कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने रचा इतिहास, आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की
नई दिल्ली अजिंक्य रहाणे शनिवार 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की है। अजिंक्य रहाणे से पहले तीन और कप्तानों ने कम से कम तीन टीमों की कप्तानी आईपीएल में की है, जो तीनों ही विदेशी हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। वे दो टीमों के कप्तान रहे हैं और एक…
Read Moreनवागत सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देश पर होटल- ढाबों पर बड़ी कार्यवाही
भोपाल शनिवार को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, शिवहरे ढाबा, किंग्स ढाबा, श्रीहरि ढाबा, बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के…
Read Moreकोलारस में दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराई कार, महाराष्ट्र की दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल
शिवपुरी कोलारस थानांतर्गत ग्राम लुकवासा के पास रविवार की सुबह डॉक्टरों की एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक महिला डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। चार डॉक्टरों को जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी डॉ. अतुल आचार्य उम्र 55 साल, डॉ. तन्वी आचार्य उम्र 50 साल निवासीगण भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ सुबोध पंडित उम्र 60 साल, डॉ नीलम पंडित उम्र…
Read Moreसहायक प्राध्यापक के साथ मारपीट का मामला पकड़ा जोर, गुस्से में प्रोफेसर
सिंगरौली जिला मुख्यालय बीते दिन शुक्रवार की शाम एक सहायक प्राध्यापक के साथ एक छात्र संगठन के सदस्यों ने मारपीट का मामला आज तूल पकड़ लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य की ढुलमुल रवैया एवं अभाविप छात्र संगठन के गुंडागर्दी से त्रस्त प्राध्यापको ने आज पठन-पाठन ठप कर काली पट्टी बांधते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर एसपी दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएसपी ने उनको उनके बातों को सुना, लेकिन मामला सुलझा नही पाए है। वही आरोप है कि पुलिस सहायक प्राध्यापको पर मामले में…
Read Moreदिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया रजिस्ट्रेशन
शहडोल अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर में आज दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। आयोजित शिविर में एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 75 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिनमें 34 लोगों को इन दोनों योजनाओं हेतु सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग के लिए चयनित किया गया। दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को इन योजनाओं के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल, वॉकर स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल प्रदाय किए जाने हेतु पंजीयन की कार्यवाही की गई।
Read More
