राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुस्लिमों को ठेकेदारी में 4 प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले का किया विरोध

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मुस्लिमों को ठेकेदारी में 4 प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले का विरोध किया है। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने कहा कि भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया था, जिसे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने तैयार किया था। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने शनिवार को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक कार्यों का विश्लेषण, विकास, प्रभाव और समाज परिवर्तन…

Read More

ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन बंद

खंडवा  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव और ट्रस्ट के निर्णय से आम श्रद्धालुओं की दिक्कतें न सिर्फ कम हुई बल्कि राहत भी मिलेगी। कलेक्टर के आदेश पर व्यवस्था बदली थी। खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग मंदिर में कलेक्टर द्वारा दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वीआईपी दर्शन की ऑफलाइन बुकिंग बंद करऑन लाइन बेवसाइट शुरू करने से श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट को भी लाभ मिल रहा है। एक माह में ऑफलाइन…

Read More

BEd सहायक शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वेशभूषा में निकाली रैली

रायपुर BEd सहायक शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. रविवार को भटगांव बस स्टैंड से भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की वेशभूषा के साथ रैली निकालकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. लंबे समय से समायोजन की मांग कर रहे BEd सहायक शिक्षकों ने कुछ ही दिन पहले खून से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था. सहायक शिक्षक पुलिस प्रशासन से भगत सिंह चौक तक जाने देने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर, 2024 को दो सप्ताह के अंदर डीएड डिग्रीधारक को…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. लोहिया की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को मजबूती दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता को जागरूक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि डॉ. लोहिया का सामाजिक न्याय और समरसता के प्रति समर्पण अतुलनीय है। स्वतंत्र भारत के विकास में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने जन-जन को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सामाजिक…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस (23 मार्च) पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों के बलिदान की स्मृतियाँ देश के कण-कण में विद्यमान है और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि माँ भारती के इन महान सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि के प्रति शहीद हेमू कालाणी की निष्ठा, समर्पण और प्रेम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। स्वतंत्रता संग्राम में…

Read More

सीएम भजनलाल और दिया कुमारी ने राणा सांगा विवाद में दी प्रतिक्रिया

जयपुर देश में बाबर और औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस बयान के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी के कई नेताओं ने अखिलेश यादव से सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर माफी मांगने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक…

Read More

राजस्थान में पेपर लीक मामलों पर सरकार सख्त, 86 लोक सेवक बर्खास्त

जयपुर राजस्थान में पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार लगातार लोक सेवकों को निलंबित और बर्खास्त कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई शुरू हुई। दिसंबर 2023 में सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने पेपर लीक मामलों की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान कई सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद निलंबन और बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई। अब तक की कार्रवाई में कुल 86 लोक सेवकों…

Read More

बीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय: तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली

रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विकास की रोशनी…

Read More

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत

 बालोद स्कूल में परीक्षा संपन्न कराकर स्कूटी से वापस घर लौट रहीं शिक्षिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, वहीं साथ जा रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई. शनिवार को 10वीं का एक्जाम खत्म होने के बाद देर शाम मोहला विकासखण्ड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक महिला प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित घर के लिए निकली थी. इस बीच दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट…

Read More

एलन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 115 रनों से धूल चटाकर सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली फिन एलन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। 5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मात्र 105 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही कीवी टीम के खिलाफ 16 ओवर में 205 रन चेज किए…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू, पी.दयानन्द ने सभास्थल किया निरीक्षण

  रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।    मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह…

Read More

रायगढ़ में पावर वितरण कंपनी के स्टोर में आग लगने से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर स्वाह

रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर आग में भस्म हो गए थे. घटना के बाद स्टोर के कार्यपालन यंत्री को हटाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बड़ी बात यह है कि ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों का बीमा नहीं कराया गया था. रायगढ़ के स्टोर में लगी आग से पावर कंपनी को एक बार फिर लाखों रुपए की क्षति हुई है. गुढ़ियारी में आगजनी की वजह से 50 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका…

Read More

पाली में दर्दनाक हादसा : अचानक झोपड़ी में लगी आग, 5 महीने के मासूम की मौत

पाली राजस्थान के पाली जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (22 मार्च) को बाली के नाना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से पांच महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस दौरान पांच वर्षीय बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के वक्त माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। माता-पिता खेत में, घर में सो रहा था मासूम जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त बच्चे…

Read More

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन…

Read More