सागर में लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग, आग बुझाने के लिए सेना की फायर ब्रिगेड की मदद ली गई

सागर सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के सुबह लकड़ी टाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार सीएसपी व पुलिस बल मौके पर मौजूद है। नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान…

Read More

राजधानी भोपाल में बनेंगे सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल का महत्व ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद बढ़ गया है। राज्य सरकार विरासत से विकास को प्रमुख मानती है।इस नाते भोपाल के गौरवशाली इतिहास का स्मरण आवश्यक है। विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के आयाम स्थापित किए। ऐसा ही उनके शासनकाल के 1000 वर्ष पश्चात राजा भोज ने भी सुशासन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत किया…

Read More

आतंकवादियों के एक ठिकाने पर किए गए ड्रोन हमलों में पाकिस्तानी सेना ने महिलाओं-बच्चों पर बरसा दिए बम

इस्लामाबाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर किए गए ड्रोन हमलों में 12 आतंकवादियों मार गिराया है। वहीं इस हमले में कई आम नागरिक भी मारे गए हैं। प्रांतीय सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘आतंकवाद के खिलाफ अभियान’’ के तहत मरदान जिले में कटलांग के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सरकार ने इन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की और संकेत दिया कि इनमें महिलाएं एवं…

Read More

हमास ने गाजा पट्टी में इजरायल के साथ युद्धविराम प्रस्ताव को दी मंजूरी, इजरायल ने दे दिया नया प्रपोजल

हमास हमास ने गाजा पट्टी में इजरायल के साथ युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमास की तरफ से कहा गया कि उसने मध्यस्थों इजिप्ट और कतर द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है लेकिन दुविधा तब पैदा हो गई जब इजरायल की तरफ से कहा गया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर एक नया प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव में इजरायल की तरफ से रिहा होने वाले बंधकों की संख्या में बदलाव किया गया है। गाजा में युद्धविराम के लिए इजिप्ट और कतर पिछले कुछ…

Read More

थाना कोतवाली अनूपपुर में मिल जुलकर शान्तिपूर्वक आगामी त्यौहार मनाने लिए गया सर्वसम्मति से निर्णय

अनूपपुर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली जी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी चेट्री चंड्र उत्सव,  गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर, श्री रामनवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन, सीएमओ नगर पालिका अनूपपुर भूपेन्द्र सिहं, जेई अनूपपुर मनीष…

Read More

थाना समनापुर पुलिस ने दो वर्ष पूर्व के लंबित मामले में अंधे अपराधिक मानव वध करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार

डिंडोरी थाना समनापुर जिला डिण्डौरी01/09/2023 को रामूसिंह मरकाम पिता मनुवा सिंह मरकाम निवासी भानपुर के द्वारा थाना में सूचना दिया कि मेरे बडे पिता का लडका धरम सिंह का शव उसके आवास (मकान) के पीछे खेत में पडा है उसके हाथ पैरो में छिलने के निशान है चेहरा काला पड गया है कि रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 72/23 धारा 174 जाफौ. कायम कर जाँच में लिया गया । मृतक के पीएम रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा बिजली करेण्ट लगने से शाक के कारण मृतक धरम सिंह की मृत्यु होना लेख…

Read More

म्यांमार भूकंप के मार झेल कर लाखों लोगों सड़कों पर गुजारी रात, दोबारा झटकों का डर

म्यांमार म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। म्यांमार पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा था। वहीं भूकंप आने के बाद राहत और बचाव का काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सड़कों को हुए नुकसान की वजह से राहत सामग्री का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। वहीं भूकंप के झटकों (आफ्टरशॉक) के डर से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर ही सोए। यूएन ऑफिस फॉर कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनिटेरियन अफेयर्स (OCHA) के मुताबिक…

Read More

राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल विक्रमोत्सव में होंगे शामिल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे। उज्जैन में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तर पर ब्रह्मध्वज स्थापना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुति होगी। साथ ही वीर भारत संग्रहालय का भूमि-पूजन, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ और सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन किया जाएगा। साथ ही सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य पद्मश्री…

Read More

आज पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम दोपहर साढ़े तीन बजे से विशाखापट्टनम के मैदान पर भिड़ेंगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को एक विकेट से हराकर रोमांचक आगाज किया था। दिल्ली केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई है। राहुल पहले मैच में बेटी के जन्म के कारण उपलब्ध नहीं थे। वहीं, पैट कमिंस…

Read More

एलन मस्क के खिलाफ अमेरिका में सड़क पर उतरे हजारों लोग, फूंक दी टेस्ला की कई कारें

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास एलन मस्क की मुसीबतें इन दिनों जा रही है। अमेरिका की सरकार में दक्षता विभाग के प्रमुख का पद संभाल रहे मस्क के खिलाफ दुनियाभर में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शनिवार को हजारों लोगों ने सड़क कर उतरकर मस्क के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने टेस्ला की कारों की भी निशाना बनाया। लोगों ने टेस्ला की कई कारें को आग के हवाले कर दिया। वहीं अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों में भी लोग मस्क के प्रति नाराजगी…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का Circle Rate को लेकर अहम फैसला, बोला- वैज्ञानिक तरीके से तय होने चाहिए रेट

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि जमीन के सर्किल रेट वैज्ञानिक तरीके से तय होने चाहिए। उचित होगा कि जमीन की सर्किल दरें विशेषज्ञ समितियों द्वारा तय की जाएं जिनमें न केवल सरकार के अधिकारी हों बल्कि अन्य विशेषज्ञ भी हों जो बाजार की स्थितियों को समझते हों। शीर्ष अदालत ने कहा कि व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से तय की गईं सर्किल दरें अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कर संग्रह को बढ़ाने में योगदान दे सकती हैं। भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और…

Read More

राम नवमी पर उत्तर प्रदेश में मीट शॉप पर बैन, अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई करेगी योगी सरकार

लखनऊ. नवरात्र आरंभ होने से पहले योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में रामनवमी के दिन छह अप्रैल को पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, धार्मिक स्थलों के आसपास अब मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी। सरकार ने धर्म स्थलों के 500 मीटर दायरे में मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। अनाधिकृत रूप से चल रहे बूचड़खानों पर भी सख्त कार्रवाई होने जा रही है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और…

Read More

सूर्यकुमार यादव को बेटिंग के दौरान गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े, वाइफ का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मुंबई इंडियंस को मैच में जीवित किए हुए थे। हालांकि, एक गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। जल्द ही फीजियो और डॉक्टर मैदान पर आ गए। इस दौरान उनकी पत्नी देविशा का रिएक्शन देखने लायक था। वह बहुत ही मायूस नजर आईं। हालांकि, जल्द ही वे बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए, लेकिन उनकी…

Read More

भारत में Google को बड़ी राहत, 216 करोड़ रुपये घटा जुर्माना, गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली. गूगल आज के वक्त में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी है, जिसको भारत से बड़ी राहत मिली है। गूगल पर यूरोपियन यूनियन समेत कई देशों ने कारोबार करने के गलत नियमों के चलते 936 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया था। हालांकि अब गूगल को जुर्माना में भारी छूट दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो गूगल को जुर्माने में करीब 216 करोड़ रुपये की छूट दी गई है, लेकिन गगूल पर जुर्माना क्यों लगाया गया? साथ ही यह जुर्माना किसने लगाया? आइए जानते हैं विस्तार से……

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैतीचांद की दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, जो न केवल झूलेलाल जी की जयंती के रूप में, बल्कि नववर्ष के रूप…

Read More