मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के…

Read More

मैदान में प्रतिद्वंद्वी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का ब्रोमांस दिल जीत लेगा, मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया

नई दिल्ली दो सगे भाई। दो अलग-अलग टीमें। एक दूसरे के खिलाफ मैच। दोनों ही अपने फन के माहिर। बात हो रही है पांड्या ब्रदर्स की। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी का मैच। एक मुंबई का कप्तान तो दूसरा आरसीबी का ट्रंप कार्ड। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों से शानदार प्रदर्शन किया लेकिन जीतना तो किसी एक को ही था। क्रुणाल की टीम जीत गई। जीत की खुशी थी लेकिन भाई की हार का रंज भी। वो भी तब जब उसने जानदार…

Read More

जयपुर हिट एंड रन में 3 की मौत, छोटी चौपड़ पर प्रदर्शन जारी

जयपुर  राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मंगलवार सुबह शास्त्री नगर निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले सोमवार को लालदास का बाड़ा निवासी अवधेश पारीक (35 वर्ष) और शास्त्री नगर निवासी ममता कंवर (50 वर्ष) की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, जयपुर हिट एंड रन हादसे में घायल कई लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। जयपुर में हो रहा प्रदर्शन, छोटी चौपड़ पर पुलिस बल तैनात…

Read More

मध्य प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर-सागर बायपास के लिए राशि मिली

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में 11 बजे अहम कैबिनेट सम्पन्न हुई। बैठक में गायों के आहार के लिए 20 रुपये की जगह 40 रुपये प्रति गाय अनुदान देने का प्रस्ताव समेत एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। मोहन सरकार ने फैसला किया है कि आने वाले 5 वर्षों में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक किया जाएगा। चना और मसूर की फसलों की सरकारी खरीदी भी शुरू हो गई है।कैबिनेट…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को असीम दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री रविंद्र सिंह ने राजधानी के विभिन्न समाचार पत्र समूहों में अपनी सेवाएं दीं, वर्तमान में वे दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि में कार्यरत थे।  

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मराई लोक नृतक राम सहाय पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिला निवासी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकनृत्य कलाकार पद्मरामसहाय पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राम सहाय पांडे ने विपरीत परिस्थितियों में कला क्षेत्र को अपनाया और धारा के विपरीत बहते हुए इस क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित कीं। भारत के साथ अन्य देशों में भी उन्होंने बुंदेलखंड के राई लोक नृत्य को पहचान दिलवाई। उनके योगदान को रेखांकित करते हुए भारत सरकार द्वारा पांडे को पद्मसे अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि…

Read More

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। दिनांक 07.04.2025 को उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक संदीप साहू, विनय बैस के द्वारा ग्राम पसला में बिना नम्बर की मैसी फरग्यूसन कंपनी की ट्रेक्टर इंजन न. 533428133 चेचिस नम्बर MEA11DFAFD9000513 KS के चालक के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जो मौके पर चालक…

Read More

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि करूणामयी व्यक्तित्व से परिपूर्ण दादी जी ने पूरा जीवन त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दादी रतनमोहिनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Read More

दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बागडे ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More

एनएमडीसी स्टील प्लांट में भीषण आग, कीमती बैटरियां जलकर खाक

जगदलपुर नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोक ओवन सेक्शन में गैस लीक के बाद भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी विकराल थी कि 10 किलोमीटर दूर से लपटें और धुआं साफ नजर आ रहे थे, प्लांट में रखी कीमती बैटरियां जलकर खाक हो गईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर से 18 किमी दूर से घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस हादसे से प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है, मेंटनेंस…

Read More

जयपुर में नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने एसयूवी से कई लोगों को कुचला, तीन की मौत

जयपुर कल रात जयपुर की सड़कों पर कोहराम मच गया, जब नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार एसयूपी से सामने जो आया, उसे कुचल दिया। करीब 7 किलोमीटर तक ये नशेड़ी सड़क पर चलने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को रौंदता रहा। जानकारी के अनुसार घायलों में से तीन की मौत हो चुकी और करीब 5 की हालत गंभीर है। घटना सोमवार रात 9:30 बजे के करीब की है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले आरोपी फैक्ट्री मालिक उस्मान खान ने एमआई रोड पर वाहनों को टक्कर मारी।…

Read More

101 वर्ष की आयु में राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का निधन, आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर

सिरोही/आबूरोड  ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी नहीं रहीं। उन्होंने अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में रात 1ः20 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शांतिवन लाया जा रहा है, जहां मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हाल में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वो मात्र 13 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारीज से जुड़ीं और पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। 101 वर्ष की आयु में भी दादी की दिनचर्या ब्रह्ममुहूर्त में 3ः30 बजे से शुरू हो जाती…

Read More

दिन में कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स होगी टक्कर, एक बारि फिर पंत पर सबकी नजरें होंगी

कोलकाता आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। दिन में कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स टक्कर होगी। यह मौजूदा सीजन का 21वां मैच है, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। केकेआर और एलएसजी की भिड़ंत पहले 6 अप्रैल को होनी थी लेकिन राम नवमी के चलते इसे 8 अप्रैल के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया। केकेआर ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है।…

Read More

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या एक जांबाज योद्धा की तरह खेले

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या एक जांबाज योद्धा की तरह खेले। मुंबई का ये कप्तान सबकुछ झोंक दिया। गेंद से कमाल किया। बल्ले से कमाल किया। दोनों ही मोर्चे पर टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया। लेकिन कहते हैं न कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। पांड्या के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा। अपनी विध्वंसक पारी से टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाते-पहुंचाते रह गए पांड्या की मायूसी…

Read More

भोपाल कलेक्टर कार्यालय में 1 मई 2025 से ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी

भोपाल भोपाल कलेक्टर कार्यालय में 1 मई से ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिए। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी अपने कार्यालय को ई-ऑफिस सेटअप तैयार कर लें। एक मई 2025 से कलेक्टर कार्यालय द्वारा ई-ऑफिस के अंतर्गत कार्य संचालित किया जाएगा। किसी भी फाइल की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई…

Read More