रायपुर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया। वनमंत्री ने यथाशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है। वन मंत्री कश्यप…
Read MoreDay: April 19, 2025
सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने कहा- मेरे जीवनकाल में ही लागू हो महिला आरक्षण
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को जल्द लागू किए जाने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने आशा जताई कि यह ऐतिहासिक कदम उनके जीवनकाल में ही साकार हो और यह दिन भारत के संविधान निर्माताओं द्वारा देखे गए वास्तविक समानता के सपने की पूर्णता का प्रतीक बनेगा। जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने जा रही हैं। वह Women Laws – From the Womb to the Tomb नामक…
Read Moreमंदसौर जिले में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की खबर, स्थानीय सांसद और विधायक भी मौके पर
मंदसौर जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मंदसौर जिला अस्पताल से पहुंची टीम ने गांव के शासकीय स्कूल को ही अस्पताल बनाकर लोगों का उपचार किया। दोपहर तक लोगों की हालत में सुधार होने लगा था। बताया जा रहा है कि रस मलाई मिठाई खाने वाले लोग बीमार हुए हैं। इधर पहले विधायक विपिन जैन व बाद में सांसद सुधीर गुप्ता भी गांव में पहुंचे। सांसद गुप्ता ने सीएमएचओ के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी भी जताई।…
Read Moreअब ऑफिस में बैठने वाले शिक्षक जाएंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिए निर्देश…
भोपाल शिक्षा विभाग कार्यालय मे काम कर रहे शिक्षकों को अब स्कूल भेजे जाएंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. वहीं ट्रांसफर के बाद ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच के भी निर्देश दिए गए हैं. दरअसल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने कहा कि कई शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शिक्षा केंद्र, बोर्ड ऑफिस, जिला शिक्षा कार्यालय, बीआरसीसी और जनशिक्षक कार्यालयों में अटके हुए हैं. इन्हें कार्यमुक्त कर…
Read Moreसंभागायुक्त ने किया सहसपुर लोहारा तहसील का आकस्मिक निरीक्षण
कवर्धा दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 19 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। संभागायुक्त ने त्रुटि-सुधार संबंधित प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे सभी मामलों में पक्षकारों को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी किए जाएं, जिससे समयबद्ध रूप से सुनवाई एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व…
Read Moreआगरा हिंसा के पीछे करणी सेना नहीं वो योगी सेना, सरकार की फंडिंग : अखिलेश यादव
लखनऊ राणा सांगा पर राज्यसभा में दिए बयान के बाद छिड़े सियासी घमासान के बीच शनिवार को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है। सीएम के स्वजातीय लोगों ने जिस तरह तलवारें लहराईं, वो पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों को डराना चाहते हैं। जिस तरह हिटलर सेना रखता था, लोगों की आवाज दबाने के लिए उसी तरह ये…
Read Moreबुजुर्ग पिता को मुखाग्नि नहीं दे रहा बेटा, जमीन न मिलने से नाराज होकर बैठा
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक गांव में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मौत हुई। उनके जाने के बाद उनका बेटा अंतिम संस्कार करने से इनकार करने लगा। वह ऐसा इसलिए कर रहा था क्योंकि उसके पिता ने पैतृक जमीन उसकी बहन के नाम कर दी थी। इस वजह से पूरे गांव में तनाव का माहौल था और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। युवक मानने को तैयार ही नहीं हो रहा है। ताल मऊ गांव में चिन्ना अहिरवार नाम के एक बुजुर्ग शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे इस…
Read Moreमौसम का मिजाज फिर बिगड़ा, बरेली समेत पूरे मंडल में आंधी के साथ बारिश
बरेली बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ है। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग…
Read Moreडोंगरगढ़ : जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू ने ग्राम पिपरिया में राजबाई कँवर के कच्चे आवास प्लस 2.0 में शामिल करने किया सर्वेक्षण
पिपरिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जनपद के जनप्रतिनिधि द्वारा मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु आवास सर्वेक्षण में शामिल हो रहे है। इसके तहत जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पिपरिया में राजबाई कँवर के कच्चे आवास का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को समय पर सर्वेक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। सर्वे के…
Read Moreकलेक्टर ऋषव गुप्ता को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’, देवास में किए नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जाएंगे सम्मानित
भोपाल खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2022-23 से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें उनके प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रदान किया जाएगा। देवास के बाद खंडवा में पदस्थ हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने यहां भी नवाचारों की श्रृंखला जारी रखी है। हाल ही में उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए चेयर्स प्रतियोगिता और कोडिंग प्रोग्राम जैसी अभिनव पहल शुरू की है। वहीं, लंबे समय से लंबित दादाजी मंदिर ट्रस्ट का मामला भी सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों का चयन…
Read Moreकवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण
कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षा कवर्धा दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले के आकस्मिक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। सर्किट हाउस में आयोजित…
Read Moreबांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या, घर से उठाकर ले गए बदमाश और पीट-पीटकर ली जान
ढाका बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता को घर से अगवा किया गया और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश के मीडिया आउटलेट में ये जानकारी दी गई है। 'डेली स्टार' अखबार ने पुलिस और परिवार के हवाले से बताया कि ढाका से लगभग 330 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। स्थानीय…
Read Moreसुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना। वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार जनता की हितों के लिए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का गम्भीरता से निराकरण कर रही है,…
Read Moreजाति विशेष पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, वकील ने की शिकायत
मुंबई हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर नाराज नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी कीं। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है। अनुराग के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत एडवोकेट आशुतोष जे. दुबे ने ट्विटर पर एक पोस्ट…
Read Moreआरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा-बेंगलुरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं था
बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि बेंगलुरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं था। जोश हेजलवुड ने ये भी दावा किया कि उनके बल्लेबाजों का पिछले मैचों से सबक नहीं लेने के कारण उन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। आरसीबी को शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से…
Read More
