एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द होगा खत्म, मूल्यांकन का काम 90 प्रतिशत पूरा

 इंदौर  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Result 2025) की बोर्ड परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 21 अप्रैल को बची हुई 20 हजार कॉपियां भी जांच ली जाएंगी। बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल तीन लाख चार हजार 511 कॉपियां जांच के लिए अन्य जिलों से आई थीं। 84 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं इसमें शुक्रवार तक दो लाख 84 हजार एक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल…

Read More

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव अब नक्सल मुक्त हो गया, नक्सलियों ने कहा-हम चाहते हैं एक महीने का युद्ध विराम

 सुकमा सरकार और जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले का कोर नक्सली इलाका बड़ेसट्टी गांव अब नक्सल मुक्त हो गया है। आखिरी 11 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर लिया है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से वादा किया था कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। 11 नक्सलियों किया सरेंडर बड़ेसट्टी गांव के सक्रिय अंतिम 11 नक्सलियों ने सरकार के सामने हथियार डाल दिए हैं। वहीं इस जिले में 22 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया। केंद्रीय गृह मंत्री…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से फिर हिली धरती, अफगानिस्तान बॉर्डर पर था केंद्र

नई दिल्ली अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शनिवार दोपहर आए 5.8 तीव्रता के भूकंप से उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम झटके महसूस किए गए। कश्मीर घाटी और दिल्ली-एनसीआर में भी दोपहर करीब 12:17 बजे कंपन दर्ज किया गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 86 किलोमीटर नीचे थी और इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में स्थित था। यह इलाका पहले से ही भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। कश्मीर घाटी में झटकों के…

Read More

अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम रह गया है, तो फिर संसद भवन को बंद कर देना चाहिए: सांसद निशिकांत दुबे

नई दिल्ली वक्फ संशोधन कानून और पॉकेट वीटो मामले को लेकर छिड़ी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम रह गया है, तो फिर संसद भवन को बंद कर देना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में यह बयान दिया. क्या बोले निशिकांत दुबे? झारखंड की गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, 'कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए.' इससे पहले सुप्रीम…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्व. शिवम गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि, परिजन को बंधाया ढांढस

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल दतिया के गंज राजगढ़ मार्ग में दिवंगत युवा संगीतकार शिवम गोस्वामी के निवास पहुँचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल दुर्घटना में घायल आदित्य तिवारी के निवास भी पहुँचे…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हुआ आगाज, अभिषेक-नायर की जोड़ी क्रीज पर

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। जीटी की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स में एक चेंज हुआ है। सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को खराब फॉर्म के चलते बाहर किया गया है। अभिषेक पोरेल की प्लेइंग XI में एंट्री हुई है। दिल्ली का इंपैक्ट प्लेयर कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।।…

Read More

टेक्सास में भारत की छात्रा को कार ने रौंदा, दोस्तों ने किया फंड रेजिंग, फिर भी नहीं बच सकी

गुंटूर  आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की 23 साल की छात्रा वंगावोलु दीप्ति की टेक्सास के डेंटन सिटी में एक हिट-एंड-रन घटना में मौत हो गई। यह घटना उनकी मास्टर डिग्री पूरी होने से कुछ हफ्ते पहले हुई। 12 अप्रैल की सुबह हुई इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार सेडान ने दीप्ति और उनकी दोस्त स्निग्धा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। दीप्ति को गंभीर चोटें आईं और 15 अप्रैल को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डेंटन पुलिस मामले की जांच कर रही है और…

Read More

जेलेंस्की को बड़ा झटका देने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, क्रीमिया के रूसी कब्जे पर मुहर

 वॉशिंगटन अमेरिका अब रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार हो सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. 2014 में रूस ने क्रीमिया पर सैन्य कार्रवाई कर कब्जा कर लिया था और वहां एक विवादास्पद जनमत संग्रह कराया था. इस जबरन अधिग्रहण को अमेरिका…

Read More

घाटी में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, दफ्तर से बाहर निकल आए लोग

श्रीनगर कश्मीर में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोग डर गए और अपने दफ्तर-घर छोड़कर बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घाटी में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. लोग दफ्तरों से बाहर निकल आए और खुले मैदान में जाकर खड़े हो गए.अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में भूकंप का केंद्र रहा. भूकंप की गहराई धरती से 86 किलोमीटर पर थी. एक दिन पहले उत्तरी चिली में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था. 15 अप्रैल को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो…

Read More

रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये IPL रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजत पाटीदार अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे लिस्ट में सिर्फ साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने रजत पाटीदार से भी पांच पारियां कम खेलीं और 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। रजत पाटीदार ने आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30 पारियों…

Read More

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मां बगलामुखी के किए दर्शन, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

दतिया डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे. उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए. साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया. मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने नेशनल हेराल्ड मामले में कहा, जब कोई गड़बड़ी घोटाला करता है और पकड़ा जाता है, तो वह ये स्वीकार नहीं करता कि उसने गलत किया है. कांग्रेस के नेता भी ऐसा कर रहे हैं. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल में आगजनी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए…

Read More

राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी, द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोच राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर से पहले जब राहुल द्रविड़ टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझा रहे थे, तब सैमसन टीम सर्कल से बाहर दिखाई दे रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले द्रविड़ ने इन सभी रिपोर्ट्स को खारिज किया है।…

Read More

गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का 35वां मैच आज, GT की नजरें टेबल टॉपर बनने पर

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। GT बनाम DC मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल…

Read More

गुजरात: कांग्रेस का AAP संग गठबंधन से इनकार, अकेले लड़ेगी उपचुनाव

 विसावदर गुजरात की राजनीति में उपचुनावों के मद्देनजर हलचल तेज है. एक ओर देशभर में INDIA गठबंधन की बात हो रही है, वहीं गुजरात में कांग्रेस ने अलग राह चुन ली है. अब न कोई गठबंधन, न साझा रणनीति — कांग्रेस ने तय कर लिया है कि वह विसावदर (Visavadar) और कड़ी (Kadi) विधानसभा उपचुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी. गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को यह ऐलान किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने बात करते हुए साफ किया कि यह…

Read More

सिस्टम बना बीमार, मरीजों के हाल बेहाल, स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पेशलिस्ट की तैनाती हुई प्रभावित

जयपुर राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले सरकारी डॉक्टर्स खुद सिस्टम की सर्जरी के मोहताज हो चुके हैं। राज्य में ग्रुप-2 श्रेणी के 1200 से ज्यादा डॉक्टर्स का प्रमोशन पिछले एक साल से लटका हुआ है। सचिवालय में फाइलें धूल खा रही हैं और डॉक्टर्स अपने हक की सीनियरिटी के लिए सरकारी सिस्टम की ‘दवा’ का इंतजार कर रहे हैं। प्रमोशन प्रक्रिया में हो रही देरी की वजह से जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीनियर और जूनियर स्पेशलिस्ट की तैनाती प्रभावित हुई है।…

Read More