भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि…
Read MoreDay: April 20, 2025
कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा
कल यानी 21 अप्रैल को अष्टमी तिथि का संयोग बना है और दिन है सोमवार है। ऐसे में कल का दिन सोम यानी चंद्रदेव के प्रभाव में रहेगा और कल के देवता भगवान शिव रहेंगे। और इस कल के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा जिससे चंद्रमा और गुरु का नवम पंचम शुभ योग बनेगा जबकि चंद्रमा और मंगल की समसप्तक दृष्टि से कल धन योग भी बन रहा है। इस पर कल साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का सुंदर संयोग बना है जो वृषभ, कर्क, तुला, मकर…
Read Moreराजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा पहुंचे उदयपुर, मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश सरकार पर बोला तीखा हमला
उदयपुर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने व्यक्तिगत स्वागत समारोहों को सरकारी कार्यक्रम का रूप दे रहे हैं। “70 साल में पहली बार देखा कि सीएमओ खुद मुख्यमंत्री के स्वागत का विवरण जारी कर रहा है, जबकि यह कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का होना चाहिए था,” डोटासरा ने कहा। “जनता जानती है, स्वागत नहीं समाधान…
Read Moreरुबीना दिलैक को आसिम रियाज के फैन ने दी जान से मारने की धमकी
मुंबई आसिम रियाज एक बार फिर से अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियां बटो रहे हैं और उनके फैंस अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से भयंकर बहस हुई थी। अब एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने का दावा किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस के परिवार को धमकाया है। दरअसल, अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक के बारे में गलत…
Read Moreनशे के खिलाफ पुलिस सख्त, बाइक से गांजा तस्करी करने वाला गिरफ्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ…
Read Moreसाल्हावास के रहने वाले हिमांशु जाखड़ ने अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, पूरे गांव में खुशी का माहौल
झज्जर हरियाणा के झज्जर हिमांशु जाखड़ सऊदी अरब के दम्मम में चल रही एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। हिमांशु की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। हमांशु जाखड़ पुत्र दलबीर जाखड़ गांव साल्हावास के रहने वाले है। हिमांशु ने एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 67.57 मीटर भाला फेंककर भारत के लिए पहला और एकमात्र स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, क्षेत्र और जिले बल्कि पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है। इससे…
Read Moreजितेश शर्मा ने शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को सीजन की पांचवी जीत दिलाई
नई दिल्ली विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। विराट कोहली ने…
Read Moreमुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
बेंगलुरु मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बदलाव किया है। राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। मुंबई की टीम बिना बदलाव के उतरी है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में सात मैच खेलते हुए तीन जीते हैं और चार में उसे हार मिली है। वहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर में 2 चीतों के छोड़े जाने के अवसर पर दी प्रदेश के नागरिकों को बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के छोड़े जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है। इस लुप्त प्रायः प्रजाति के वन्य प्राणी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश में पहली बार लाया गया था। अब इन चीतों का कुनबा बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों…
Read Moreआगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के तेवर इस बार अलग, मोदी और नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है: खरगे
पटना आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के तेवर इस बार अलग हैं। सात अप्रैल को सांसद राहुल गांधी बिहार आए थे। 11 अप्रैल को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आए थे। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बक्सर में जनसभा को संबोधित किया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बक्सर में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं बिहार के उन सभी लोगों को नमन करता हूं जिनके विचार आज देश-दुनिया में याद किए जाते…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु, संत शिरोमणि गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनके विचार सर्वदा हम सभी को सत्य, सहिष्णुता और धर्मनिष्ठा के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Read Moreसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreमेघनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक की हालत गंभीर
झालावाड़ घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। झाबुआ जिले के मेघनगर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक…
Read Moreअखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में माहिर है भाजपा
प्रयागराज समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। अखिलेश रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे और सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में भाजपा माहिर है। महाकुंभ में भी कुछ इसी तरह का खेल किया गया। सीएम योगी ने इंटरव्यू में…
Read Moreभोपाल मंडल द्वारा लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास
वातानुकूलित लोको, उन्नत प्रशिक्षण, और बेहतर कार्य वातावरण के साथ लोको पायलटों के लिए सुविधा संपन्न वातावरण का निर्माण भोपाल भारतीय रेलवे के समर्पित लोको पायलट भारतीय रेल परिचालन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो देशभर में यात्री एवं मालगाड़ियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं कुशलता से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके कार्य वातावरण को और अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा अनेक पहलें की जा रही हैं, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2024-25 के…
Read More
