इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई पहले ही इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका, अब कोचिंग स्टाफ का ऐलान

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पहले ही इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। अब इस टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। आमतौर पर जूनियर टीम या फिर जिस टूर पर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं होते वहां NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच बनकर जाते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश कानिटकर को भारतीय ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। कानिटकर के अलावा, असम के सुभोदीप…

Read More

बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या

बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने बच्ची का शव मिलने के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर थाना इलाके में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गत 16 मई की शाम से लापता थी। पुलिस ने 17 मई की दोपहर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान…

Read More

आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला जाएगा, गिल और कुलदीप के नाम दर्ज होगा इतिहास

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला जाएगा। यह मैच आईपीएल स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा था। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा में तनाव बढ़ने के बाद अचानक यह मैच बीच में ही रोक दिया गया था। उस वक्त पंजाब की टीम 10.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी। जब यह मैच नए सिरे से खेला जाएगा तो दिल्ली नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। फिलहाल दिल्ली का आज…

Read More

बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर जीप पर पलटा ट्रक, चार की मौत

बांसवाड़ा बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर डूंगरपुर जिले के पिंडावल के समीप शनिवार रात एक ट्रक जीप पर जा पलटा। हादसे में जीप में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में सवार लोग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार तड़के मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला जा सका। साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पिंडावल गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर एक परिवार के लोग जीप से वापस अपने गांव लौट…

Read More

सात क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने सात क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया। आरोपी तस्कर भूसे की आड़ में यह अवैध सामग्री तस्करी कर रहा था। इससे एक दिन पहले ही पुलिस ने 9 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा बरामद किया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी…

Read More

यूक्रेन में खूनी खेल बंद किया जाना चाहिए: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्धविराम के लिए वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। उन्होंने कहा, हम राष्ट्रपति पुतिन से यह 'खूनी खेल' बंद करने के लिए बात करेंगे। ट्रंप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विषय होगा "रक्तपात रोकना।" अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो के सदस्यों से भी बात करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप…

Read More

यूपी के जाैनपुर में पुलिस टीम को कुचलने वाले बदमाश को किया ढेर, दो साथी घायल

जौनपुर जाैनपुर में बीत रात में पशु तस्करों ने पिकअप से थाना जलालपुर की चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से टक्कर मारा था। हादसे में प्रतिमा को गंभीर चोट आने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में ईलाज चल रहा है। जिले में सतर्कता के साथ गोतस्करों के खिलाफ चेंकिग अभियान के निर्देश दिए गए थे। 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने खुज्जी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ चेंकिग कर रहे थे। रात करीब 11.50 बजे आजमगढ़-वाराणसी रोड़…

Read More

हैदराबाद में जिंदा जले कई लोग, चारमीनार के पास गुलजार हाउस में लगी भीषण आग

हैदराबाद तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के…

Read More

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडाड़ गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बगीचा विकासखंड के शहीद जवान  एल. के. तिर्की की पत्नी  रोजालिया तिर्की, शहीद…

Read More

मैक्सिकन नौसेना का जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, 277 लोग थे सवार

न्यूयॉर्क अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ जब मैक्सिकन नौसेना का जहाज ‘Cuauhtémoc’ ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस हादसे में जहाज पर सवार कम से कम 19 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की पुष्टि न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने एक प्रेस ब्रीफिंग में की है। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात 8:26 बजे हुई, जब जहाज ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुजरने का प्रयास कर रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

भारत ने बांग्लादेश पर आर्थिक की स्ट्राइक, रेडिमेड कपड़े समेत प्लास्टिक और इन सामानों के आयात पर लगाई रोक

नई दिल्ली पाकिस्तान की लंका लगाने के बाद अब भारत सरकार ने बांग्लादेश का बैंड बजाने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत ने बांग्लादेश पर आर्थिक स्ट्राइक करते हुए आने वाले सामान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। पाकिस्तान और चीन परस्त मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ भारत ने कड़ा एक्शन लेते हुए  जमीनी रास्तों से रेडिमेड कपड़ों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसे कुछ सामानों के आयात पर शनिवार को प्रतिबंध लगा दिए। सिर्फ न्हावा शेवा (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, नवी मुंबई) और कोलकाता समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2025 का 60वां मैच आज

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2025 का 60वां मैच आज यानी रविवार, 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी की टीम की नजरें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने पर होगी। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी को भी अगले राउंड का टिकट मिल…

Read More

मंत्री सारंग ने अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की समीक्षा

भोपाल खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में खेल और युवा कल्याण की बैठक में नाथू बरखेड़ा में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कार्य के प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री सारंग ने फेज-II में हो रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की डिजाइनिंग और ले-आउट में और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित मल्टीलेवल पार्किंग के स्थान पर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाने एवं ओपन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर हफ्ते निर्माण कार्य…

Read More

देशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री साय हुए शामिल

रायपुर  "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर  जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के चराईडांड में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकली गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांव के शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकली गई इस भव्य यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा लिए जशपुर विधायक  रायमुनि भगत , नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष   सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भरत सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता,  कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर   नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी  …

Read More

मुख्यमंत्री साय ने शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का किया लोकार्पण

   रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय मुद्रणालय के नवनिर्मित भवन और वहां की प्रकाशन तथा अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया।     राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। मुद्रणालय का पुराना भवन अत्याधिक पुराना होने के कारण नये…

Read More