भोपाल केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे "जल संचय, जनभागीदारी" अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। खंडवा जिले ने जल संचय करने वाले जिलों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहां राज्यों की श्रेणी में देश में मध्यप्रदेश चौथे नंबर है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने प्रदेश और जिलों की रैंकिंग जारी की है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जल संरक्षण अभियान में मध्यप्रदेश सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।…
Read MoreDay: June 2, 2025
मुंबई को हराकर फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर ने रच डाला इतिहास
अहमदाबाद आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार जीत हासिल की. उसने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. अब उसे पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए इसी मैदान पर 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराना होगा. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने यादगार पारी खेली. उन्होंने 41 गेंद पर नाबाद 87 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. आईपीएल में पहली बार पंजाब ने…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 05 नग नाव प्रदाय किया और संयुक्त वन प्रबंधन समिति भोंगापाल को तमुर्रा नाला में बांस नौका विहार केंद्र के शुभारंभ के लिए सामग्री बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला समूह के अध्यक्ष सुनीता नाग सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर भोंगापाल में पीपल के पौधे का रोपण…
Read Moreरायपुर : मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू पशु का वितरण कर इस महती योजना का राज्य स्तरीय आगाज हुआ। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से दुधारू पशु प्रदाय योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों क्रमशः जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों के महिला हितग्राहियों को कुल…
Read Moreघरेलू विद्युत उपभोक्ता विद्युत व्यवधानों से मुक्ति पाएं, स्वैच्छिक भार (लोड) वृद्धि स्वीकृत करवायें
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसर के वास्तविक विद्युत भार के अनुरूप अपने कनेक्शन की भार वृद्धि स्वेच्छा से स्वीकृत कराना सुनिश्चित करा लें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत भार की वृद्धि स्वेच्छा से कराने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ता कंपनी के पोर्टल पर स्वेच्छिक ऑनलाइन आवेदन कर भार वृद्धि करा सकते हैं। गौरतलब है कि विद्युत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रबुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि भोंगापाल 6 वीं शताब्दी का चैत्य है, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है। यह…
Read Moreमध्य प्रदेश में किराएदारी अधिनियम लागू करेगी सरकार
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार अब राज्य में नया किराएदारी अधिनियम लागू करने जा रही है। इसके माध्यम से मकान मालिक और किराएदार दोनों के अधिकारों को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए अधिनियम का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। यह अधिनियम शहरी क्षेत्रों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों की व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों पर भी लागू होगा। नए विधेयक के अनुसार, किराएदार को अनुबंध में निर्धारित अवधि…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेदजनक व्यवहार पर चार पुलिस अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा खेदजनक व्यवहार की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी- डीआईजी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन पुलिस अधिकारियों द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है।
Read Moreविश्व सुंदरी ओपल सुचाता चुआंगश्री बॉलीवुड में करना चाहती हैं काम
हैदराबाद थाइलैंड की 21 साल की ओपल सुचाता चुआंगश्री मिस वर्ल्ड 2025 बन गईं हैं। 31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का ग्रैंड फिनाले देर रात हुआ। इसमें थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने एथियोपिया की हासेट डेरेज, थाइलैंड की सुचाता चुआंगश्री, पोलैंड की माजा क्लाज्दा और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम को पीछे छोड़कर विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड के ग्रैड फिनाले में वाइट एंब्लिश्ड गाउन पहना जो ना सिर्फ हीलिंग बल्कि साहस का…
Read Moreप्रदेश में चुनाव में बड़े बदलाव की तैयारी, पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनने का अधिकार सीधा जनता के पास
लखनऊ प्रदेश सरकार सांसद और विधायक की ही तरह यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता से कराने पर मंथन कर रही है। सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार जल्द ही इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है। माना जा रहा है कि अगर केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया तो आगामी पंचायत चुनाव में ही इस नई चुनाव प्रक्रिया को लागू कर दिया जायेगा। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इसकी…
Read Moreराजस्थान में फिर बदला मौसम, बारिश और आंधी से प्रदेश में गर्मी से राहत
जयपुर राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज से 4 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दोपहर के बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकते हैं। मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी और तेज आंधी भी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मई महीने में जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री…
Read Moreमध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को जून की इस तारीख को बड़ी खुशखबरी मिल सकती, खाते में आएंगे 1250 रुपए
भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। आज रविवार से जून का महीना लग गया है। इस महीने में योजना की 25वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत फिर 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि दी जाएगी। आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख तक जारी कर दी जाती थी, लेकिन अप्रैल 2025 से तारीख में बदलाव किया गया है।इस दौरान…
Read Moreसांची : प्रदेश की पहली सोलर सिटी अब अंधेरे में डूबी नजर आ रही, 2000 घरों में से केवल 20 में ही सोलर पैनल
रायसेन विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटक स्थल रायसेन जिले की सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी का दर्जा दिया गया था, जो आज अंधेरे में डूबी नजर आ रही है। करोड़ों की लागत से बनाई गई इस परियोजना के बड़े-बड़े दावे आज सवालों के घेरे में हैं। सांची में स्तूप रोड और स्टेशन रोड पर लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। जिन सड़कों पर रोशनी बिखरनी थी, वहां अब अंधेरा पसरा है। सांची के 2000 घरों में से केवल 20 में ही सोलर पैनल लगाए गए हैं। जो…
Read Moreविदेशी निवेशक भी मान रहे भारत का लोहा, डर खत्म हुआ तो शेयर मार्केट में लगा दिया ढेर सारा पैसा
मुंबई विदेशी निवेशकों (FIIs) को फिर से भारतीय बाजार से उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। वे एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं। मई के महीने में उन्होंने खूब खरीदारी की है। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, मई के महीने में विदेशी निवेशकों ने 18,082 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह लगातार दूसरा महीना है जब FIIs ने भारतीय बाजार में खरीदारी की है। अप्रैल में भी विदेशी निवेशकों ने 4,243 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इससे पहले, साल की शुरुआत में उन्होंने भारतीय बाजार…
Read Moreयशवंत क्लब की सदस्य रही खुशी कूलवाल की आत्महत्या का मामला फिर से प्रकाश में, राजनेताओं के नाम आने से जांच दबा दी थी
इंदौर इंदौर में एक समय के सबसे चर्चित और हाईप्रोफाइल सुसाइड केस खुशी कूलवाल की फाइल फिर से ओपन हो गई है। यह खबर ही अपने आप में इंदौर के कुछ नेताओं, कारोबारियों और अधिकारियों के लिए बेचैन करने वाली है। उस समय भी कई नामों की जांच हो रही थी लेकिन मामला दबा दिया गया। कैसे खुली फाइल कूलवाल ने 37 साल की उम्र में जुलाई 2018 में होराइजन ओएसिस पार्क महालक्ष्मीनगर में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। बड़े कारोबारी मयंक से तलाक लेने के बाद…
Read More
