आगरा उत्तर प्रदेश आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक साथ 6 किशोरियां नदी में डूब गईं। इनमें से चार की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी किशोरियां यमुना में नहाने के लिए आई थीं। पैर फिसलने के कारण वे गहराई में चली गईं, जिससे चार की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सभी 6 किशोरियों को बाहर निकाल लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम…
Read MoreDay: June 3, 2025
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन से मिला विराट कोहली को सपोर्ट, पूर्व पीएम बोले-RCB मेरी टीम
नई दिल्ली आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। देश और दुनिया से तमाम हस्तियां दोनों टीमों को सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच विराट कोहली को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का सपोर्ट मिला है। आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए सुनक इन दिनों भारत आए हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऋषि सुनक ने आरसीबी को अपनी टीम बताया है। सुनक ने कहाकि मेरी शादी बेंगलुरु के परिवार से हुई है। ऐसे में आरसीबी मेरी टीम है। सुनक…
Read MoreRBI नेदिया 2000 रुपए के नोट को लेकर आया नया अपडेट
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा दो साल पहले ₹2000 के नोट को प्रचलन से हटाने के ऐलान के बावजूद अब भी करीब ₹6,181 करोड़ मूल्य के ऐसे नोट बाजार में मौजूद हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, इन नोटों की कानूनी वैधता अब भी बनी हुई है। ₹3.56 लाख करोड़ से घटकर ₹6,181 करोड़ RBI ने 19 मई 2023 को ₹2000 के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। उस दिन तक इन नोटों का कुल प्रचलन ₹3.56 लाख करोड़ था लेकिन 31 मई 2025…
Read Moreयोगी सरकारअग्निवीरों को देगी 20% आरक्षण, आयु में मिलेगी 3 वर्ष की छूट भी
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य पुलिस बल में कई पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद एक एजेंसी से बात करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अग्निपथ योजना के तहत अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को सेवा के बाद सार्थक अवसर प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि यह एक…
Read Moreअबॉर्शन चाहने वाली रेप पीड़िताओं से आईडी प्रूफ मांगने पर जोर न दें अस्पताल: दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िताओं के गर्भपात (MTP) को लेकर अस्पतालों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कोर्ट ने साफ कहा है कि अस्पताल अदालतों द्वारा आदेशित मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) मामलों में निदान परीक्षण या अल्ट्रासाउंड की मांग करने वाली नाबालिग बलात्कार पीड़ितों से पहचान प्रमाण की मांग नहीं कर सकते हैं. एक महत्वपूर्ण फैसले में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने जोर दिया कि अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को यौन उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशील और उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, खासकर नाबालिग लड़कियों से…
Read Moreसात साल पुराने मामले में कांग्रेस विधायक निलेश उईके को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई
पांढुर्णा सात साल पुराने सड़क हादसे के एक मामले में पांढुर्णा से कांग्रेस विधायक निलेश उईके और उनके सहयोगी योगेश मरकाम को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। एमपी/एमएलए विशेष न्यायालय के विशेष न्यायाधीश तथागत याग्निक ने यह फैसला सुनाते हुए दोनों पर 500-500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जानिए, क्या है मामला घटना 20 मई 2017 की है। विधायक निलेश उईके ने अपने साथी योगेश मरकाम को एक बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर चलाने को दिया था। यह ट्रैक्टर योगेश के…
Read Moreकृषि आउटरीच कार्यक्रम के तहत किसानों और महिलाओं को मिला करोड़ों का ऋण समर्थन
एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 2 जून को एक विशेष कार्यक्रम “कृषि आउटरीच” का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मंडल कार्यालय बिलासपुर से उप मंडल प्रमुख श्री दिब्य रंजन नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बैंक की इस पहल की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बैंकिंग…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई संपन्न स्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश भरतपुर क्षेत्र में हो रही अवैध वनों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए…रेणुका सिंह कलेक्टर की अध्यक्षता में विकास कार्यों की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित एमसीबी जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम…
Read Moreभाजपा 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर सघन अभियान चलाएगी
भाजपा 9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के तहत मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर सघन अभियान चलाएगी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने बताया : छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों की संरचना की गई रायपुर भारतीय जनता पार्टी आगामी 9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर देशव्यापी सघन अभियान चलाएगी। कार्यक्रम के…
Read Moreमध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, 40 से 60Km/घंटा रहेगी आंधी की रफ्तार, भोपाल-इंदौर में भी आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल जून की शुरुआत के साथ ही नौतपा के आखिरी दिनों में तेज धूप और उमस का दौर मध्य प्रदेश में देखा गया. सुबह के समय बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं. वहीं शाम होते ही कई जिलों में बारिश हुई. भोपाल सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई. अगले दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो भिंड, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना,…
Read Moreकार्य में लापरवाही बरतने पर 6 पटवारियों को कलेक्टर ने दिया निलंबन का नोटिस
खंडवा बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने जिले की समस्त पक्की छतों पर रूफवॉटर हार्वेस्टिंग कार्य किए जाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने इस कार्य को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो शासकीय भवन शेष है उनपर रूफवॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाए। इसके बाद रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य को शासकीय आवासों में, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में, दो मंजिला आवासीय भवनों आदि में चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक, वर्कशॉप, संगोष्ठी आदि आयोजित कर जनता को रूफ वॉटर…
Read Moreभोपाल में चांदी का भाव 1 लाख पार, सोने के दाम में 2,060 रुपये की बढ़त
भोपाल अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ठहरें, आज रेट चेक कर लें. चांदी ने रिकॉर्ड बनाते हुए 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का भाव पार कर लिया है. भोपाल के सराफा बाजार में आज सोने के भाव में 2,060 रुपये की तेजी आई है, जबकि चांदी 4,010 रुपये की बढ़त के साथ तेज हुई है. भोपाल में आज मंगलवार (3 जून) को सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं: भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट: आज: 89,769 रुपए/10 ग्राम बीते दिन: 87,881…
Read Moreलगभग दो दशक का इंतजार… कप्तान पाटीदार और श्रेयस हैं लेकिन असली अग्निपरीक्षा तो कोहली की है!
अहमदाबाद 18 साल, यानी एक पीढ़ी का सफर, ना जाने कितने सपने, उम्मीदें और टूटते भरोसे… पर इस वक्त यही सपने, उम्मीदें और भरोसे 2 IPL टीमों पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ जुड़े हुए हैं. दोनों टीम ने कई बार खिताब जीतने की कोशिश की, कई बार जीत दरवाजे तक पहुंची, लेकिन हर बार कुछ ना कुछ ऐसा हुआ कि दोनों टीमों को मायूसी झेलनी पड़ी. अब एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराने की दहलीज पर है. खास बात यह है कि मंगलवार (3…
Read Moreशुक्रवार से चल सकती है ग्वालियर-बेंगलुरू ट्रेन, लगेंगे 22 कोच, आ गई स्टॉपेज की लिस्ट
ग्वालियर ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच चलने वाली नई ट्रेन की समय-सारणी रेल विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसके बाद इसके संचालन को लेकर जारी कयासों का दौर खत्म हो गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर समय-सारिणी के साथ इसकी जानकारी साझा की। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के लाखों युवाओं, नौकरी पेशा लोगों और यात्रियों में इस नई मंजूर ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को लेकर उत्सुकता थी। रेलगाड़ी हर शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रविवार को बेंगलुरु पहुंचेगी। इस…
Read Moreपुलिस ने अवैध नकली नोटों की छपाई और संचालन करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया
देवास पुलिस ने अवैध नकली नोटों की छपाई और संचालन करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों के कब्जे से लगभग 16 लाख रु के नकली नोट जब्त किए हैं. बैंक नोट प्रेस थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे नेटवर्क की छानबीन शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इसमें अन्य राज्यों के गिरोह भी शामिल हो सकते हैं. देवास में छप रहे थे नकली नोट दरअसल, असली नोटों की छपाई की एक इकाई बैंक नोट प्रेस…
Read More
