सुवेद पारकर और विक्रांत औती की अर्धशतकीय पारियों के दम पर बांद्रा ब्लास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंचा

मुंबई  सुवेद पारकर और विक्रांत औती की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां एमएससी मराठा रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  ब्लास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी और अंतिम टीम है। ईगल थाने स्ट्राइकर्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स और एमएससी मराठा रॉयल्स ने पहले ही अंतिम चार का टिकट पक्का कर लिया है। जीत के लिए 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारकर और औती ने पहले…

Read More

अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराया

अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराया। कोको गाफ ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से मात दी। इसके साथ ही कोको ने अपना रोलैंड गैरोस खिताब जीता। पहला सेट करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद कोको ने अपने गियर बदले और अगले दो सेट में नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका को छकाते हुए फ्रेंच ओपन जीता। कोको गाफ ने जीत के बाद स्टैंड में मौजूद अपनी मां और…

Read More

आज होगा फ्रेंच ओपन 2025 फाइनल, सिनर और अल्काराज की होगी महा भिड़न्त भिड़ंत

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्काराज के बीच आज यानी रविवार 8 जून को फ्रेंच ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों धाकड़ खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के लिए लड़ाई लड़ेंगे। शुक्रवार देर रात खेले दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में इटली के यानिक सिनर ने सर्बिया के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया था। सिनर ने तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी जीत पक्की की। वहीं, पहले सेमीफाइनल में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी…

Read More

खाटूश्यामजी पहुंची दो महिलाओं के साथ आए बच्चे को लेकर बदमाश फरार

सीकर भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने आई दो महिलाओं को बहला-फुसलाकर एक बदमाश उनके साथ मौजूद तीन वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति महिलाओं से जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला था और उसने महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनसे उनका गंतव्य पूछा। महिलाओं ने बताया कि वे खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रही हैं। इस पर बदमाश ने कहा कि वह भी उसी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा है,  इसके बाद तीनों खाटूश्यामजी पहुंचे। मंदिर में पहुंचने के बाद…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड पहुंचते ही सीरीज से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करके दौरे की शुरुआत की

इंग्लैंड भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करके दौरे की शुरुआत की। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी चौकड़ी के अलावा कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया।   रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को भारत का 37वां टेस्ट कप्तान बनाया गया। वह एक अपेक्षाकृत…

Read More

सीएम मोहन यादव के घर गूंजेगी शहनाई, छोटे बेटे ने की सगाई

भोपाल भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) की सगाई खरगौन के सेल्दा निवासी श्री दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता (एमबीबीएस) से पारिवारिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सगाई समारोह में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूजन के बाद दोनों ने अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। डॉक्टर अभिमन्यु एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं सक्रिय…

Read More

बौखलाया पाकिस्तान अब खुलेआम अमेरिका से उन्नत हथियार प्रणाली की गुहार लगा रहा

वाशिंगटन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जोरदार हवाई हमलों से बौखलाया पाकिस्तान अब खुलेआम अमेरिका से उन्नत हथियार प्रणाली की गुहार लगा रहा है। वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और नवाज शरीफ कैबिनेट में मंत्री मुसादिक मलिक ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम और फाइटर जेट्स बेचने की गुहार लगा रहे हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान में सरकार द्वारा किए जा रहे ‘जीत’ के दावों से एकदम उलट है। वायरल हो रहे वीडियो में मलिक कहते हैं, “भारत…

Read More

श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ हो रही, शशांक सिंह ने कहा है कि श्रेयस अय्यर से असल में उनको थप्पड मिलना चाहिए था

नई दिल्ली श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को भले ही आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ हो रही है। कप्तान ने अनकैप्ड प्लेयर्स से भरी हुई टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया, जहां उनको महज 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। फाइनल के कुछ दिन बाद पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपने कप्तान की तारीफ की। उन्होंने उस बात का भी…

Read More

रूस-यूक्रेन युद्ध तीन साल से बिना रुके जारी है, रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों पर कब्जा करती जा रही

कीव/मॉस्को रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल पूरे हो गए हैं। दिन-ब-दिन यह जंग खतरनाक बनती जा रही है। पिछले दिनों यूक्रेन के रूस पर घातक वार और रूस के पलटवार ने युद्ध को और खतरनाक बना दिया है। इस महायुद्ध की सबसे भयावह बात यह है कि यह तीन साल से बिना रुके जारी है। यूक्रेन एक तरफ रूस के भीतर सेंध लगाकर उसकी धरती दहला रहा है तो दूसरी ओर रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों पर कब्जा करती जा रही है। रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायलों को अब अस्पतालों में तुरंत उपचार मिल सकेगा, डेढ़ लाख तक का खर्च उठाएगी सरकार

इंदौर सड़क दुर्घटना में घायलों को अब अस्पतालों में तुरंत उपचार मिल सकेगा। उपचार का डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च सरकार उठाएगी। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम-2025 के तहत मिलेगी। प्रदेश में इस योजना को लागू किया जा रहा है। बता दें कि योजना का लाभ इंदौर के सभी अस्पतालों में मिलेगा और घायलों का कैशलेस उपचार हो सकेगा। इससे सड़क हादसे में घायल को जल्द शुरुआती उपचार मिल सकेगा और उसकी जान बचाई जा सकेगी। इंदौर के सभी अस्पतालों को इसके लिए…

Read More

दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी मुंबई में ठहरा हुआ, मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी तपिश, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चल सकती है लू

भोपाल  दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी मुंबई में ठहरा हुआ है। वैसे तो अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इसी क्रम में प्रदेश में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना एवं खजुराहो में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में पांच एवं इंदौर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार चार दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी…

Read More

ब्रेन ट्यूमर अब नहीं है लाइलाज, नई तकनीक से सफल इलाज, बीमारी के प्रति फैल रही जागरूक

इंदौर मेडिकल हब बन चुके इंदौर में अब गंभीर बीमारियों का इलाज आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किया जा रहा है। ब्रेन ट्यूमर बीमारी का इलाज शासकीय एमवाय अस्पताल और निजी अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों से किया जा रहा है, लेकिन आवश्यक है कि मरीज समय पर इसके लक्षण पहचानकर इलाज करवाएं।   बीमारी के प्रति जागरूक हो रहे हैं लोग विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर के मरीजों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि अब जांच की सुविधाएं छोटे शहरों और…

Read More

सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को आज से देना होगा किराया

इंदौर  सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को रविवार से किराया देना होगा। दो स्टेशन के बीच सफर करने पर पांच रुपये और पांच स्टेशन तक सफर करने पर आठ रुपये शुल्क देना होगा। देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में बैठने के बाद पांचवें वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन (टीसीएस) पर उतरने पर यात्री को आठ रुपये किराया देना होगा। वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से पुन: मेट्रो में बैठ देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन पर लौटने के लिए फिर से आठ रुपये का टिकट लेना…

Read More

अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, आग लगने से डॉक्टर की जिंदा जलकर हुई मौत

भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में कार में आग लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना भुसावर थाना परिसर के पास हुई, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक केबिन से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर विनोद मीणा अपनी कार से वैर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार थाना परिसर से कुछ आगे जाकर नियंत्रण खो बैठी और दूसरी तरफ स्थित एक केबिन से टकरा गई। टक्कर के…

Read More

मांगलिया-सांवेर मुख्य मार्ग पर फाटक बंद, 20 किमी चक्कर लगाकर जाना होगा मांगलिया

इंदौर मांगलिया-सांवेर मुख्य मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। करीब एक साल बंद सांवेर रोड की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। इस मार्ग पर आने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को मांगलिया आने-जाने के लिए 20 किमी लंबा चक्कर लगाकर सफर करना होगा। इनको सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास, डकाच्या या शिप्रा होकर आना-जाना करना होगा।   लोग हो रहे परेशान सांवेर से आने वाले लोगों को भी शिप्रा या डकाच्या का मार्ग चुनना होगा। पीडब्ल्यूडी…

Read More