आर्थिक रूप से कमजोर व असहायों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध: ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को दिव्यांगों को 47 ट्राई साईकिल व 2 व्हील चेयर एवं 359 हितग्राहियों को कामकाजी महिला कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कल्याणी पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण किया। ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित स्थानीय आवास पर यह सहायता वितरित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं अन्य जरूरतमंदों की मदद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने…

Read More

अपने भीतर के पत्रकार को जगाए रखें : कुलगुरु श्री तिवारी

भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के नवनियुक्त सहायक जनसंपर्क अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं अपर संचालक गुरमीत सिंह वाधवा ने किया। इस अवसर पर कुलगुरु श्री तिवारी ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारियों में जन शब्द लगा है इसीलिए उन्हें जन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पी आर ओ को लिखते समय अपने भीतर के पत्रकार को मरने नहीं देना चाहिए, उसे हमेशा जगाए रखना चाहिए। श्री तिवारी…

Read More

योगी सरकार जुलाई से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए नई योजना लागू करेगी, जाने क्या होगा फायदा?

लखनऊ यूपी में गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों को लेकर योगी सरकार नई योजना लागू करने जा रही है। जुलाई से ये योजना लागू हो जाएगी। दरअसल कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए, यूपी सरकार ने पोषण ट्रैकर में 'फेस रिकॉग्निशन सिस्टम' (एफआरएस) को एकीकृत किया है, जिससे गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरों और छह महीने से छह साल की उम्र तक के बच्चों को 'टेक-होम राशन' (टीएचआर) का लक्षित और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो सके। एक बयान अनुसार, एक जुलाई तक पूरे राज्य में 100…

Read More

जल स्‍त्रोंतों को पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण करें-मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुंडम विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरागी में परियट नदी के उद्गम स्‍थल ग्राम खाम्‍हा और कुंडम में हिरण नदी के उद्गम स्‍थल कुंडेश्‍वरधाम में गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्‍त्रोतों का पूजन किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बहुत पहले जबलपुर में परियट नदी से ही जल आपूर्ति होती थी, लेकिन आज इसे पुनर्जीवित करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि हम सब नदियों के जल से संबंध रखते हैं, लेकिन मुख्‍य बात पर विचार…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास पर 20 जून को प्रदेश के गौपालकों एवं गौशाला संचालकों से संवाद करेंगे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास पर 20 जून को प्रदेश के गौपालकों एवं गौशाला संचालकों से संवाद करेंगे। साथ ही गौशालाओं को लगभग 90 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर गौ-शाला सम्मेलन दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जिलों से शासकीय एवं अशासकीय गौ-शाला संचालक एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश…

Read More

सप्रे संग्रहालय में हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह 21 जून को

भोपाल ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय में 21 जून को पूर्वान्ह 10:30 बजे हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे। भारतीय प्रेस परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश दुबे अध्यक्षता करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजयमनोहर तिवारी रहेंगे। इस अवसर पर 'माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान' से प्रखर संपादक श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, 'महेश गुप्ता सृजन सम्मान' से प्रेरक वक्ता डा. विजय अग्रवाल और 'मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से श्री राकेश मालवीय को…

Read More

आगामी 24 जून तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई: मौसम विभाग

नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हो रही बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 जून तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई है। गुरुवार के लिए दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली समेत उत्तर भारत के और इलाकों में पहुंच सकता है। आज का मौसम – तापमान और हवाएं अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईरान से भारतीयों की वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 110 भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित "ऑपरेशन सिन्धु" संकट के समय में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का पर्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता 'नए भारत' के अतुल्य सामर्थ्य और कर्तव्यबोध का प्रेरणादायक प्रमाण है। भारत सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है…

Read More

मुंबई लोकल ट्रेनें में महिला कोच में अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हुआ आरोपी, टोकने पर भड़का, ट्रेन से कूदने की कोशिश

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में लोकल ट्रेनें जहां लाखों यात्रियों की जीवनरेखा हैं, वहीं आए दिन इनमें हो रही सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला 14 जून को सामने आया, जब एक शख्स ने महिला कोच में घुसकर बेहद अश्लील हरकतें कीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की है, जब भीड़भाड़ वाले समय में एक…

Read More

सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…

Read More

सिकल सेल उन्मूलन, सबके विश्वास, साथ और प्रयास से होगा : राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल के संपूर्ण उन्मूलन के लिए हम सबकी सक्रिय सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। सबके विश्वास, साथ और प्रयासों से ही रोग का उन्मूलन होगा। राज्यपाल श्री पटेल विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रदेश की जनता के नाम संदेश और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों पर आधारित…

Read More

भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया. शिकायत की जांच…

Read More

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा- भारत सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंधु' पर गुरुवार को कहा कि भारत सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी दल को पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बताया। सैयद शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जब भी भारतीय नागरिकों को विदेश में किसी संकट का सामना करना पड़ा है, मोदी…

Read More

मेट्रो इन दिनों’ और ‘ठग लाइफ’ से फिर से सिनेमाघरों में लौटना घर लौटने जैसा: अली फज़ल

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल का कहना है कि मेट्रो… इन दिनों' और 'ठग लाइफ' जैसी फिल्मों से फिर से सिनेमाघरों में लौटना उनके लिये घर लौटने जैसा है। मिर्जापुर जैसी हिट वेब सीरीज, खुफ़िया जैसी सराही गई फ़िल्म, और हॉलीवुड फ़िल्म 'कंधार' के बाद अब अभिनेता अली फज़ल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी दो आगामी फ़िल्में – मणिरत्नम की ठग लाइफ और अनुराग बसु की मेट्रो… इन दिनों जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं। अपनी इस वापसी को लेकर अली…

Read More

कानपुर डीएम और सीएमओ के बीच चल रहे विवाद में बड़ा ऐक्शन, डीएम ने दिखा दिया दम, कानपुर सीएमओ सस्पेंड

कानपुर कानपुर डीएम और सीएमओ के बीच चल रहे विवाद में बड़ा ऐक्शन हुआ है। यूपी सरकार ने कानपुर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया। उनकी जगह श्रावस्ती के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदयनाथ को कानपुर का नया सीएमओ बनाया गया। डीएम से उलझने के बाद डॉ. हरिदत्त ने ट्रांसफर और निलंबन रुकवाने को लेकर काफी कोशिश की लेकिन सब बेकार हो गई। डॉ. हरिदत्त नेमी को कानपुर से न हटाए जाने की स्पीकर महाना से लेकर कई विधायक भी सिफारिश कर चुके हैं। इसके बाद भी…

Read More