11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 को अटल पथ पर, सीएम डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री उइके होंगे शामिल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का "राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम" शनिवार 21 जून को प्रातः 6 बजे भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित होगा। "एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम पर यह वृहद आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संबोधन भी होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उनके संबोधन का भी सजीव प्रसारण होगा उसके पश्चात सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…

Read More

दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान टकराया, एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी

नई दिल्ली  एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइंस ने एक बयान में कहाकि विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसेक बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एयर इंडिया ने कहाकि विमान को खड़ा कर दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है। यात्रियों को ठहराने का…

Read More

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, बोले – स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है।   मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध…

Read More

रूस में एक महिला कार्यकर्ता को मॉस्को की सैन्य अदालत ने 22 साल की सजा सुनाई

रूस  रूस में एक महिला कार्यकर्ता को मॉस्को की सैन्य अदालत ने 22 साल की सजा सुनाई है। इनका नाम नादेज्दा रॉसिंस्काया है, जिन्हें नादिन गीजलर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने 'आर्मी ऑफ ब्यूटीज' नामक समूह चलाया, जिसने 2022-23 में रूसी नियंत्रण वाले यूक्रेन के हिस्सों में लगभग 25,000 लोगों की मदद की थी। रॉसिंस्काया को फरवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर देशद्रोह व आतंकवादी गतिविधियों में सहायता का आरोप लगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन के अजोव बटालियन के लिए दान मांगने वाला…

Read More

सौतेले पिता ने हिंदू बच्चे का जबरदस्ती कराया खतना, महिला ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया

इंदौर शंकर नगर (खजराना) निवासी एक महिला ने पति शाहनवाज, ससुर सलीम पटेल और देवर सोहेल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने 14 वर्षीय बच्चे की जबरदस्ती खतना करवा दी। उससे कुरान पढ़ने के लिए कहा। हिंदू धर्म छोड़कर मुसलमान बनने की धमकियां दी। दरअसल, महिला की यह दूसरी शादी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पटेल नगर निवासी शाहनवाज खान से दूसरी शादी हुई है। पहले पति से एक बेटी और बेटा है। आरोपी ने श्याम पटेल बनकर महिला से शादी की…

Read More

भमौरी में मुस्लिम ने हिंदू बनकर लड़की को फंसाया, दो साल तक किया दुष्कर्म, कमल बनकर मिलता रहा फरदीन

इंदौर भमौरी क्षेत्र की एक युवती मुस्लिम युवक-युवती के चुंगुल में फंस गई। युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और दो साल तक उसका शारीरिक शौषण करता रहा। पीड़िता ने युवती से चर्चा की, तो उसने इस्लाम कबूल कर मुसलमान बनने का दबाव बनाया। गुरुवार रात हिंदू संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हुए। मुस्लिम युवक युवती के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आटी एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया।    कमल बनकर मिलता रहा फरदीन 18 वर्षीय पीड़िता माता-पिता के साथ रहती है। वह नीट की तैयारी कर…

Read More

राजभवन में तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का स्‍थापना दिवस मनाया गया

भोपाल   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राज्यों के स्थापना दिवस के आयोजन से एकता की भावना और एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार होती है। देश की विविधता को समझकर, विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की व्यापक और दूरगामी सोच का नतीजा है। अभियान की पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने देशवासियों का भारत की एकता को मजबूत बनाने…

Read More

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा 23 जून से, एडमिट कार्ड जारी

जयपुर राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।   आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट…

Read More

सड़क परिवहन मंत्रालय 2026 से सभी नए निर्मित टू-व्हीलर के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को अनिवार्य बनाने की तैयारी कर रहा

नई दिल्ली  सड़क सुरक्षा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अगले साल यानी जनवरी, 2026 से सभी नए निर्मित टू-व्हीलर के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को अनिवार्य बनाने की तैयारी कर रहा है। इनमें स्कूटर, मोटरसाइकिल और बाइक शामिल होंगे। इसके अलावा, मंत्रालय एक नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है जिसके तहत सभी टू-व्हीलर निर्माताओं और डीलरशिप को हर नए वाहन के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित दो हेलमेट उपलब्ध कराने होंगे। इस वजह से हो…

Read More

पाकिस्तान को चीन द्वारा फाइटर जेट मिलना हैरान करने वाली बात नहीं है: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट

नई दिल्ली  भारतीय वायुसेना (IAF) के दिग्गजों ने इस बात पर चिंता जताई है कि चीन पाकिस्तान को 40 शेनयांग जे-35 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) देगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि वह 40 जे-35 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, केजे-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और एचक्यू-19 बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदेगी। पाकिस्तान को J-35 की बिक्री चीन द्वारा पांचवीं पीढ़ी के जेट का पहला निर्यात होगा। इस…

Read More

राजा सोमेश्वर की भूमिका निभाना अत्यंत समृद्ध अनुभव रहा :रोनित रॉय

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय का कहना है कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ऐतिहासिक ड्रामा ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में राजा सोमेश्वर की भूमिका निभाना उनके लिये अत्यंत समृद्ध अनुभव रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का भव्य शो ' चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ अपनी दमदार कहानी, आकर्षक दृश्यों और प्रभावशाली अभिनय के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। भारत के महानतम शासकों में से एक की असाधारण गाथा को प्रस्तुत करते हुए, यह शो अब एक ऐतिहासिक मोड़ की ओर बढ़ रहा है।राज्याभिषेक का वह क्षण जब सम्राट सोमेश्वर…

Read More

वंदे भारत एक्सप्रेस में सीट बदलने से इनकार करने पर एक यात्री की झांसी स्टेशन पर लोगों ने की पिटाई

ग्वालियर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। बताते हैं कि यात्री ने ट्रेन में यात्रा कर रहे उप्र के झांसी के बबीना सीट से भाजपा विधायक राजीव सिंह के साथ सीट बदलना स्वीकार नहीं किया था। सीट बदलने की बात को लेकर विधायक व यात्री में हल्की नोंकझोक हो गई थी। बताया जा रहा है कि विधायक सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच ई-2 में पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से सवार…

Read More

अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदता है तो उसके गंभीर नतीजे होंगे, चीन का साथ मिलते ही रूस ने क्या-क्या कहा

मॉस्को ईरान-इजरायल युद्ध पर जहां दुनिया के बड़े देश दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं, वहीं अमेरिका के दो पुराने दुश्मन रूस और चीन खुलकर ईरान के समर्थन में आ गए हैं। दोनों ही देशों ने अमेरिका को इस जंग में कूदने से परहेज करने की नसीहत दी है और दो टूक कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदता है तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। दोनों ताकतवर देशों के राष्ट्रपतियों ने करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत की है। इसके बाद दोनों ही…

Read More

ईरान ने सिर्फ भारत के लिए खोला एयरस्पेस, 1000 भारतीय आ रहे दिल्ली, भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत

नई दिल्ली ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए अपने बंद हवाई क्षेत्र को विशेष रूप से भारत के लिए खोलने का फैसला किया है। युद्ध प्रभावित ईरानी शहरों में फंसे छात्रों की आपातकालीन निकासी के लिए उठाया गया बड़ा और साहसिक कदम है। इसे भारतीय कूटनीति की जीत भी कहा जा रहा है। ऑपरेशन सिंधु के तहत कम से कम 1,000 भारतीयोंं के आज दिल्ली पहुंचने की संभावना है। आज रात दो निकासी उड़ानें भारत पहुँचेंगी। इनमें कई छात्र हैं। ईरान द्वारा हवाई मार्ग खोले जाने के बाद…

Read More

दंगल टीवी पर शुरू हुआ नया शो बड़े घर की छोटी बहू

मुंबई, दंगल टीवी पर अपने दर्शकों के लिये नया शो बड़े घर की छोटी बहू लेकर आया है। टीवी की दुनिया में श्रेष्ठ पारिवारिक मनोरंजन की पहचान बन चुका दंगल टीवी अपने नए धारावाहिक 'बड़े घर की छोटी बहू'को दंगल टीवी और दंगल प्ले ऐप के द्वारा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार है। यह शो विशुद्ध भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों और विचारधारा पर केंद्रित है। बड़े घर की छोटी बहू एक लड़की के पढ़ने की महत्त्वकांक्षा और संकल्प के रूढ़िवादी मानसिकता से होने वाले द्वन्द को बड़े ही भावनात्मक…

Read More