जल गंगा संर्वधन अभियान: जबलपुर में जल स्‍त्रोंतों के उद्गम स्‍थल को बेहतर बनाने की मुहिम

भोपाल  प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में 30 मार्च से जल संरचनाओं के संरक्षण और जल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई की मुहिम चलाई गई थी। जलबपुर में भी जल स्त्रोतों के उद्यगम स्थलों को संरक्षण की दिशा में जल भागीदारी से विशेष प्रयास किये गये है। नदियाँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नदियाँ पेयजल का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं, जो मानव जीवन के लिए आवश्यक है। वहीं कृषि के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ नदियों से आर्थिक गतिविधियाँ भी संचालित होती है। नदियां हमारे लिए प्राकृतिक वरदान…

Read More

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. कल देर शाम दोनों बच्चे दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे. इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे. इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए. इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर परेशान रहे और उसे ढूंढते रहे. वहीं आज सुबह दोनों बच्चों के शव को तालाब से बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आरव…

Read More

राकेश शर्मा के बाद एक और इतिहास! शुभांशु शुक्ला पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन

नई दिल्ली  भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। 40 साल बाद किसी भारतीय ने अंतरिक्ष में कदम रखा है। गुरुवार शाम भारतीय वायु सेना के पायलट शुभांशु शुक्ला के स्पेसक्रॉफ्ट ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक कदम रखा। इस तरह शुभांशु आईएसएस में कदम रखने वाले पहले भारतीय बन गए है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत संघ के सल्युत-7 स्पेस स्टेशन पर आठ दिन रहे थे। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु के अलावा पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों ने भी…

Read More

जल संरक्षण में लोक निर्माण विभाग की अभिनव पहल – ’लोक कल्याण सरोवर’

भोपाल  मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू की गई ‘लोक कल्याण सरोवर’ योजना अब एक सकारात्मक बदलाव की पहचान बन चुकी है। यह योजना इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को भी कैसे साधा जा सकता है। सड़क निर्माण के लिए की जा रही मिट्टी खुदाई के स्थलों को उपयोग में लाते हुए विभाग ने उन्हें स्थायी जल संरचनाओं का रूप देना शुरू किया है। उल्लेखनीय बात यह है कि इन सरोवरों के निर्माण…

Read More

‘खुदा हाफ़िज़ 2’ के बाद फ़ारूक़ कबीर की अगली पेशकश ‘सलाकार’

मुंबई,  एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक फ़ारूक़ कबीर अब अपनी नई फिल्म 'सलाकार' के साथ वापसी कर रहे हैं। 'खुदा हाफ़िज़' जैसी हिट सीरीज़ देने के बाद फ़ारूक़ कबीर इस बार वे एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी लेकर आए हैं, जिसने साहस और हिम्मत से देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। फ़ारूक़ कबीर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म सलाकार का मोशन पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। दिसंबर 2023 में फ़ारुख़ कबीर ने यह भी बताया था कि…

Read More

लोकतंत्र हमारी जीवन शैली की है आत्मा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

70 साल से अधिक आयु के लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क इलाज और आवश्यकता अनुसार एम्बुलेंस सेवा की सुविधा भी दी जाएगी कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री सोलंकी,मंत्री श्री सिलावट, हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष श्री कड़ेल ताम्रपत्र से हुए सम्मानित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की आत्मा और पहचान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारतीय जनमानस में पुराकाल से रचा-बसा…

Read More

UN में भारत का सख्त वार, कहा – ‘पहलगाम हमला दुनिया नहीं भूली’, पाकिस्तान को घेरा

न्यूयॉर्क भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तान की 'राजनीति से प्रेरित टिप्पणियों' और 'नापाक एजेंडे' को आगे बढ़ाने के उसके प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं पर पाकिस्तान के ''अनुचित आरोपों'' और बच्चों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों तथा सीमापार आतंकवाद से ध्यान हटाने के उसके प्रयासों को दृंढता से खारिज करते हुए भारत ने कहा कि दुनिया अभी पहलगाम हमले को नहीं भूली है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कहा, ''हम पाकिस्तान द्वारा उसके…

Read More

मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों से लेकर थाने तक पानी

बलौदाबाजार जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों से लेकर थाने तक पानी घुस गया है. कोतवाली थाने में भरा पानी सुबह तक नहीं निकल पाया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा. वहीं प्रशासन ने रात में ही नाली से अवैध कब्जा हटाया और नालियों की सफाई की तब घरों में भरे पानी की निकासी होने से लोगों को राहत मिली. कोकडी ग्राम पंचायत में सड़क किनारे बसे लोगों ने नाली के ऊपर कब्जा कर लिया था, जिससे नाली की सफाई नही…

Read More

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- आपातकाल के दौरान देश के चारों स्तंभों को कमजोर कर दिया गया था, विरोध करने वाले भेजे गए थे जेल

इंदौर  भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि भारत अनादि काल से लोकतंत्र परंपरा का संवाहक राष्ट्र रहा है, मगर पांच दशक पहले ऐसा काल आया था जो सबसे दुखद, दर्दांत और कलंकित अध्याय था। उस दौर में जिसने विरोध किया उसे जेल में डाला गया था। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में देश भर में भाजपा द्वारा अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इंदौर में संवाददाताओं से बात…

Read More

बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान ने साले की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

जयपुर, राजस्थान के नागौर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सेवानिवृत्त जवान ने अपने साले की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना गोटन थानाक्षेत्र के नोखा चांदावता गांव की है। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ की 174वीं बटालियन से सेवानिवृत्त 48 वर्षीय मनरूप नागौर के पीपाड़ थानाक्षेत्र के खांगटा गांव का रहने वाला था। गोटन के थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मनरूप ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने साले पप्पूराम…

Read More

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला

भोपाल  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए, 27 जून को विश्वकर्मा भवन आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी करेगी सहभागिता करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय भाषाओं के समग्र और बहुविषयक विकास के लिए क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण अनुशंसा करने के लिए भारतीय भाषा समिति का गठन किया गया है। भारतीय भाषा समिति के द्वारा मुख्य रूप से भारतीय भाषाओं के लिए एक समान वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली के…

Read More

अदिवी शेष ने फिल्म ‘डकैत’ में मृणाल ठाकुर के साथ रोमांटिक प्रेम कहानी करने का अनुभव साझा किया

मुंबई, अभिनेता अदिवी शेष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ में मृणाल ठाकुर के साथ पहली बार एक पूरी तरह से रोमांटिक प्रेम कहानी करने का अनुभव को साझा किया है।थ्रिलर शैली को अपनी तेज़ कहानी कहने की शैली और गहन परफॉर्मेंस के ज़रिए एक नया रूप देने के लिए पहचाने जाने वाले अदिवी शेष अब एक नई दिशा में कदम रख रहे हैं। फिल्म ‘डकैत’ में उनका पहली बार लीड रोमांटिक रोल है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट हो रही है और इसे…

Read More

कपड़े-जूते हमारी वजह से! भाजपा MLA के बयान पर बवाल, CM ने जताई नाराज़गी

मुंबई महाराष्ट्र के भाजपा विधायक बबनराव लोनीकर ने एक सभा में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और सरकार की आलोचना करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें 'कपड़े, जूते, मोबाइल, योजनाओं का आर्थिक लाभ तथा बुवाई के लिए पैसे हमारी वजह से मिल रहे हैं।' उनके इस बयान पर विवाद हो गया है और विपक्ष ने हमला बोला है। मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र परतुर में 'हर घर सोलर' योजना से संबंधित एक समारोह में पूर्व मंत्री लोनीकर ने यह बात कही।…

Read More

सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई, भगवान से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना 

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

संस्कृत विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित

भोपाल महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्कृत विद्यालयों के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम गुरूवार को भोपाल के महर्षि पतंजलि संस्थान के निदेशक श्री पी.आर. तिवारी द्वारा घोषित किये गये।  संस्कृत माध्यमकी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी) भोपाल की छात्रा कुमारी शिखा धनगर और सद्गुरू संकल्प संस्कृत विद्यालय लटेरी जिला विदिशा के छात्र हरि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से समान अंक प्राप्त करते हुए प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।…

Read More