भोपाल संसदीय राजभाषा समिति ने मध्यप्रदेश में हिंदी माध्यम से संचालित चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था की सराहना की है। समिति ने इस पहल को भारतीय भाषाओं में तकनीकी व उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ठोस कदम बताया और सुदृढ़ीकरण के लिए सुझाव दिए। संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष श्री भर्तृहरि महताब (सांसद, लोकसभा, कटक – ओडिशा) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में सम्पन्न हुई। समिति ने संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर हिंदी माध्यम में अध्ययन से जुड़े…
Read MoreDay: July 4, 2025
किसी भी विशिष्ठ क्षेत्र में इस प्रकार की मनमानी वाला विकृत प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए : मायावती
लखनऊ बिहार राज्य के पटना विश्वविद्यालय के पांच कॉलेजों में लॉटरी के माध्यम से प्रधानाचार्यों (प्रिंसिपल) की नियुक्ति की गई है। यह मामला पूरे देश में चर्चा का बिषय बना हुआ है। इस नियुक्ति को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह से हुई नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया और कहा कि किसी भी विशिष्ठ क्षेत्र में इस प्रकार की मनमानी वाला विकृत प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। मायावती ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पटना विश्वविद्यालय…
Read Moreनीरज चोपड़ा क्लासिक 2025: श्री कांतीरवा स्टेडियम में जोश और जुनून का माहौल
बेंगलुरु श्री कांतीरवा स्टेडियम शनिवार को होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक के लिए पूरी तरह से तैयार है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा अनुमोदित और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा सह-आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के शीर्ष जैवलिन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य प्रतियोगियों में स्वयं नीरज चोपड़ा और 2016 रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगियों का एक मजबूत ग्रुप शामिल है। ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ महज एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक उस आंदोलन का…
Read Moreविद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनउर्त्थान के लिये पढ़ाई करें : मंत्री सारंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनउर्त्थान के लिये पढ़ाई करें : मंत्री सारंग मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनउर्त्थान के लिये अध्ययन करें हरदा जिले के 652 विद्यार्थियों के खाते में लेपटॉप की राशि अंतरित भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनउर्त्थान के लिये अध्ययन करें। मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य किये…
Read Moreमोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 4% बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
नई दिल्ली मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। महंगाई के हालिया डेटा पर आधारित रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता मौजूदा 55 पर्सेंट से बढ़कर 59 पर्सेंट पहुंच जाएगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई से प्रभावी होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अगस्त या सितंबर-अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के करीब हो सकती है। CPI डेटा के आधार पर 59% पहुंच…
Read Moreराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने की जनसुनवाई
भोपाल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर एवं आयोग के सदस्य श्री भुवन भूषण कमल ने शुक्रवार को प्रदेश की पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित 32 जातियों को मध्यप्रदेश राज्य की केन्द्रीय सूची में सम्मिलित करने के लिए राजकीय अतिथि गृह (वीआईपी गेस्ट हाउस) भोपाल में जनसुनवाई की। जिसमें इन जातियों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश राज्य की पिछड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में सम्मिलित होने के लिये अपना पक्ष प्रस्तुत किया। सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बताया कि वर्तमान स्थिति में केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग की…
Read Moreऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद वेस्टइंडीज हेड कोच सैमी ने की अपने गेंदबाजों की तारीफ
ग्रेनाडा वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी का मानना है कि उनकी टीम की तेज गेंदबाजी में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश से प्रभावित खेल में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 286 रन पर आउट कर दिया। यह मैच ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह तीसरी बार है जब इस सीरीज में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम को कम स्कोर पर समेटा है। इससे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह मुकाबला दूसरे दिन…
Read Moreराजस्थान में लगातार भारी बारिश का दौर जारी, 30 से ज्यादा बांधों के गेट खुले
जयपुर राजस्थान में बीते 48 घंटों से चल रहा भारी बारिश का दौर अगले 4-5 दिन जारी रहने का अनुमान है। मानसून की टर्फ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके चलते आज कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य व पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश से बांधों और नदियों में अचानक तेज आवक के चलते डूबने से 9 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन तक भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी…
Read Moreप्रयागराज में 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की पूरी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस भी निकाला जाएगा। इसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का…
Read Moreराजधानी भोपाल और खजुराहो हवाई अड्डे भारत के टॉप 3 एयरपोर्ट में, बनाया परफेक्ट 5/5 स्कोर
भोपाल मध्य प्रदेश के राजा भोज और खजुराहो हवाई अड्डों ने जनवरी से जून 2025 के बीच ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इनके साथ राजस्थान का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा उदयपुर भी पहले स्थान पर रहा। तीनों को 5 में से 5 अंक मिले हैं। भोपाल हवाई अड्डे ने यह मुकाम दूसरी बार पाया है। राजा भोज और खजुराहो हवाई अड्डों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों को ग्राहक संतुष्टि के मामले में देश में पहला स्थान मिला है। यह सर्वेक्षण जनवरी…
Read Moreमैहर में धान उपार्जन में लापरवाही, 6526 क्विंटल धान की कमी पाई गई, आर्थिक क्षति की वसूली के लिए दोषियों की जमीन नीलाम की जाएगी
मैहर मैहर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 में सेवा सहकारी समिति जरौहा (मनकीसर) ने धान उपार्जन के काम लापरवाही बरती। अनियमितता के कारण धान में आई कुल शार्टेज 6526 क्विंटल की आर्थिक क्षति की वसूली समिति के धान उपार्जन प्रभारी दीपेन्द्र सिंह और खरीदी प्रभारी संजीव तिवारी (राजीव) के भू स्वामित्व में दर्ज आराजी की नीलामी कर वसूली जायेगी। दरअसल, मैहर जिले की कलेक्टर रानी बाटड ने सेवा सहकारी समिति जरौहा द्वारा धान उपार्जन में की गई गड़बड़ी और आर्थिक क्षति…
Read Moreमहिलाओं को रात की पाली में कारखानों में काम करने की विशेष अनुमति
महिलाओं को रात की पाली में कारखानों में काम करने की विशेष अनुमति महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने के लिए सुरक्षा और शर्तों का संस्थानों को पालन करना होगा रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक महिला श्रमिकों को कार्य करने की अनुमति सुरक्षा उपायों के साथ प्रदान की गई भोपाल पुख्ता सुरक्षा उपायों और विशेष नियम एवं शर्तों को लागू करने की अनिवार्यता के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को दुकानों, वाणिज्यिक संस्थानों और कारखानों में रात की पाली (नाइट शिफ्ट) में काम करने की…
Read Moreश्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गणना पूरी, 29 करोड़ रुपये और सोने-चांदी का चढ़ावा आया
चित्तौड़गढ़ वैश्विक आस्था का केंद्र माने जाने वाले चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर में हाल ही में खोले गए भंडार की गणना छह चरणों में पूरी की गई। भंडार एवं भेंट कक्ष को मिलाकर कुल 29 करोड़ रुपये से अधिक की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है, साथ ही सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण भी निकले हैं। गुरुवार को अंतिम गणना के दौरान नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गौशाला प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा…
Read Moreगुना के बहुचर्चित देवा पारदी कस्टडी डेथ केस में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करते हुए एसआई देवराज सिंह परिहार को हिरासत में ले लिया
गुना गुना के बहुचर्चित देवा पारदी कस्टडी डेथ केस में एक बड़ा अपडेट आया है। सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करते हुए एसआई देवराज सिंह परिहार को हिरासत में ले लिया है। यह मामला 15 जुलाई 2024 का है, जब म्याना पुलिस ने देवा पारदी को एक चोरी के केस में पूछताछ के लिए उठाया था। अगली ही शाम देवा की लाश पोस्टमार्टम रूम में मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच शुरू हुई और अब एसआई देवराज सिंह परिहार की गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को सीबीआई की टीम…
Read Moreमथुरा ईदगाह पर हिंदू पक्ष को HC से झटका, विवादित ढांचा घोषित करने की अर्जी खारिज
प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मंदिर पक्ष की वह अर्जी खारिज कर दी है जिसमें भविष्य की सभी कार्यवाहियों में 'ईदगाह मस्जिद' को 'विवादित संरचना' के रूप में संदर्भित करने की मांग की गई थी। यह अर्जी मामले में पक्षकार और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल की थी। बीती 23 मई को अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ ने यह निर्णय सुनाया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि मौजूद…
Read More
