जबलपुर प्रसिद्ध चिकित्सक, जबलपुर के गौरव और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एम.सी. डावर का आज दुखद निधन हो गया। वे वर्षों तक मात्र 2 रुपये में गरीबों का उपचार कर जनसेवा में लगे रहे। उनके निधन की जानकारी मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एक्स पर साझा की।मध्यप्रदेश के जबलपुर में 50 वर्षों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एमसी डाबर का शुक्रवार (4 जुलाई 2025) सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और जीवन भर केवल 20 रुपए…
Read MoreDay: July 4, 2025
प्रदेश की भजनलाल सरकार ने जिलों के 11 प्रभारी सचिवों को बदला
जयपुर प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रभारी सचिवों की सूची में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 11 जिलों के प्रभारी सचिव बदले गए हैं, जबकि 38 जिलों के प्रभारी सचिव यथावत ही रखे गए हैं। करीब डेढ़ साल बाद प्रभारी सचिवों की सूची में यह बदलाव किया गया है। इससे पहले फरवरी 2024 में प्रभारी सचिवों की सूची जारी हुई थी। इन 11 जिलों के प्रभारी सचिव बदले सरकार ने जिन 11 जिलों के प्रभारी सचिव बदले हैं, उनमें चूरू, अलवर, ब्यावर, सलूंबर,…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज जनक पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक श्रद्धेय पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज संस्कृति, विरासत, एकता, विविधता सहित मातृभूमि की पहचान को रंगों व प्रतीकों के माध्यम से तिरंगे में समाहित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि है। उन्हें सादर नमन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका योगदान राष्ट्र की स्मृति में सदैव अमिट रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने भारत…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दर्शन, वेद एवं योग के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले, राष्ट्रऋषि स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए श्रेष्ठ जीवन आदर्श की प्रेरणा देकर आपने युवाओं का मार्ग प्रशस्त किया। आपके प्रखर विचार एवं कृतित्व देश की अमूल्य धरोहर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल भारत के सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं, बल्कि उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदांत…
Read Moreकोरबा में सड़क हादसा : नशे में दौड़ाई कार, दो को मौत, तीन घायल
कोरबा कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में था, उसने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा गुरुवार रात को हुआ। नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप…
Read Moreफिल्म ‘रामायण’ में हनुमान जी का किरदार निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सनी देओल
मुंबई फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने जब से फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है तब से ही ये चर्चा में आ गया है. वीडियो का विजुअल इफेक्ट्स लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर भगनान राम, एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल को हनुमान, यश रावन और रवि दुबे को लक्ष्मण की भुमिका में नजर आने वाले हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया स्पेशल नोट वहीं, इस इंट्रोडक्शन वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने खूबसूरत कैप्शन लिखा है. वीडियो को शेयर…
Read Moreउत्तर प्रदेश : मरीजों से अवैध वसूली के आरोप में उपचारिका निलंबित
लखनऊ मरीजों से अवैध वसूली के आरोपों में फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में तैनात उपचारिका को निलंबित कर दिया गया है। जबकि कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पर प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल संस्थान में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में तैनात उपचारिका विदेह कुमारी पर मरीजों से अवैध…
Read Moreउदयपुर पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार
उदयपुर उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद ताहिर उर्फ ताहिर अहमद है। वह गुजरात के साबरकांठा जिले के विजयनगर का रहने वाला है। आरोपी ने अवैध रूप से पिस्टल और कारतूस एक परिचित व्यक्ति से खरीदे थे और वह इन हथियारों…
Read Moreपोकरण में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जैसलमेर जिले के पोकरण में कल दोपहर के समय आसमान में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते पूरे इलाके में काली घटाओं ने डेरा जमा लिया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे से मूसलाधार बारिश का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि कस्बे की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी-पानी हो गया। लगातार करीब दो घंटे तक हुई इस झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर इसने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। कुल 118 एमएम बारिश पोकरण…
Read Moreपंडित धीरेंद्र शास्त्री 29 साल के हुए, भक्तों से उपहार के बदले मांगी ईंट, CM डॉ. मोहन ने भी दी बधाई
छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए दूर-दूर से भक्त गढ़ा ग्राम पहुंच रहे हैं। हालांकि, कल हुए हादसे के बाद उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद साधारण तरीके से मानाने का फैसला किया है। भक्तों से उपहार के बदले मांगी ईंट पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने जन्मदिन पर भक्तों से उपहार के बदले ईंट मांगी है। बता दें कि बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल बन रहा है। इसके निर्माण के लिए उन्होंने सहयोग में एक-एक…
Read Moreप्रशासनिक कार्यों की सुगमता के लिए तहसीलदारों, अपर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के अस्थाई पदस्थापन/संबद्धता का आदेश जारी
भोपाल नए पदोन्नति नियमों को लेकर सपाक्स कर्मचारी व सामाजिक संस्था ने कोर्ट जाने की खुली चेतावनी दे दी है। इससे पहले जिलों में सांसद व विधायकों से मुलाकात करेंगे। नियमों में विसंगतियों के बारे में बताएंगे। ये चेतावनी नार्मदीय भवन में हुए सपाक्स अधिकारी कर्मचारी संस्था के राज्य स्तरीय अधिवेशन में लिए निर्णय के बाद दी गई। कहा गया कि अधिकारियों ने 2019 जैसी गलती दोहराई है। बैठक में सपाक्स संथा के अध्यक्ष डॉ. केएस तोमर, सचिव राजीव खरे, सपाक्स समाज के अध्यक्ष केएल साहू अध्यक्ष, कर्मचारी नेता सुधीर…
Read Moreराजा रघुवंशी हत्याकांड के 3 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन आरोपियों को शिलॉन्ग (Shillong Court) की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुख्य तीन आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी की गुरुवार को हिरासत खत्म हो रही थी. इस वजह से शिलॉन्ग पुलिस ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया. वहीं, राजा रघुवंशी की हत्या के मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह की हिरासत शुक्रवार को खत्म होगी, फिर पुलिस उन्हें भी कोर्ट में पेश करेगी. लोक अभियोजक तुषार चंदा ने…
Read Moreइंदौर : दो जज पहुंचे हाईकोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज
इंदौर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को नए न्यायाधीश मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 2 जुलाई को हुई बैठक में हाईकोर्ट के लिए छह नामों को मंजूरी दी गई है। पांच न्यायिक अधिकारियों के नाम भी हाई कोर्ट मप्र के लिए अप्रूव हुए हैं। कॉलेजियम द्वारा जिन नामों को स्वीकृति दी गई है, उनमें जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता, आनंद सिंह बेहरावत, आलोक अवस्थी, अजय कुमार निरनकरी, जयकुमार पिल्लई और हिमांशु जोशी शामिल हैं। इन सभी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस सूची में विशेष बात यह…
Read Moreकटनी जिले के बड़े उद्योगपति अजय घई ने खुद के रेस्ट हाउस में ही कर ली आत्महत्या
कटनी कटनी शहर में लोगों की सुबह दिल दहला देने वाली घटना के साथ शुरू हुई। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शनलाल गेई के बड़े पुत्र अजय गेई ने बीती रात अपने निवास परिसर स्थित रेस्ट हाउस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गोली सिर में लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना घरवालों को काफी देर से मिली। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य उस…
Read Moreदिल्ली HC को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रस्ताव को स्वीकारा
नई दिल्ली देश की न्यायपालिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पटना समेत कई उच्च न्यायालयों में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है. इस प्रस्ताव के तहत, दिल्ली हाईकोर्ट में तीन, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दस, जबकि तेलंगाना हाईकोर्ट में चार न्यायाधीशों की नियुक्ति को हरी झंडी दी गई है. इसके अलावा राजस्थान, गुवाहाटी और अन्य हाईकोर्ट में भी नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की गई है. इन नियुक्तियों से न्यायिक…
Read More
