कोरबा छत्तीसगढ़ में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से आफत बढ़ती ही जा रही है। हालांकि इस पानी से गर्मी-उमस से भी राहत मिली है। कोरबा जिले में तेज पानी गिर रहा है। है। कोरबा के पाली में पिछले 24 घंटे के दौरान 260 मिमी बारिश हुई। यानी हर घंटे करीब 11 मिमी की औसत से बारिश हुई। कई जगहों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बीच, घूमने के लिए देवपहरी पहुंचा 5 दोस्तों का ग्रुप जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गया। 5 दोस्तों का ग्रुप…
Read MoreDay: July 8, 2025
कवर्धा में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने देर से आने वाले कर्मचारियों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई
कवर्धा छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सरकारी कार्यालयों में अनुशासन की नई मिसाल कायम हुई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने देर से ऑफिस पहुंचने वाले कर्मचारियों को ऐसा सबक सिखाया कि अब शायद ही कोई समय पर न आए। जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर हाजिरी रजिस्टर लेकर खुद बैठ गए कलेक्टर साहब और जो भी लेटलतीफ कर्मचारी दिखा, उससे कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई। इस अनोखे दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गेट पर कलेक्टर, हाथ में रजिस्टर गुरुवार सुबह कलेक्टर गोपाल वर्मा…
Read Moreरेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया, कई गाड़ियां बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी
रायपुर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दिया है, यह ट्रेनें अगस्त और सितंबर के पूरे महीने में नहीं चलेगी, ऐसे में यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बताया जा रहा है कि यह गाड़ियां अगले आदेश बदले हुए रूट से चलाई जाएगी, जबकि कुछ ट्रेनों की दूरी को शॉर्ट कर दिया गया है. बिलासपुर रेलवे जोन पर चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होना है, यह काम 16 अगस्त से 10 सितंबर…
Read Moreसाय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद
रायपुर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने 11 जुलाई को अपने अधिनस्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में 11 जुलाई शुक्रवार को 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। चूंकि छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही किसानी का काम शुरू हो चुका है, ऐसे में ये माना जा रहा है कि किसानों और खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर लेकर साय कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में सरकारी…
Read Moreयश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, ‘शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण’, FIR दर्ज
गाजियाबाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यश ने शादी का वादा करके उसका शोषण किया। सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, शादी का वादा कर किया शोषण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए यश दयाल और पीड़िता की मुलाकात हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।…
Read Moreमिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट से सात रोगियों की मौत, NHRC ने देशभर के कैथ लैब के डाक्टरों का सत्यापन का आदेश
भोपाल मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा की गई दिल की सर्जरी से 7 लोगों की मौत के बाद यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप से लिया गया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने पूरे देश की कैथ लैब्स में कार्यरत डॉक्टरों की योग्यता की जांच के निर्देश दिए हैं। परिजनों को 10-10 लाख रुपए दे MP सरकार : NHRC फर्जी डॉक्टर के इलाज से मारे गए लोगों के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने…
Read Moreगायक एमएम कीरवानी के पिता गीतकार शिव शक्ति का 92 वर्ष की उम्र में निधन
हैदराबाद मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर संगीतकार एमएम कीरवानी के पिता और गीतकार शिवा शक्ति दत्ता इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 92 की उम्र में आखिरी सांस ली। गीतकार होने के साथ-साथ शिवा शक्ति तेलुगु सिनेमा से बतौर पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता भी जुड़े हुए थे। कीरवानी तब दुनियाभर में चर्चा का विषय बने थे, जब 'RRR' में उनके गाने 'नाटू-नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। एसएस राजामौली से था खास रिश्ता मीडिया रिपोर्ट्स के…
Read Moreरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक
जोधपुर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को एम्स जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 81 वर्षीय दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी थे और पूर्व में सरपंच के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन AIIMS जोधपुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए जानकारी दी कि, "माननीय रेल मंत्री अश्विनी…
Read Moreविराट-अनुष्का की विंबलडन में साथ मौजूदगी वायरल, फैंस बोले- 36 की उम्र में रिटायरमेंट तय?
नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब आपको सिर्फ और सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे, क्योंकि वे दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इस बीच वे अपने परिवार के साथ लंदन में हैं और काफी समय से वहीं रहते हुए आ रहे हैं। इसी दौरान वे सात जुलाई को नोवाक जोकोविच का मुकाबला देखने के लिए विंबलडन के टेनिस एरेना में नजर आए। हालांकि, कुछ फैंस को ये बात तीर सी चुभ गई, क्योंकि जिस खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए वे पहुंचे थे,…
Read Moreआरक्षण के आधार पर प्रमोशन की बाट जोह रहे कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका, लगी रोक
भोपाल आरक्षण के आधार पर प्रमोशन की बाट जोह रहे कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया। हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण की नई नीति पर सरकार से जवाब मांगा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने पूछा कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो सरकार ने नई नीति उसी तरह की क्यों बनाई? मौखिक रूप से पीठ ने कहा कि जवाब आने तक सरकार कोई कदम न उठाए, नहीं तो हम अंतरिम आदेश पारित करेंगे। इस पर महाधिवक्ता ने पीठ के समक्ष…
Read More31 जुलाई तक प्रमोशन नहीं मिले तो हजारों कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे
भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पदोन्नति देने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कर ली है। लोक निर्माण विभाग, वाणिज्यिक कर और निर्वाचन आयोग भी कुछ वर्गों के लिए अलग-अलग बैठकें कर चुका है। निर्वाचन में प्रमोशन आदेश भी जारी हुए। स्कूल शिक्षा जैसे कई विभागों ने सहमति लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उधर जिन विभागों में शासकीय सेवकों की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) पूरी करने संबंधी प्रक्रिया अधूरी थी, उनमें भी अतिरिक्त काम हो रहे हैं। इस बीच हाईकोर्ट में मामले…
Read Moreमानसून आते ही सब्जियों के दाम बढ़े, फूल गोभी और गिलकी 120 रुपये किलो
भोपाल मानसून आते ही सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। हरी सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं। फूल गोभी और गिलकी 120 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। लौकी और पत्ता गोभी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। टमाटर, जो सर्दी और गर्मी में 10 से 20 रुपए प्रति किलो बिकते थे, अब 60 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। आलू और प्याज ही ऐसे हैं जो 30 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। कद्दू भी 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बारिश के कारण सब्जियों की आवक…
Read Moreजगदीप धनखड़ ने CBI निदेशक की नियुक्ति में CJI की भूमिका पर आपत्ति जाहिर की
नई दिल्ली भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने CBI निदेशक की नियुक्ति में CJI की भूमिका पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि क्या ऐसा दुनिया में कहीं और हो रहा है? इसके अलावा उन्होंने जज के घर से नकदी मिलने पर भी खुलकर बात की। उपराष्ट्रपति ने कहा है कि हर अपराध की जांच होनी चाहिए। साथ ही कहा कि अगर पैसा मिला है, तो उसके स्त्रोत का भी पता लगाया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, 'मैं इस बात से पूरी तरह हैरान हूं कि…
Read Moreशिवपुरी में पीला सोना खो रहा अपनी चमक, किसानों को रास आ रहा मोटा अनाज
शिवपुरी सोयाबीन की फसल से अब जिले के किसानों का मोह भंग हो गया है. किसान अब मोटे अनाज यानी मक्का की फसल करने में अधिक रूचि ले रहे हैं. इसकी वजह पिछले कुछ समय में इसकी बढ़ती मांग के साथ ही सोयाबीन की तुलना में इसकी देखरेख आसान होना है. इसी कारण सोयाबीन का रकबा पिछले दो साल में घटकर आधा रह गया है. जिले का किसान वैसे तो बाजरा, मक्का, सोयाबीन, उड़द फसलों की खेती करते हैं, लेकिन अच्छे दाम के मोह में पहले किसान सोयाबीन की खेती…
Read Moreभारत में आया सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन, 4,999 में मिल रहे 10,000 रुपये वाले फोन के फीचर्स
नई दिल्ली भारत में आज नए स्मार्टफोन ब्रांड ने दस्तक दी है, जिसका नाम AI+ है. ये ब्रांड NxtQuantum Shift Technologies कंपनी के अंदर काम करेगा. इस कंपनी के CEO और फाउंडर माधव सेठ हैं, जो पहले Realme की भी कमान संभाल चुके हैं. AI+ के तहत Pulse और Nova 5G हैंडसेट को लॉन्च किया गया है. Ai+ Pulse की शुरुआती कीमत 4999 रुपये है, जिसमें 4GB Ram और 64GB स्टोरेज मिलेगी. इसके अलावा दूसरे वेरिएंट की कीमत 6999 रुपये है. इस हैंडसेट की पहली सेल 12 जुलाई को होगी. …
Read More
