अंधेरे से उजाले की ओर: पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान

रायपुर नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है।  माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला है , दरअसल…

Read More

शिक्षक शकील मोहम्मद पर भारत माता की तस्वीर जलाने और छात्रों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप

 उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम नागपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक शकील मोहम्मद पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर भारत माता की तस्वीर जलाने, देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़ने और छात्रों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप है।  कुरान पढ़ने और नमाज सीखने के लिए डाला दबाव  छात्र अनुराग राठौर और अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि 11 जुलाई को छुट्टी के बाद शकील मोहम्मद ने कक्षा में धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया। उन्होंने भारत माता और अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों…

Read More

कोहली रिटायरमेंट के 382 दिन बाद T20 में नंबर वन, समझें कैसे हुआ खेल, यूं बना अद्भुत रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउसिंल ने बुधवार यानी 16 जुलाई को अपनी साप्ताहिक रैंकिंग चार्ट को अपडेट किया। लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद जो रूट ने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज का स्थान फिर से हासिल कर लिया, जबकि भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट आई। इस बीच एक दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल रेटिंग में बदलाव देखा गया, जो 897 से बढ़कर 909 हो गई। 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में शानदार खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विधानसभा सत्र की तैयारी और लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

भोपाल  मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारी और लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन, लोकलेखा समिति की सिफारिशें, विधानसभा में विभागों के प्रशासनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर चर्चा की गयी। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने काम समय-सीमा में करें। कार्य की साप्ताहिक समीक्षा भी की जाये। मुख्य सचिव जैन ने बैठक में 5 वीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव कांफ्रेंस की तैयारियों के भी निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त कोर्ट केस, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण,…

Read More

बांग्लाभाषियों पर उत्पीड़न का आरोप: ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, डिप्टी सीएम बोले- विपक्ष बदलना चाहता है देश की डेमोग्राफी

रायपुर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार छत्तीसगढ़ में पहचान छुपाकर या बदलकर रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापिस भेजने की कार्रवाई कर रही है. लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बांग्लाभाषियों पर उत्पीड़न नहीं रुका, तो गंभीर नतीजा भुगतना होगा. उनके इस बयान पर अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश की डेमोग्राफी बदलना चाहती हैं. फर्जी आधार बनवाकर लोग बंगाल से छत्तीसगढ़ आ रहे…

Read More

गिल की आक्रामकता पर बोले पूर्व ऑलराउंडर – इंग्लैंड ने खुद ही जगा दिया सोया शेर

नई दिल्ली लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फील्ड पर जिस तरह आक्रामकता दिखाई, इंग्लैंड के खिलाड़ियों से उलझे, उसकी तुलना विराट कोहली की आक्रामकता से की जा रही है। हालांकि, तमाम पूर्व क्रिकेटर गिल की आक्रामकता को गैरजरूरी बता रहे। लॉर्ड्स में टीम की हार के बाद गिल अपनी आक्रामकता के लिए भारत और इंग्लैंड के आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने गिल का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की आक्रामकता में कोई बुराई…

Read More

मौसम बना बाधा, गृह मंत्री सड़क मार्ग से पहुंचे दादिया; 12 करोड़ रुपये के लोन किए वितरित

जयपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को जयपुर दौरे पर पहुंचे। उनका दादिया में आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम था। शाह दोपहर करीब 12:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर द्वारा सभास्थल दादिया जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिस कारण वे सड़क मार्ग से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित दादिया पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शाह ने राजस्थान पुलिस के 100 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने…

Read More

इंदौर का स्वच्छता मॉडल बना ग्लोबल आइकन, 50 देशों के प्रतिनिधि हुए प्रेरित

इंदौर का स्वच्छता मॉडल बना ग्लोबल आइकन, 50 देशों के प्रतिनिधि हुए प्रेरित इंदौर की सफाई को कांग्रेस सांसद ने बताया मिसाल, कहा – यूरोप नहीं, यहां से सीखें स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने अनोखे अंदाज़ में मनाया जश्न, आतिशबाजी के बाद खुद की सफाई, जिम्मेदारी भी निभाई इंदौर पिछले कई वर्षों से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ में सबसे साफ शहर बनकर उभरा इंदौर अब वैश्विक स्तर पर स्वच्छता के लिए जाना जाने लगा है। इसके सख्त सफाई और कचरा प्रबंधन नीतियों ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र भी बना दिया है,…

Read More

भोपाल में धंसी सड़क, एमपी नगर चौराहे के पास सड़क पर 10 फीट का गड्ढा

 भोपाल  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के बाद महाराणा प्रताप नगर चौराहे के पास एक व्यस्त सड़क पर 10 फीट से बड़ा गड्ढा बन गया. यह सड़क भोपाल की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है और इसके नीचे एक पुराना नाला बह रहा है. बताया गया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आती है. गड्ढा सुबह से हो रही बारिश के बाद बनने की बात सामने आई है.इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया सड़क पर ही गड्ढे के पास धरने पर बैठे और…

Read More

मेसी की विरासत अब युवा के कंधों पर: बार्सिलोना ने नंबर 10 जर्सी 18 साल के खिलाड़ी को सौंपी

मेड्रिड   स्पेन के 18 वर्षीय फुटबॉलर लामिन यामल (Lamine Yamal) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, उनके इस चर्चे की वजह उनका ग्राउंड पर खेल नहीं बल्कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी के जर्सी नंबर 10 को हासिल करना है. दरअसल बार्सिलोना के सनसनीखेज युवा खिलाड़ी लामिन यामल को आधिकारिक तौर पर क्लब की प्रतिष्ठित नंबर 10 जर्सी सौंप दी है, जिसे कभी दिग्गज लियोनेल मेसी पहना करते थे. इसके अलावा क्लब ने उनका अनुबंध 2031 तक बढ़ा दिया है. लामिन यामल, मेसी और रोनाल्डिन्हो की सूची में शामिल लामिन यामल…

Read More

विधानसभा में हंगामा: विपक्षी व्यवहार पर स्पीकर नाराज, डॉ. रमन बोले- तोड़ दी 25 साल की परंपरा

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को खाद संकट पर विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी से प्रश्नकाल बाधित हुआ. इससे नाराज स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बीच में प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया. स्पीकर डॉ. रमन सिंह कहा कि प्रश्नकाल को बाधित करना बहुत ही गलत परंपरा है. आज जो कुछ हुआ 25 साल के इतिहास में नहीं हुआ. मेरे द्वारा आग्रह करने के बाद विपक्षी सदस्य गर्भगृह में नारेबाजी करते रहे. यह बहुत ही दुःखद था. मैं बहुत दुखी मन से विपक्षी सदस्यों को सदन की आज पूरे दिन की…

Read More

27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज, लारा ने IPL को ठहराया जिम्मेदार, लॉयड ने भारत पर उठाई उंगली

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की पूरी पारी महज 27 रन पर सिमटने को लेकर कैरेबियन क्रिकेट में तूफान उठ गया है। यह क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे छोटी टेस्ट पारी है। महान ब्रायन लारा ने इसके लिए इशारों-इशारों में इंडियन प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट्स को जिम्मेदार बताया है। वहीं, डेविड लॉयड ने तो वेस्टइंडीज टीम की इस दुर्गति के लिए सीधे-सीधे भारत को ही गुनहगार ठहरा दिया है। सबीना पार्क में हुए डे-नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज की पूरी पारी 87 गेंद में 27 रन पर…

Read More

खाद संकट पर फूटा विपक्ष का गुस्सा: मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक गर्भगृह में धरने पर बैठे

रायपुर  विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन खाद संकट पर विपक्ष ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरा. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल के सदस्यों ने पहले गर्भगृह में पहुंचकर ‘खाद की कालाबाजारी बंद करो’ जैसे नारे लगाए, इसके बाद सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सदन ने प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश खाद की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने खाद का पूछा कि जून तक करीब आधा भंडारण हुआ है आपूर्ति का क्या प्लान है? कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा…

Read More

राज्यपाल पटेल ने न्यायमूर्ति सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ मनोनीत न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल पटेल और उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति सचदेवा को शपथ ग्रहण के बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायाधीश संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का…

Read More

योगी सरकार लागू करेगी ऐसी व्यवस्था, सीएम ऑफिस से लेकर ग्राम प्रधान तक एक नेटवर्क से जुड़ेंगे

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जल्द ऐसी तकनीकी व्यवस्था लागू करने जा रही है जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर ग्राम प्रधान तक और सभी विभाग एक ही नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। वन स्टेट वन नेटवर्क योजना आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक विभाग तैयार कर रहा है। जिससे प्रदेश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा। यह जानकारी बुधवार को आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने दी। अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालय और ग्राम सभा स्तर तक सभी…

Read More