ED कार्रवाई पर कांग्रेस के आरोप निराधार: डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार

रायपुर   छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने शराब घोटाले मामले में ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का आरोप बेबुनियाद और निराधार है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में ईडी की कार्यवाही भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी। इससे पहले प्रदेश में शराब घोटाले की जानकारी आम लोगों तक पहुंच चुकी थी। प्रदेश में दो काउंटर लगाकर शराब बेची जा रही थी। ईडी की वहीं जांच की कार्रवाई क्रमशः आगे बढ़ रही है जिन लोगों के…

Read More

एशिया कप पर छाया तनाव! BCCI ने ढाका बैठक से किया किनारा, ACC को दी चेतावनी

मुंबई  एशिया कप क्रिकेट 2025 का आयोजन होगा या नहीं… इसे लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और कुछ अन्य सदस्य बोर्ड्स ने चेतावनी दी है कि अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की अगली बैठक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होती है, तो वे उसमें हिस्सा नहीं लेंगे. ये बैठक 24 जुलाई को ढाका में होने वाली है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वो ढाका में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगा. एक वरिष्ठ सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि…

Read More

ओपन 2025: दूसरे राउंड में ली और हार्मन शीर्ष पर, मैकइलरॉय की उम्मीदें बरकरार

रॉयल पोर्टरश (नॉर्दर्न आयरलैंड) चीन के ली हाओतोंग और अमेरिका के ब्रायन हार्मन ने ओपन चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दौर के बाद आठ अंडर पार स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है, वहीं घरेलू पसंदीदा रोरी मैकइलरॉय ने रोमांचक प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। जीली ने दिखाया दम, पर एक चूक ने बढ़त छीनी दुनिया के 111वें रैंकिंग वाले ली हाओतोंग ने बदलते मौसम के बीच पहले 12 होल में पांच बर्डी लगाईं और अकेले बढ़त बना ली। हालांकि 14वें होल पर उनकी पहली…

Read More

MP विधानसभा में शीतकालीन सत्र से लागू होगी ई-विधान व्यवस्था, प्रशिक्षण देने दिल्ली से आएंगे ट्रेनर

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आगामी शीतकालीन सत्र से ‘वन नेशन वन प्लेटफॉर्म’ के तहत ई-विधानसभा व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत विधानसभा की कार्यवाही को और अधिक पारदर्शी, सुगम और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। माननीय सदस्यों और स्टाफ को ऑनलाइन कार्यप्रणाली की दी जाएगी ट्रेनिंग  इसके लिए विधानसभा के माननीय सदस्यों और स्टाफ को ऑनलाइन कार्यप्रणाली की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात…

Read More

उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: आंधी-बिजली गिरने से 10 मौतें, सीएम ने जताया शोक

लखनऊ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के कहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य में डूबने से 9 लोगों की और सर्पदंश से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। हालात को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्यों को तत्काल और प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूट में डूबने से पांच लोगों की मौत हुई है,…

Read More

छांगुर बाबा का मनी लॉन्ड्रिंग जाल! 22 बैंक खातों से 60 करोड़ का लेनदेन, कनेक्शन मुंबई से पनामा तक

लखनऊ  अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के काले धंधे का नेटवर्क सिर्फ देश तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताजा जांच में इसका बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी ने छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो मुंबई से लेकर पनामा तक फैला था. जांच में सामने आया कि छांगुर बाबा ने विदेशों से भारी फंडिंग हासिल की थी. इस फंडिंग का इस्तेमाल देश में धर्मांतरण कराने और अवैध…

Read More

पुलिस चार्जशीट में खुलासा: आरोपी फरहान पीड़िता को दूसरी लड़कियों के साथ किए रेप के वीडियो दिखाता था

भोपाल अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण की कोशिश के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. अगली तारीख 22 जुलाई तय की गई है. इस केस में मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी अली समेत अन्य पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िताओं के बयान, वीडियो साक्ष्य और डिजिटल रिकॉर्डिंग के आधार पर चालान पेश किया गया है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. चार्जशीट में बताया गया है कि आरोपी फरहान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं छूएंगी आकाश, आधुनिक तकनीक से होंगे खिलाड़ी पारंगत छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट के लिए होगा कार्य रायपुर,  छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं अब आकाश को छूएंगी। राज्य के खिलाड़ी प्रारंभिक स्तर से ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दक्ष बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने बिंद्रा से छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी एवं स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट के…

Read More

महिला यूरो 2025: स्विट्जरलैंड का सपना तोड़ सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन

बर्न मौजूदा विश्व चैंपियन स्पेन ने शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को स्विट्जरलैंड की ऐतिहासिक यात्रा पर विराम लगाते हुए 2-0 की जीत के साथ महिला यूरो 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेंच से उतरकर एथेनेया डेल कास्टिलो ने पहला गोल दागा, जबकि क्लाउडिया पीना ने शानदार दूसरा गोल कर मुकाबले को निर्णायक बना दिया। पहले घंटे तक मेज़बान स्विट्ज़ टीम ने शानदार बचाव करते हुए स्पेन को गोल करने से रोके रखा और पलटवार के जरिए मौके बनाए, लेकिन जैसे ही स्पेन ने लय पकड़ी, उन्होंने मैच पर…

Read More

मथुरा हादसा: सीएम योगी ने जताया शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की…

Read More

शिवपुरी के दिव्यांग क्रिकेटर अजय रघुवंशी की लगी लॉटरी, बेंगलुरु वॉरियर्स ने लाखों में खरीदा

शिवपुरी   कहते भी हैं कि अगर कुछ पाने की दृढ़ इच्छाशक्ति है और पूरी लगन, मेहनत के साथ कोशिश की जाए तो परिणाम सकारात्मक मिलते हैं. यही कर दिखाया है शिवपुरी जिले के छोटे से गांव के एक युवा ने. दिव्यांग क्रिकेटर अजय रघुवंशी को बेंगलुरु वॉरियर्स ने 11 लाख 40 हजार में खरीदा है. अजय अब दुबई में होने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग में अपना दमखम दिखाएंगे. शानदार प्रदर्शन करने पर मिला इनाम शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड अंतर्गत ग्राम लुकवासा के दिव्यांग क्रिकेटर अजय रघुवंशी ने राष्ट्रीय पटल…

Read More

बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती: भोपाल में स्कूल ई-रिक्शा पर लगेगा प्रतिबंध

भोपाल  शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शुक्रवार को कंट्रोल रूम में एक मीटिंग हुई। सांसद आलोक शर्मा ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मीटिंग में लेफ्ट-टर्न को सुधारने, ई-रिक्शा पर नियंत्रण रखने, ट्रांसफार्मर हटाने और पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने जैसे मुद्दों पर बात हुई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को उनके अधूरे प्लान के लिए फटकार लगाई गई और उन्हें एक हफ्ते में ट्रैफिक एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर लेफ्ट टर्न सुधार का प्लान पेश करने का निर्देश…

Read More

ढाई दशक से भोपाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नेहा किन्नर को लेकर नए खुलासे

 भोपाल  बीते करीब ढाई दशक से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक नेहा किन्नर (पूर्व में अब्दुल कलाम) को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। अब्दुल कलाम भारत में कोई वीजा लेकर नहीं बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की टोली में अवैध रूप से सीमा पार करके आया था। माता-पिता के साथ कई दोस्त-रिश्तेदार भी उस टोली में एक साथ भारत में घुसे थे। पहले वे महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में अवैध रूप से रहे, फिर भोपाल आकर फर्जी रूप से अपने दस्तावेज तैयार करवाए और यहीं बस गए।…

Read More

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने समाज में प्रशासन, न्याय और जनकल्याण की अनुकरणीय व्यवस्था एवं उदाहरण प्रस्तुत किए : मुख्यमंत्री साय

पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु रहा समर्पित पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर,  पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु समर्पित रहा। वह इंदौर की न केवल महारानी थीं, बल्कि न्यायप्रिय, धार्मिक एवं निष्पक्ष प्रशासक भी थीं। उन्होंने देशभर में धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री…

Read More

भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज जीतने को बेताब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच चार विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। क्रांति गौड़ इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दो विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इनके अलावा भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना और श्री चरणी से खासा उम्मीदें होंगी। हालांकि,…

Read More