200 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

मुंबई,  यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहान और अनीता की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। ‘सैयारा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर: सचिव ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

जोधपुर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 का आयोजन इस बार जोधपुर में किया जाएगा। समारोह को गरिमामयी और भव्य रूप देने के उद्देश्य से रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, दिनेश कुमार ने मेहरानगढ़ किले में प्रस्तावित 'एट होम' कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वय के साथ पूरी करने के निर्देश…

Read More

CM साय की अगुवाई में टीबी के खिलाफ बड़ी जीत, 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशानिर्देशन में 7 दिसंबर 2024 को "निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ – 100 दिवसीय अभियान" की शुरुआत की गई। इस…

Read More

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह में प्रस्तुत की सनातन संस्कृति की अनूठी मिसाल, अमरकंटक से भोरमदेव तक पूरी की 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा

  * मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन कर भावना बोहरा और कांवड़ियों का बढ़ाया हौसला * मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भावना बोहरा और कांवड़ियों को फोन कर दी यात्रा की शुभकामनाएं रायपुर 21 जुलाई को पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ 300 से अधिक कांवड़ियों ने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की यात्रा शुरू की जो 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ पूर्ण हुई। छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की…

Read More

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से मानसून सत्र को मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने कार्यवाही को लेकर तैयारी तेज

लखनऊ  प्रदेश विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। सदन की कार्यवाही पूर्वांहन 11 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि सदन की कार्यवाही चार दिन ही चलेगी। पहले से ही सत्र के कम दिन के रहने के आसार थे। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे तथा विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह की ओर से मानसून सत्र बुलाए जाने के संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी की गई। इस बार सरकार सत्रावसान के बाद जारी किए गए अध्यादेशों…

Read More

धर्मांतरण पर सख्ती: अगले विधानसभा सत्र में लाया जाएगा नया कानून, सीएम साय की घोषणा

रायपुर प्रदेश में रोज किसी न किसी जगह से धर्मांतरण की आ रही खबरों के बीच साय सरकार धर्मांतरण पर नया कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में नए कानून का ड्राफ्ट तैयार होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसे विधानसभा के अगले सत्र में पटल पर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिवेशन में कहा कि राज्य में कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया…

Read More

हत्या कर बिलासपुर में छिपा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कई महीनों से फरार आरोपी सोहन राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की. आोरपी को शनिचरी बाजार से दबोचा गया. यह पूरा मामला संबलपुर चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है. जहां आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. जानकारी के मुताबिक, सोनपुरी गांव में 16 फरवरी को 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. शिकायत में बच्ची के पिता…

Read More

शुभमन गिल ने तोड़ा ब्रेडमैन का 86 साल पुराना रिकॉर्ड, शतक से रचा इतिहास

मैनचेस्टर भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. आसमान में छाए भारी बादलों और आलोचनाओं के बीच शुभमन गिल ने अपने करियर की सबसे अहम पारी खेली. इस टेस्ट मैट की दूसरी पारी में जब गिल क्रीज पर आए तब भारत की हालत बेहद खराब थी. पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज़ आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे और स्कोर था शून्य पर दो विकेट. गिल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. खासकर इंग्लैंड की पहली पारी…

Read More

सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है अद्भुत श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर, रात 12 बजे से दर्शन शुरू

 उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन  करने के लिए शीघ्र दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। भक्त मात्र 300 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट खरीदकर भगवान नागचंद्रेश्वर के कम समय में सुविधापूर्वक दर्शन कर सकते हैं।उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर विराजित भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन वर्ष में केवल एक बार, नागपंचमी के अवसर पर आम श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे के लिए कराए जाते हैं। इस वर्ष मंदिर के पट 28 जुलाई सोमवार की रात 12 बजे खोले जाएंगे। …

Read More

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी ने स्वच्छता के लिए भोपाल की टीम सकारात्मक सोच और बुंदेलखण्ड के ऐतिहासिक किलों का किया उल्लेख मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन की बात कार्यक्रम का भोपाल में श्रवण किया, स्थानीय रहवासियों के साथ लगाया बरगद का पौधा 10 अगस्त को होगा भोपाल की सीमा के पास विशाल रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि पूजन भोपाल की बसाहट के पास बना रातापानी अभयारण विश्व में अनूठा भोपाल के वार्ड 50…

Read More

रेव पार्टी कांड में फंसे पूर्व मंत्री के दामाद, पुणे से 7 गिरफ्तारियों से मचा सियासी भूचाल

पुणे महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक फ्लैट में चल रही कथित 'ड्रग पार्टी' पर रविवार तड़के छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवळकर भी शामिल हैं. इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. सूत्रों ने पार्टी में एक महिला विधायक के पति की मौजूदगी का भी खुलासा किया है. कुख्यात सट्टेबाज निखिल पोपटानी के भी इस आयोजन से जुड़े होने की खबर है. ड्रग्स, शराब और हुक्का पार्टी चल…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. कलाम भारत को 'परमाणु शक्ति' के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए समर्पित रहे। उनका बहुआयामी विशिष्ट व्यक्तित्व युवा प्रतिभाओं को जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ऊर्जा के साथ राष्ट्र सेवा की अद्वितीय प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।  

Read More

इंदिरा कॉलोनी को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, आतिशी ने क्या कहा?

  नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने इंदिरा कॉलोनी में तोड़फोड़ पर 31 जुलाई तक रोक लगा दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले से उत्तर-पश्चिम दिल्ली की इंदिरा कॉलोनी के 6,000 से अधिक निवासियों को फिलहाल राहत मिल गई है। शनिवार को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई नहीं की जाएगी। हाईकोर्ट का यह आदेश इंदिरा कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की उस याचिका पर आया, जिसमें…

Read More

इजरायली युवतियों की जासूसी! युवक बना रहा था आपत्तिजनक वीडियो, तुर्की दूतावास से कनेक्शन

तेल अवीव इज़रायल पुलिस ने 29 वर्षीय विदेशी नागरिक को यौन उत्पीड़न के संदेह में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने तेल अवीव में बीच स्थित महिलाओं के चेंजिंग रूम में नाबालिग लड़कियों की मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी तुर्की दूतावासा का कर्मचारी है। रविवार को जारी पुलिस बयान के अनुसार, 100 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति महिलाओं के चेंजिंग एरिया में घुसकर वहां मौजूद लड़कियों की वीडियो बना रहा है।…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता व शांति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, यह बल देश की शान है। उन्होंने केन्द्रीय बल के जवानों को सफलता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को नमन किया।  

Read More