नवनिर्मित उच्च सुरक्षा इकाई भवन का किया लोकार्पण जेल केवल बंदी गृह नहीं बल्कि सुधार गृह हो : मंत्री सारंग भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल स्थित केंद्रीय जेल परिसर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया और जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री सारंग ने केंद्रीय जेल भोपाल के नवनिर्मित उच्च सुरक्षा इकाई भवन का लोकार्पण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से जेल…
Read MoreDay: August 16, 2025
स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अमेरिकी टैरिफ से तमिलनाडु पर असर को लेकर जताई चिंता
चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने टैरिफ के गंभीर प्रभावों पर चिंता जताई है। साथ ही, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए व्यापार बहाल करने के लिए जरूर कदम उठाने का आग्रह किया। पत्र में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारत और अमेरिका के बीच एक पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में भारत सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों की सराहना की। उन्होंने…
Read Moreडिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान: बस्तर नक्सलवाद से विकास की राह पर
रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर बढ़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिया गया प्रधानमंत्री का यह भाषण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री ने जो कहा कि बस्तर अब आतंक के गलियारे से अलग होकर विकास का गलियारा बन रहा है। यह बस्तर में रेखांकित और परिलक्षित हो रहा है। जानें क्या कहा था पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित…
Read Moreघर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल, जहां-जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थलों को विकसित कर रहे हैं तीर्थ के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार के लिए सरकार की ओर से दिए जाएंगे 15 पुरस्कार 1.50 लाख के तीन, एक लाख रुपए के पांच एवं 51 हजार के सात पुरस्कार दिए जाएंगे मुख्यमंत्री निवास पर हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य समारोह एक हजार से अधिक बाल-गोपाल राधा-कृष्ण की वेशभूषा में हुए शामिल मुख्यमंत्री निवास हुआ कृष्णमय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं, वह हमारे लिए वंदनीय हैं। हमारी सरकार श्रीकृष्ण की चिरस्मृतियों से जुड़े सभी स्थानों एवं लीलास्थलों को तीर्थ के…
Read Moreकैलाश विजयवर्गीय का बयान: 15 अगस्त की कटी-फटी आजादी, जल्द इस्लामाबाद पर तिरंगा
इंदौर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मोहन सरकार के मंत्री ने मंच से आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ी दी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, 'जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमझेरा के अमका-झमका मंदिर में की पूजा-अर्चना
द्वापर युग से जुड़ा मंदिर, श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की सरदारपुर तहसील स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए। मटकी फोड़ कार्यक्रम में हुए शामिल मंदिर प्रांगण में…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. मुस्कान को तिरंगा फहराने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अशोक नगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भारत का तिरंगा फहराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान ने माउंट एलब्रुस की (5,642 मीटर) पर -30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहरा कर मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का मस्तक शान से ऊंचा कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान बेटी भविष्य में भी सफलता के नित-नए कीर्तिमान रचें और…
Read Moreसंजय राउत का सुझाव: पीएम मोदी को कहना चाहिए ‘खून और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते’
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए संबोधन पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना प्रस्तावित है। संजय राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को खून और पानी की जगह पर यह कहना चाहिए कि खून और क्रिकेट एक साथ नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री के…
Read Moreहिमेश रेशमिया का नया ट्रैक ‘साज़’ रिलीज़
मुंबई, हिमेश रेशमिया का नया गाना ‘साज़’ रिलीज हो गया है। हिट मशीन हिमेश रेशमिया एक बार फिर अपने नए गाने ‘साज़’ के साथ माइक थामे नज़र आए। यह एक आत्मीय और भावनात्मक गीत है, जो दिल को गहराई से छू लेने का वादा करता है। हिमेश के फैन्स लंबे समय से उनके नए गाने का इंतज़ार कर रहे थे और हिमेश ने उन्हें ‘साज़’ का तोहफ़ा दिया है। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने इतिहास रच दिया जब उन्होंने ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप सितारों की रैंकिंग…
Read Moreमध्य प्रदेश में सड़क हादसा: सिंगर और म्यूजिशियन ग्रुप के 4 की मौत, 7 घायल
शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया। हादसा इतना भयंकर था कि टेंपो-ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आई है कि टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं, जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं।…
Read Moreआज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया तिरंगा
रायपुर, आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा बलों के त्याग,…
Read Moreपाकिस्तान में भारी बाढ़, खैबर पख्तूनख्वा में फ्लैश फ्लड से 300 से अधिक मौतें
पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा में मानसूनी बारिश कहर बन कर बरसी है। महज 48 घंटे में अचानक आई बाढ़ में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मरने वालों की संख्या 307 है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के मुताबिक शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में मरने वालों की संख्या 307 हो गई। इसमें गिलगित-बाल्टिस्तान में करीब 12 और पीओके में 9 लोगों की जान चली गई है। खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को हुई भारी बारिश विनाशकारी रही। कई जिलों में भारी बारिश और बादल फटने…
Read Moreपवन खेड़ा: लोकतंत्र मजबूत करने बिहार से शुरू हुई ‘वोट अधिकार यात्रा’
नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय स्थित इंदिरा भवन में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रविवार को बिहार के सासाराम से हमारी ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा शुरू होने जा रही है। आजाद भारत में सांस लेना इसीलिए संभव है क्योंकि वोट देना संभव है। पवन खेड़ा ने कहा कि अगर हम वोट नहीं दे सकते, तो हम आजाद भारत में आजाद तरीके से सांस भी नहीं ले सकते। यह संघर्ष जो राहुल गांधी जी ने शुरू…
Read Moreएशिया कप टीम से बाहर हो सकते हैं रिंकू सिंह, चयन समिति ले सकती है कड़ा फैसला
नई दिल्ली एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी, जिसमें अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति कुछ कड़े फैसले ले सकती है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की टीम में जगह चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं रिंकू सिंह के लिए भी 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा। रिंकू कुछ साल पहले तब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे, जब उन्होंने यश दयाल के ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल…
Read More25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रचे नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित आईबीसी 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली प्रदेश की बेटियों को सम्मानित किया और उन्हें सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बेटियों से कहा कि आने वाले समय में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read More
