कैलाश विजयवर्गीय का बयान: 15 अगस्त की कटी-फटी आजादी, जल्द इस्लामाबाद पर तिरंगा

इंदौर
अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मोहन सरकार के मंत्री ने मंच से आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ी दी है।

ये भी पढ़ें :  रामोत्सव 2025 साध्वी तपस्या जी द्वारा आमंत्रण कार्ड का विमोचन

स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, 'जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना था, वो हमें 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली, हमें अधूरी और कटी-फटी आजादी मिली थी।' मंत्री विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में और बढ़ते हुए ऐलान कर दिया कि, 'हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं और वो दिन दूर नहीं, जब इस्लामाबाद पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।'

ये भी पढ़ें :  महाकाल की नगरी में बनेगा एयरपोर्ट, AAI ने 241 एकड़ जमीन और मांगी, सरकार-एएआई के बीच करार आज

गलत नीतियों ने भारत माता के टुकड़े किए
मंत्री ने मंच से कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि 'गलत नीतियों ने भारत माता के टुकड़े किए। मोदी सरकार के नए भारत ने पाकिस्तान के आतंक को कुचला है। आज हालात ये है कि, ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब भी इस तरह दिया जाता है कि, हमारे सैनिकों को खरोंच तक नहीं आती।'

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment