गाजा संकट पर अमेरिका सख्त, वीजा रोक के साथ जताई 9/11 जैसी हमले की आशंका

वाशिंगटन इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के गाजा पर पूर्ण कब्जे के ऐलान के बाद इजरायली फौज गाजा में आखिरी जंग के लिए उतर चुकी है। इजरायल के बाद अमेरिका ने भी गाजावासियों पर सख्ती दिखाई है। अमेरिका ने गाज़ा के लोगों के लिए विजिटर वीजा तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और इन्फ्लुएंसर लौरा लूमर की शिकायत के बाद उठाया गया है। लूमर ने अमेरिका में दूसरे 9/11 जैसे हमले की आशंका जताई है। लूमर ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई थी…

Read More

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटा, अब तक 6 लोगों की मौत, कई लापता

कठुआ  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र के घटी गांव और आसपास के दो अन्य स्थानों पर हुई। अचानक आई बाढ़ से घटी गांव का संपर्क टूट गया। हालांकि, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया…

Read More

आधी रात हुआ कान्हा का जन्म, सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में झुलाया पालना

गोरखपुर  पूर्ण परब्रह्म, अघहारी, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आधी रात को गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट घड़ियाल की ध्वनि के…

Read More

NCERT की किताब पर नया विवाद, बंटवारे और जिन्ना के जिक्र से भड़के ओवैसी

नई दिल्ली  एनसीईआरटी के नए मॉड्यूल में बंटवारे के लिए कांग्रेस और जिन्ना को जिम्मेदार ठहराया गया तो इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है जिन्ना को समझने की भूल हुई और इसलिए देश को बंटवारे की विभीषिका का सामना करना पड़ा। हालांकि एनसीईआरटी का यह मॉड्यूल रेग्युलर सिलेबस नहीं है। इस चैप्टर में बताया गया है कि बंटवारे की एक वजह कांग्रेस भी थी। इसके अलावा मोहम्मद अली जिन्ना को बंटवारे का असली जिम्मेदार बताया गया है। इसपर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए।…

Read More

2025 एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप: चीन में मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई भोपाल चीन के ज़ियासी, गुइझोउ में 14 से 17 अगस्त 2025 तक आयोजित एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। महिला टीम इवेंट वर्ग में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शिखा चौहान, पल्लवी जगताप और रीना सेन ने बेहतरीन तालमेल, संतुलन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पदक विजेता खिलाडियों में खेल अकादमी की शिखा, पल्लवी और रीना सेन‌मध्यप्रदेश की खिलाड़ी है। खेल एवं युवा कल्याण…

Read More

भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर जगतगुरु श्रीकृष्ण बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर सपत्नीक सांदीपनी आश्रम में की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, गाया भजन भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि सांदीपनि आश्रम वह पवित्र स्थल है जहां मनुष्य रूपी श्रीकृष्ण की  भगवान श्रीकृष्ण बनने की यात्रा प्रारंभ होती है। भगवान श्रीकृष्ण यहां विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर श्रीकृष्ण बनकर निकले।  श्रीकृष्ण के जगतगुरु बनने का स्थान यही है। द्वारका,वृंदावन और गोकुल का जो महत्व है वही महत्व उज्जैन का…

Read More

अनूठी मिसाल: दरगाह में 3 दिन तक जन्माष्टमी उत्सव, गूंजे कान्हा के भजन-कीर्तन

जयपुर  देशभर के मंदिरों में शनिवार रात जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन राजस्थान में एक दरगाह में भी कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। यह पढ़कर भले ही आपको हैरानी हुई हो लेकिन राजस्थान के झुंझुनू जिले में ऐसा सदियों से होता आ रहा है। झुंझुनू के नरहड़ में हर साल की तरह हिंदुओं और मुसलमानों ने एक साथ दरगाह में 'जय कन्हैया लाल की…' का जयघोष किया। शरीफ हजरत हजीब शकरबार का 14वीं शताब्दी का दरगाह सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। दरगाह के खादिम करीम…

Read More

CM विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा 21 अगस्त को, जापान-दक्षिण कोरिया से इंवेस्टमेंट बढ़ाने की उम्मीद

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश को वर्ल्ड स्टेज पर विशिष्ट पहचान दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विदेश दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए यह दौरा काफी मायनों में खास माना जा रहा है। दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025…

Read More

कान्हा जन्मोत्सव में रविकिशन का रंगीन अंदाज, CM योगी भी हंसी रोक न सके

लखनऊ  देश भर की तरह यूपी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दिन में मथुरा तो रात में गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। समारोह में गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन अपने ही अंदाज में दिखे। भजन गायक के साथ सुर में सुर मिलाते हुए वह भक्ति गीतों की धुन का आंनद लेते रहे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति के रंग में सराबोर होकर…

Read More

सीएम याेगी के हाथों मिलेगी स्वच्छ ऊर्जा और चिकित्सा के प्रोजेक्ट की सौगात

गोरखपुर. गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों स्वच्छ ऊर्जा और चिकित्सा सेवा की दो सौगात मिलने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री रीजेंसी समूह के हॉस्पिटल और टोरेंट समूह के ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे।  मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इलाज संबंधी सेवाओं का हब बन रहे गोरखपुर में रविवार को निजी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इस दिन चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सुपरिचित नाम रीजेंसी हेल्थ (हॉस्पिटल) की गोरखपुर में स्थापित नई यूनिट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम इस…

Read More

CUET में कम नंबर? BHU ने खाली सीटों के लिए बदली एडमिशन पॉलिसी, अब 12वीं और ग्रेजुएशन मार्क्स से मिलेगा मौका

बनारस यह जरूरी नहीं है कि आप किसी परीक्षा की तैयारी में जितनी मेहनत करते हैं, उस एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे। खासकर सीयूईटी जैसे नेशनल लेवल एग्जाम में, जहां एक छोटी-सी गलती भी आपके नतीजे पर बड़ा फर्क डाल सकती है। ऐसे में अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन न मिल पाने की फिक्र सताने लगती है। इसी चिंता को दूर करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत बीएचयू ने अपनी एडमिशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं। अब विश्वविद्यालय…

Read More

नाम परिवर्तन की उठी मांग: उमा भारती ने मुख्यमंत्री योगी से कहा, शाहजहांपुर का नाम बदले जाए

बरेली मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शनिवार को बरेली के आंवला में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पड़ोसी जनपद के नाम पर कहा कि शाहजहांपुर अच्छा नहीं लगता। मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध है कि इसके लिए कोई नया नाम प्रस्तावित कर दें। कहा कि गुलामी के दौर की याद दिलाने वाले किसी व्यक्ति के नाम पर जिले का नाम रहे यह अच्छा नहीं है। दोबारा यह नाम सुनना भी नहीं चाहती। उमा भारती ने कहा कि भाजपा ने…

Read More

वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने का आसान तरीका: घर से तुरंत हटाएं ये 5 चीजें!

नई दिल्ली अक्सर ऐसा होता है कि घर में वाई-फाई लगा होता है, फिर भी सिग्नल नहीं आता है। इससे कई बार जरूरी काम भी अटक जाते हैं। वेब पेज या वीडियो खुलते नहीं, बस लोड होते रहते हैं। कई बार तो वाई-फाई बार-बार डिस्कनेक्ट होता है तो और ज्यादा दिक्कत होती है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को ज्यादा तकलीफ होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ टिप्स को फॉलो करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। शीशे और मेटल के पास ना रखें…

Read More

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन को करीब 646 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

लखनऊ. भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मथुरा के डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य सभागार में आयोजित पूज्य साधु-संतों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मथुरा-वृंदावन को करीब 646 करोड़ रुपये की लागत वाली 118 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और बृजक्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की नई कार्ययोजना की घोषणा की। पांच हजार वर्षों के पौराणिक इतिहास के हम बन रहे साक्षी  मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन…

Read More

इंस्टेंट e-PAN सर्विस होगी बंद, जानें कब तक मिल सकेगी ये सुविधा

नई दिल्ली  क्या आपने हाल ही में पैन कार्ड के लिए इंस्टेंट e-PAN सर्विस का इस्तेमाल करने का सोचा है? अगर हाँ, तो सावधान हो जाइए. आयकर विभाग ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने लोगों में हलचल मचा दी है. दरअसल, यह डिजिटल सुविधा दो दिन के लिए पूरी तरह बंद रहने वाली है. अब बड़ा सवाल है, आखिर ऐसा क्यों? e-PAN आखिर है क्या? इंस्टेंट e-PAN सर्विस उन लोगों के लिए है जिनके पास अभी तक स्थायी पैन कार्ड नहीं है. बस आपके पास आधार कार्ड और उससे…

Read More