166 महतारी सदन हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्ण महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें रायपुर, प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास…
Read MoreDay: August 22, 2025
कोच्चि में अमित शाह का हमला: राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर उठा रहे शक
कोच्चि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोच्चि में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को मान न दिए जाने का आरोप लगाया। शाह आगामी महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा के राज्य नेतृत्व को तैयार करने हेतु शुक्रवार को केरल की वाणिज्यिक राजधानी कोच्चि के एक दिवसीय दौरे पर हैं। एक कार्यक्रम में शाह ने बताया कि देश को नुकसान पहुंचाने वाली स्थितियां पिछली सत्ता की देन है। उन्होंने कहा, “जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण देश के लिए नासूर जैसा है। 2014…
Read Moreकांग्रेस नेता ने अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। राय ने गुरुवार को लिखे गये पत्र में कहा है “जन प्रतिनिधियों को अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जनता और समर्थकों से निरंतर संवाद करना पड़ता है। हालांकि, किसी भी गणमान्य राजनेता का जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उनकी…
Read Moreहमले के बाद CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में घुसा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली जनसुनवाई में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अब एक बार फिर उनके कार्यक्रम में बड़ी घटना हुई है। शुक्रवार को गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान शख्स उनके कार्यक्रम में घुस गया और खूब नारेबाजी की। घटना उस वक्त की है जब गांधीनगर विधानसभा के विधायक अरविंदर सिंह लवली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान शख्स कार्यक्रम में घुसा और नारेबाजी करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शख्स…
Read Moreलावारिस कुत्तों पर SC के फैसले से खुश राहुल गांधी, बताए 2 बड़े फायदे
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए नए फैसला का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत ने अपनी ही बेंच के दो जजों के फैसले को पलट दिया है और ऐसे कुत्तों को शेल्टर होम से निकालने का आदेश दिया है, जिनका टीकाकरण हो गया हो और नसबंदी कर दी गई है। अदालत का कहना है कि उन कुत्तों को वहीं छोड़ दिया जाए, जहां से उन्हें उठाया गया था। अब इस फैसले का तमाम डॉग लवर्स ने स्वागत किया है।…
Read Moreभगवान कृष्ण को ‘माखनचोर’ कहने पर आपत्ति, मोहन सरकार चलाएगी गलत टैग हटाने का अभियान
भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार का मानना है कि भगवान 'श्रीकृष्ण' 'माखनचोर' नहीं थे। कंस के प्रति विद्रोह को गलत तरीके से समझ लिया गया और उन्हें माखनचोर नाम से पुकारा जाने लगा। प्रदेश का संस्कृति विभाग अब भगवान पर लगे इस टैग को हटाने के लिए जन चेतना अभियान चलाएगा। इसमें कथावाचकों, धर्मगुरूओं, समाज के प्रबुद्धजन को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। CM खुद विभिन्न मंचों से श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का तथ्यों के साथ बखान करते रहेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…
Read MoreDream11, Pokerbazi, Zupee और MPL पर बैन! अब फंसे यूजर्स के करोड़ों रुपए का क्या होगा?
नई दिल्ली Real Money Gaming यानी RMG को ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इससे देश में सुसाइड बढ़ रहे हैं और लोअर मिडिल क्साल का इससे सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है. Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास कर दिया है. इसके बाद से भारत की Real-Money Gaming इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. बड़े गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स ने तुरंत अपने पैसे वाले गेम्स को बंद कर दिया है. हालांकि ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर…
Read Moreदिल दहला देने वाली वारदात: ट्रक में 14 दिन तक महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
मेदिनीनगर झारखंड के पलामू जिले में 2 लोगों को 30 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर 14 दिनों तक ट्रक में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मेदिनीनगर के पंडवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़ा गया। पलामू पुलिस ने एक बयान में कहा, “पीड़िता गाजियाबाद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है,…
Read Moreअखिलेश यादव का आरोप: चुनाव आयोग को 18 हजार में से सिर्फ 14 शपथपत्रों का जवाब मिला
लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग, भाजपा और जिलाधिकारी की तिकड़ी अब तक उनके द्वारा दिये गये 18 हजार शपथ पत्रों में सिर्फ 14 के बारे में आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध करा सकी हैै। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से लेकर जिलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘आधी-अधूरी-निराधार' सफ़ाई दे पायी है। अखिलेश यादव ने एक्सप पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ''चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब…
Read Moreपीएम मोदी उत्तर गुजरात में 307 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
गांधीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा को विभिन्न विभागों के अंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भेंट देंगे। इनमें सड़क एवं भवन विभाग की कुल 307 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल है, जिससे उत्तर गुजरात में कनेक्टिविटी और मजबूत बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप सड़क एवं भवन विभाग गुजरात राज्य को निरंतर गतिशील रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर गुजरात में सड़क एवं भवन विभाग की…
Read Moreआंध्र प्रीमियर लीग 2025 : हनुमा विहारी ने खेली कप्तानी पारी, फाइनल में अमरावती रॉयल्स
नई दिल्ली अमरावती रॉयल्स ने आंध्र प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने गुरुवार को तुंगभद्रा वॉरियर्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी तुंगभद्रा वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज के रूप में सीआर ज्ञानेश्वर और प्रशांत कुमार ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। प्रशांत 15 गेंदों में महज 7 बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद ज्ञानेश्वर…
Read Moreयूपी को सतत और स्मार्ट इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए योगी सरकार की पहल
यूपी को सतत और स्मार्ट इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए योगी सरकार की पहल यूपीसीडा और सीईएल के बीच करार, सौर ऊर्जा, ई-वाहन चार्जिंग और स्मार्ट अवसंरचना पर होगा फोकस करार से पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास में योगी सरकार का नया कदम, नेट-जीरो उत्सर्जन की दिशा में उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न “सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा)…
Read Moreहरियाणा की बेटी तपस्या गहलावत कुश्ती के अंडर-20 मुकाबलों में नई विश्व चैंपियन बनी
हरियाणा हरियाणा की बेटी तपस्या गहलावत कुश्ती के अंडर-20 मुकाबलों में नई विश्व चैंपियन बन गई हैं। बुधवार को बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 19 वर्षीय तपस्या ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को 5-2 से हराया। मूलरूप से झज्जर के गांव खानपुर कलां की रहने वाली तपस्या ने दादा के सपनों और पिता की जिद को हकीकत में बदलते हुए कुश्ती की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। हालांकि इस प्रतियोगिता के समय उनके घर में…
Read Moreपश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में छेड़छाड़, चुनाव आयोग के आदेश पर 4 अधिकारी निलंबित
कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में गड़बड़ी के आरोप में चार अधिकारियों और एक अस्थायी डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की है, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. यह निलंबन मुख्य सचिव मनोज पंत के नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होने के एक हफ्ते बाद हुआ है, जहां उन्हें कथित तौर पर 21 अगस्त की समय सीमा दी गई थी कि वे अधिकारियों को निलंबित करें और प्राथमिकी दर्ज कर आपराधिक कार्यवाही शुरू करें. आज उस…
Read Moreउपराष्ट्रपति चुनाव: भाजपा ने मांगा ठाकरे और पवार का समर्थन, फडणवीस ने की बातचीत
मुंबई उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद गुट से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की और उनसे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल (सीपी राधाकृष्णन) की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उपराष्ट्रपति…
Read More
