जोखिमग्रस्त बच्चों के पुनर्वास में वल्नरेबिलिटी मैपिंग बनेगी प्रभावी आधार

 जोखिमग्रस्त बच्चों के पुनर्वास में वल्नरेबिलिटी मैपिंग बनेगी प्रभावी आधार भोपाल  आयुक्त महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने कहा कि ‘वल्नरेबिलिटी मैपिंग’ बच्चों के सामने आने वाले खतरों और चुनौतियों का व्यवस्थित आकलन है, जो बाल संरक्षण योजनाओं को मजबूत बनाता है और विभागीय समन्वय को सुनिश्चित करता है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं बाल कल्याण समितियों को निर्देशित किया कि चिन्हित बच्चों को योजनाओं से जोड़कर सुरक्षित पारिवारिक वातावरण प्रदान करें और ‘स्ट्रीट चिल्ड्रन पालिसी-2022’ के अनुसार सड़क पर रहने वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से UP PRD जवानों में खुशी, अब मिलेगा होमगार्ड के बराबर मानदेय

लखनऊ  सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 45 हजार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को बड़ी राहत देते हुए उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें पीआरडी जवानों को होमगार्ड और पुलिस आरक्षी के समान मानदेय देने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह लाभ सभी 45 हजार पीआरडी जवानों को समान रूप से प्रदान किया जाएगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले केवल उन पीआरडी…

Read More

शिवपुरी में बाढ़ राहत: ग्रामीणों को बचाने युवक ने लगाई जान की बाजी, ट्रैक्टर से पहुंचे सिंधिया

शिवपुरी मध्य प्रदेश में इंद्र देव ने इस बार खूब मेहरबानी दिखाई. प्रदेश के कई हिस्सों में तो मेघा इतना बरसे की आफत ही आ गई. कई गांवों का संपर्क बाढ़ के चलते शहर से टूट गया, तो डैमों के गेट खोलने पड़े. नदी-नाले और तालाब उफान पर हैं. इसी तरह आफत की बारिश बीते दिनों शिवपुरी में देखने मिली थी. जहां बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया था और ग्रामीण उस बाढ़ में फंस गए थे, ऐसे में गांव का एक युवक मसीहा बनकर आया और अपने ट्रैक्टर से…

Read More

पीएफ घोटाले में बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने सीबीआई स्पेशल कोर्ट का फैसला किया खारिज

बिलासपुर सीबीआई के स्पेशल कोर्ट द्वारा पीएफ राशि निकालने में रिश्वतखोरी के आरोप पर दी गई सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता एसईसीएल कर्मियों को सशर्त जमानत भी दी है. कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर होने की स्थिति में याचिकाकर्ताओं को उपस्थित होना पड़ेगा. प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता कर्मचारी ने अपनी सीएमपीएफ राशि जारी करने के लिए अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ कार्मिक प्रबंधक, एसईसीएल सुराकछार कोलियरी को आवेदन प्रस्तुत किया था. उन्होंने संबंधित कर्मचारी से…

Read More

नशे का भंडाफोड़: 5 आरोपी दबोचे गए, 27.88 लाख की हेरोइन बरामद

रायपुर नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त हेरोइन की कीमत 27.88 लाख रुपए बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं. पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी. हाल ही में रायपुर पुलिस ने नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को भी…

Read More

केएल राहुल और सिराज की अनदेखी पर भड़का BCCI, राज्य संघों को भेजा नोटिसनुमा पत्र

नई दिल्ली  आने वाले दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन के स्क्वाड में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने पर बीसीसीआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसने सभी राज्य संघों को आधिकारिक तौर पर लिखा है और उनसे राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों को तरजीह देने को कहा है। बीसीसीआई ने उनसे दलीप ट्रॉफी के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने को कहा है। मामले की शुरुआत तब हुई जब साउथ जोन ने 27 जुलाई को दलीप ट्रॉफी के…

Read More

श्रम विभाग और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

भोपाल श्रमिकों के कल्याण, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में प्रदेश श्रम विभाग और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सचिव श्रम विभाग रघुराज राजेंद्रन, यूएनएफपीए भूटान प्रतिनिधि एंड्रिया एम. वोज्नार आदि उपस्थित थी। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य किशोरों और युवाओं के कल्याण को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन कौशल में सुधार करने के लिए सहयोग करना है। स्वास्थ्य प्रणालियाँ सुदृढ़ होंगी समझौता ज्ञापन के अनुसार दोनों पक्ष किशोरों…

Read More

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

 कोलंबो  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप को लेकर कोलंबो स्थित सीआईडी कार्यालय में बयान दर्ज कराने गए थे, जहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जांच सितंबर 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित है, जहां वे अपनी पत्नी, प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि इस यात्रा और सुरक्षा खर्चों के लिए सरकारी…

Read More

मॉस्को में पुतिन से मिले जयशंकर, तेल-गैस मसले पर ट्रंप प्रशासन और यूरोप को सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली/ मॉस्को  रूस दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और उसके बाद वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिले. विदेश मंत्री का 19-21 अगस्त का रूस दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस दौरान उन्होंने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन और यूरोप को खरी-खरी सुनाया. विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने रूस दौरे में साफ कर दिया कि रूस से व्यापारिक संबंधों को लेकर भारत को टार्गेट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप…

Read More

नियोनेटोलॉजी आई सी यू में उन्नत क्रिटिकल केयर मॉनिटरिंग पर प्री कान्फ्रेंस वर्कशॉप

लखनऊ  एस जी पी जी आई के नियोनेटोलॉजी विभाग द्वारा आईएपी नियोनेटोलॉजी चैप्टर के सहयोग से, आईएपी नियोनेटोलॉजी चैप्टर के 16वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन (आईएपी नियोकॉन 2025) के एक भाग के रूप में, 22 अगस्त 2025 को डी.के. छाबड़ा सभागार  में एनआईसीयू में उन्नत क्रिटिकल केयर मॉनिटरिंग पर एक सम्मेलन-पूर्व कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस व्यावहारिक कार्यशाला में बालरोग विशेषज्ञों, नियोनेटोलॉजिस्ट और इंटेंसिविस्ट को नवजात शिशु की क्रिटिकल केयर में अत्याधुनिक निगरानी तकनीकों और इसमें हुई प्रगति का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों में अंतर्राष्ट्रीय…

Read More

स्मार्ट मीटर पर राजस्थान सरकार का बड़ा निर्णय, उपभोक्ताओं को मिली राहत

जयपुर स्मार्ट मीटर पर बढ़ते जन विरोध के चलते सरकार की बिजली कंपनी डिस्कॉम अब बैकफुट पर आ गई है। प्रदेश में पारंपरिक मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की योजना का जबरदस्त विरोध सामने आया। इसे लेकर कई जगहों पर बिजली कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच जबरदस्त झड़पें भी देखने को मिली। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया। एक सितंबर से प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में विरोध को ठंडा करने के लिए डिस्कॉम की तरफ ने स्मार्ट…

Read More

शिक्षकों के वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 15 सितंबर तक जवाब तलब

बिलासपुर क्रमोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर 300 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका लगाई है. जिस पर एकसाथ सुनवाई हुई, इस दौरान राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा. इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब पहले से ही सुनवाई की तारीख तय थी, तो तैयारी अधूरी क्यों रही. हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए 15 सितंबर तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं का…

Read More

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष, महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने पुरुष (सीनियर और जूनियर) तथा महिला चयन समितियों के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीसीसीआई की अधिसूचना के अनुसार, उसने सीनियर पुरुष चयन समिति के लिए दो राष्ट्रीय चयनकर्ता पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये चयनकर्ता टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) का चुनाव सभी प्रारूपों में करेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर शाम 5 बजे तक है। चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। सभी पदों पर बीसीसीआई के नियमों और आचार संहिता…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यंग्यकार श्री हरिशंकर परसाई का किया स्मरण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साहित्य की व्यंग्य विधा के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर गहरी चोट करने वाले प्रख्यात साहित्यकार श्री हरिशंकर परसाई की जयंती पर उनका स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परसाई जी की ‘भोलाराम का जीव’ और ‘सदाचार का ताबीज’ जैसी कालजयी रचनाएं सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।  

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जंगल सत्याग्रह के जनजातीय नायकों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में हुए जंगल सत्याग्रह के जनजातीय गौरव एवं महान क्रांतिकारी कोवा गोंड एवं बूचा कोरकू के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1930 में आज ही के दिन बैतूल में ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध जनजातीय नायक श्रद्धेय गंजन सिंह कोरकू के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह आरंभ हुआ था, जिसने अंग्रेजों को पीछे हटने को मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और अन्याय के विरुद्ध यह…

Read More