जम्मू से गुजरात तक भारी बारिश का कहर, राजस्थान में 91 की मौत, मुंबई में उड़ानों पर असर

नई दिल्ली देश के अधिकतर राज्य इन दिनों मॉनसून के कहर से जूझ रहे हैं. पहाड़ी इलाकों से पानी नीचे आ रहा है, जो सब कुछ बहा ले जाने को तैयार है. वहीं मैदानी इलाकों की नदियां उफान पर हैं, जो बाढ़ की स्थिति पैदा कर रही हैं और सबकुछ डुबोने को तैयार हैं. पड़ोसी राज्य पाकिस्तान में भी बाढ़ के हालात हैं, जिसका असर जम्मू में देखने को मिल रहा है. जम्मू में हालात खराब जम्मू कश्मीर में बारिश और बाढ़ से नदियां उफान पर हैं. कई घर डूब…

Read More

तेल खरीद में फायदा देखते भारत, US टैरिफ तनाव पर राजदूत का बयान

नई दिल्ली भारत की तेल खपत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा बातचीत का मुद्दा बना हुआ है। अमेरिका भारत की रूसी तेल खरीद पर अपनी नाराजगी जता रहा है, तो वहीं भारत ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि यह उसकी मर्जी के ऊपर है कि वह कहां से तेल खरीदेगा। इस पर और सफाई से अपनी बात रखते हुए रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियों को जहां भी बेहतर डील मिलेगी, वहां से तेल खरीदना जारी रखा जाएगा। इतना…

Read More

बेटी की पुकार पर रुके CM मोहन यादव, मुस्कुराते हुए खरीदे भुट्टे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राजधानी भोपाल और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सामान्य नागरिकों के साथ संवाद अवश्य करते हैं। चाहे चाय की छोटी सी दुकान पर रुककर चाय पीने का प्रसंग हो या खुद चाय बनाने की बात हो या मूंगफली खरीदना,भुट्टा  खरीदना और ऑनलाइन पेमेंट करना, उनके सहज स्वभाव में शामिल हैं। इस बीच वे अपनी सौम्य मुस्कान के साथ छोटा-मोटा संवाद भी नागरिकों से कर लेते हैं। रविवार की शाम भी ऐसा ही हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी  सुशासन संस्थान के नजदीक मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी सहजता…

Read More

मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों पर एक्शन, एक दिन का वेतन रोकने का आदेश

कमिश्नर ने जारी किया एक दिन का वेतन रोकने का आदेश विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में हुई विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कड़ा एक्शन लिया है। मंडलायुक्त ने इन अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है।  सीएम योगी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित जिन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट भड़का: ‘गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु’ गाना बेकार, असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी पर आपत्ति

नईदिल्ली  देश में शिक्षकों की स्थिति पर बड़ी टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर उन्हें सम्मानजनक वेतन भी नहीं मिल पा रहा है तो फिर 'गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरा' गाना ही बेकार है। गुजरात सरकार की आलोचना करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट प्रोफेसर को मात्र 30 हजार रुपये की सैलरी दी जा रही है, जबकि ऐड हॉक और रेग्युलर असोसिएट प्रफेसर का वेतन 1.2 से 1.4 लाख रुपये के बीच है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा,…

Read More

केंद्र ने रेखा गुप्ता का CRPF सुरक्षा कवर हटाया, अब दिल्ली पुलिस संभालेगी सुरक्षा

नई दिल्ली केंद्र ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी गई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। कुछ दिन पहले ही गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके ऑफिस में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान…

Read More

ग्वालियर के पर्यटन क्षेत्र में निवेश को मिलेगा नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से निवेशकों को करायेंगे अवगत भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में 29 एवं 30 अगस्त को होने वाली रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में निवेशकों से रू-ब-रू होकर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से अवगत करा कर सीधा संवाद भी करेंगे। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और ग्वालियर–चंबल एवं सागर संभाग में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव होगा। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले इस रीजनल टूरिज्म…

Read More

नड्डा का जबलपुर 2 दिवसीय प्रवास: 4 मेडिकल कॉलेजों का MoU, 2 का लोकार्पण

 जबलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज (25 अगस्त) को 2 दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। वे शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में कई निर्णयों और पहल का शुभारंभ करेंगे।  कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 लाख वय वंदना कार्ड वितरण होगा। मातृ-शिशु सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली…

Read More

दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, लंबी यात्रा के लिए अब देना होगा 64 रुपये

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है. DMRC ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं. नए नियमों के तहत किराए में एक रुपये से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी. DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे "मिनिमल इन्क्रीज" यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में…

Read More

बुलंदशहर में भीषण हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

बुलंदशहर  यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार…

Read More

बलिया में BJP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने घसीटकर थाने ले जाया; समर्थकों ने किया हंगामा

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर सिंह द्वारा दफ्तर में घुसकर बिजली विभाग के इंजीनियर को जूते से पीटने के मामले में नया मोड़ आ गया है. जब पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो वहां हंगामा खड़ा हो गया. मुन्ना बहादुर ने पुलिस की गाड़ी में बैठने से मना कर दिया और उनके समर्थकों ने भी मौके पर जमकर बवाल काटा. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने घसीट कर मुन्ना को गाड़ी में बैठा लिया और वहां से निकल गई.  पुलिस और बीजेपी समर्थकों में…

Read More

जापान से खबर के बाद Yes Bank के शेयर में जोरदार उछाल

मुंबई  यस बैंक को लेकर जापान (Japan) से एक खबर आने के बाद शेयर (Yes Bank Share) में सप्ताह के पहले दिन शुरुआत के साथ ही जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को खुलने के साथ ही प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया और लगातार तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. दरअसल, बीते शनिवार को बैंक ने फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जापानी सुमितोमो मित्‍सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को 24.99% तक अधिग्रहण करने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्युत कंपनियों के चयनित 1050 कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति-पत्र

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं। ऊर्जा विभाग अंतर्गत भी विभिन्न बिजली कंपनियों में परीक्षा के बाद कर्मचारियों को चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चयनित 1050 कर्मचारियों को रवीन्द्र भवन में 26 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में नियुक्त-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बिजली कंपनियों के लिए नवीन संगठनात्मक संरचना स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन भी किया जायेगा। ऊर्जा विभाग ने संकल्प-पत्र के आधार पर विभिन्न पदों…

Read More

कक्षा 9वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत, अब परीक्षा फार्म भरना हुआ आसान

गुना  आखिरकार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल को अपने पुराने आदेश में संशोधन करने विवश होना पड़ा है। जिसके तहत इस बार कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म (exam form) में अपार आईडी भरने के लिए राहत मिल गई है क्योंकि समय सीमा में सभी स्टूडेंट की अपार आईडी नहीं बन सकी। इसके निर्माण में शुरुआत से जो तकनीकी परेशानियां सामने आईं वह 9 माह बाद भी दूर नहीं हो सकीं। इस वजह से आपार आईडी को नहीं किया गया अनिवार्य गुना जिला शिक्षा अधिकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ में अटकी 10 हजार से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं, बेरोजगार युवाओं की बढ़ी चिंता

रायपुर सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया फाइलों में अटकी हुई है। इसके कारण 10 हजार से अधिक पदों की भर्ती परीक्षाएं लंबे समय से विलंबित हैं। कुछ प्रस्ताव विभागीय स्तर पर अटके हैं तो कुछ वित्त विभाग की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कई भर्तियों की फाइलें परीक्षा एजेंसियों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) और व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के पास लंबित पड़ी हैं। सबसे ज्यादा प्रस्ताव शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं, जहां पांच हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री…

Read More