महाराजगंज यूपी के महाराजगंज के कोठीभार थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर भड़के थानेदार धर्मेंद्र सिंह का गुस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक के दौरान उनका एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुने जा रहे हैं-‘ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा। दो मिनट लगेगा सबको सही करने में।’ हालांकि मीडिया वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार यह…
Read MoreDay: August 27, 2025
सैयदा हमीद ने तीन दिन में लिया यू-टर्न, हंगामे के बाद बांग्लादेशियों को वापस भेजने पर बदलाव
नई दिल्ली बांग्लादेशियों के पक्ष में बयान देकर विवादों में घिरीं सामाजिक कार्यकर्ता और योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद ने अब अपनी ही बात पर यू-टर्न ले लिया है और कहा है कि अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशियों को देश से बाहर किया जाना चाहिए। हमीदा की ताजा टिप्पणी भारी विरोध और सियासी विवादों के बाद आई है। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में अपने बयान पर यू-टर्न लिया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हमीद ने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी से हलचल मच गई थी। सैयदा…
Read Moreकफ सिरप खरीदने पर देना होगा फोन नंबर, ICMR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
जयपुर राजस्थान में टीबी यानी क्षय रोग के मरीजों की वास्तविक संख्या सरकार कागजों में रजिस्टर्ड टीबी के मरीजों के आंकड़े से कहीं ज्यादा है। यह चौंकाने वाली जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के सर्वे में सामने आई है। यहां टीबी के इलाज के लिए लोग बड़ी संख्या में कफ सिरप काम में ले रहे हैं। जबकि इस बीमारी का इलाज लंबे समय तक चलता है और विशेष प्रकार की दवाइयां इस रोग को खत्म करने के लिए उपयोग में लाई जाती है। ऐसे में अब राजस्थान में…
Read Moreवैष्णो देवी हादसा: यूपी के व्यापारी की पत्नी-साली की मौत, 4 परिजन घायल
बागपत वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में मुजफ्फरनगर के कार्तिक के अलावा बागपत के एक व्यापारी की पत्नी और साली की भी मौत हो गई है। यह परिवार बागपत के खेकड़ा से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। हादसे में व्यापारी समेत चार लोग घायल हो हैं। घायलों का जम्मू के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद से व्यापारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। बागपत के खेकड़ा के…
Read Moreबस्तर में 94 साल बाद सबसे भारी बारिश, जनजीवन ठप, बचाव में जुटीं टीमें
जगदलपुर/रायपुर पहाड़ों और घने जंगलों की खूबसूरती के लिए चर्चित बस्तर इन दिनों बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना है. हालात इतने गंभीर हैं कि विदेश दौरे के बीच मुख्यमंत्री साय ने राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली. इस बार बस्तर में बारिश का 94 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. एक दिन में 210 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. यहां सोमवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग के डेटा के अनुसार, बस्तर में 94 साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश…
Read Moreरोमारियो शेफर्ड का धमाका: CPL 2025 में एक ही गेंद में बनाए 20 रन
नई दिल्ली वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में गजब कर दिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स का हिस्सा शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक लीगल डिलीवरी बॉल पर 20 रन बटोरे। उन्होंने एक गेंद पर तीन सिक्स लगाए। उन्होंने यह करिश्मा सेंट लूसिया किंग्स के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस के विरुद्ध किया। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले शेफर्ड ने मुकाबले में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। सातवें नंबर पर आए शेफर्ड ने 34 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें…
Read More1 सितंबर से योगी सरकार का बड़ा कदम: बिना हेलमेट बाइकर्स को नहीं मिलेगा पेट्रोल
लखनऊ यूपी में यातायात नियमों को पालन कराने को लेकर योगी सरकार सरकार सख्त है। सरकार पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने जा रही है। पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के तेल नहीं मिलेगा। यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से चलाया जाएगा, ताकि जनपद स्तर पर सभी संबंधित विभाग एक साथ नागरिक सुरक्षा के इस उद्देश्यमूलक प्रयास को आगे बढ़ाएं। इस अवधि में पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन तथा परिवहन विभाग के अधिकारी प्रवर्तन…
Read Moreपंडित, पादरी, मौलवी और ग्रंथी करेंगे साथ दौड़, सेना भर्ती की तैयारी में जुटे
नागपुर भारतीय सेना में अग्निवीर और अन्य नियमित कैडरों की भर्ती के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में 3 से 13 सितंबर के बीच भर्ती रैली यानी दौड़ का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती रैली में पंडित, पादरी, मौलवी, ग्रंथी और बौद्ध भिक्षु सभी लोग एकसाथ दौड़ लगाएंगे। ये दौड़ नागपुर से 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी छावनी में आोजित होगी। छावनी अधिकारियों ने कहा कि अगले महीने होने वाली सेना की भर्ती रैली में अग्निवीरों के साथ-साथ धार्मिक शिक्षक यानी पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पुजारी और बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे।…
Read Moreबड़ी प्रशासनिक अपडेट: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
रायपुर राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है. इसका आदेश आज गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जारी किया. आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी. यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी. इस सूची के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आईपीएस…
Read Moreभारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ लागू, जानें किन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर
नई दिल्ली अमेरिका द्वारा भारत से आने वाले माल पर बुधवार से 50% तक के टैरिफ लागू किए जाने के बाद भारत के परिधान, वस्त्र, रत्न-आभूषण, झींगा, कालीन और फर्नीचर जैसे श्रम प्रधान और कम मार्जिन वाले उद्योग पर असर पड़ सकता है। ट्रेड थिंक-टैंक Global Trade Research Initiative (GTRI) का अनुमान है कि 2025-26 में भारत का अमेरिका को माल निर्यात लगभग 43% घटकर 87 अरब डॉलर से 49.6 अरब डॉलर पर आ सकता है। इनमें से लगभग दो-तिहाई निर्यात मूल्य पर 50% शुल्क लगेगा। अमेरिका द्वारा भारत पर…
Read Moreरणथंभौर में बदली बाघों की राह! बारिश से खाली हुए ठिकाने, सफारी जोन सूना
सवाई माधोपुर भारी बारिश ने सवाई माधोपुर में इंसानी बस्तियां ही नहीं जंगल में बाघों को भी अपना ठिकाना बदलने पर मजबूर कर दिया है। पिछले तीन दिन की मूसलधार बारिश से रिजर्व में तालाब-नाले लबालब हो गए। जिसके चलते अब बाघ आस-पास की पहाड़ियों की ओर चले गए हैं। वहीं बाघ देखने की आस में रणथम्भौर सफारी पर आए पर्यटक अब निराश लौट रहे हैं। गौरतलब है कि 21 अगस्त से शुरू हुई लगातार बारिश ने सवाई माधोपुर जिले में भारी बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। बाढ का…
Read Moreथारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी
थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी सीएम योगी बोले- जहां पहले योजनाएं नहीं पहुंचती थीं, आज वहां मिल रहे हैं रोजगार सीएम योगी ने 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को वितरित किए नियुक्ति पत्र सुदूर क्षेत्रों के लोगों में उम्मीद जगाने वाला है निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया- मुख्यमंत्री लाभार्थियों ने कहा- सीएम योगी की पारदर्शी प्रक्रिया से मिला हक, हम ईमानदारी से कर्तव्य निभाएंगे लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…
Read Moreमध्य प्रदेश में आज बूंदाबांदी, शुक्रवार से झमाझम, गुना में सबसे ज्यादा 53.3 इंच बारिश, इंदौर संभाग में सबसे कम; कल से नया सिस्टम
भोपाल मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार और गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से एक बार फिर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 29, उमरिया में नौ, दमोह में छह, खजुराहो में चार, नौगांव एवं उज्जैन में एक, इंदौर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मध्यप्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश का दौर रहेगा। कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। 28 अगस्त से…
Read Moreसंजय मांजरेकर का दावा: चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड जाते तो…
नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हाल ही में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले चेतेश्वर पुजारा को लेकर बात की। मांजरेकर ने कहा है कि उन्होंने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया। 2023 में टेस्ट टीम से बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा डोमेस्टिक क्रिकेट में दो सीजन खेले, लेकिन फिर भी उनकी वापसी नहीं हुई तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब मांजरेकर ने उनके रिटायरमेंट के बाद कहा कि यदि पुजारा हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के लिए इंग्लैंड…
Read Moreयात्रियों की शिकायत पर तुरंत एक्शन: Sr. DCM ने ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर हटाए CRS
रायपुर डीआरएम और सीनियर DCM समेत रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारियों की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान एक यात्री की शिकायत पर सीनियर डीसीएम ने नायक स्टाइल में कार्रवाई करते हुए सीआरएस को तत्काल हटाने के निर्देश दिए. रायपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कुछ यात्रियों ने उनसे टिकट काउंटर में कैश न लिए जाने की शिकायत की. यात्रियों ने कहा कि आरक्षण केंद्र में कैश और ऑनलाईन पेमेंट के काउंटर अलग-अलग कर दिए गए है, लेकिन कैश काउंटर में ज्यादा लंबी लाईन…
Read More
